Fri Oct 23, 2026 | 04:23 AM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

बाल झड़ रहे हैं तो डाइट में कौन-से प्रोटीन फूड्स शामिल करें? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने के लिए डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स जैसे अंडे, मछली, दालें और नट्स को शामिल करें।
बाल झड़ रहे हैं तो डाइट में कौन-से प्रोटीन फूड्स शामिल करें? एक्सपर्ट से जानेंबाल झड़ रहे हैं तो डाइट में कौन-से प्रोटीन फूड्स शामिल करें? एक्सपर्ट से जानें

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण लोगों को बालों के झड़ने, टूटने और कमजोर होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बालों को हेल्दी रखने के लिए अक्सर लोगों को सही हेयरकेयर करने, हेल्दी डाइट लेने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। बालों के लिए प्रोटीन को जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, इनके झड़ने को कम करने और बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्रोटीन फूड्स

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बालों को झड़ने से रोकने के लिए डाइट में प्रोटीन से युक्त अंडे, फैटी फिश, मीट, दही, सीड्स, नट्स, दालें और बीन्स को शामिल करना फायदेमंद होता है, जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक हैं।

1. फैटी फिश खाएं

बालों को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से युक्त फैटी फिश को शामिल करना चाहिए। इसका सेवन करने से बालों को हाइड्रेट रखने, स्कैल्प की सूजन को कम करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रोटीन डाइट लेने से ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

2. दालें और बीन्स खाएं

दालों और बीन्स को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इनमें जिंक, आयरन, फोलेट और बायोटिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से बालों को हेल्दी रखने, जड़ों से मजबूती देने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है।

protein rich foods to include in your diet for reducing hairfall 1protein rich foods to include in your diet for reducing hairfall 1

3. अंडे खाएं

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अंडे को शामिल करना फायदेमंद होता है। अंडे में बालों के लिए जरूरी बायोटिन और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, बालों को झड़ने से रोकने और बालों को रिपेयर करने में मदद मिलती है।

4. मीट खाएं

मीट को प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसका सेवन करने से बालों के स्ट्रक्चर में सुधार करने, बालों को जड़ों से मजबूती देने और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

5. सीड्स और नट्स खाएं

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और कद्दू के बीज जैसे नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से बालों के टिश्यूज को रिपेयर करने, स्कैल्प को हेल्दी रखने, बालों का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन की कमी को न लें हल्के में, लंबे समय तक नजरअंदाज करने पर हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

6. दही खाएं

दही को भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें बहुत से विटामिन्स और प्रोबायोटिक्स के गुण भी होते हैं। इसका सेवन करने से बालों को मजबूती देने, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, बालों को झड़ने से रोकने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2017 में Dermatology Practical & Conceptual में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, प्रोटीन और अमीनो एसिड की कमी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं, जैसे क्वाशियोरकॉर या मैरास्मस जैसी बीमारियों में होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, आयरन के साथ एल-लाइसिन (L-lysine) देने से शरीर में आयरन बेहतर तरीके से सोखता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या में सुधार हो सकता है।

हेल्दी बालों के लिए क्या करें?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना के अनुसार, हेल्दी बालों के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें, स्ट्रेस कम करें, बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें और बालों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

बिना किसी कारण बालों के अचानक से ज्यादा झड़ने और टूटने जैसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, किसी मेडिकल कंडीशन की स्थिति में बालों के झड़ने की समस्या होने पर भी डॉक्टर से संपर्क करें।

निष्कर्ष

बालों के लिए प्रोटीन से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके लिए डाइट में फैटी फिश, अंडे, मीट, सीड्स, नट्स, दही, दालें और बीन्स को शामिल करें। इसका सेवन करने से बालों को झड़ने और टूटने से रोकने, जड़ों से मजबूती देने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, बालों से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डाइट पर निर्भर रहने के बजाए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी गंभीर समस्या से समय रहते बचाव किया जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बालों के झड़ने की समस्या क्यों होती है?

    शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव, केमिकल्स, हीट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने और जेनेटिक्स के कारण लोगों को बालों के झड़ने और टूटने की समस्या हो सकती है।
  • प्रोटीन की कमी के क्या लक्षण है?

    शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर व्यक्ति को थकान, कमजोरी, बार-बार बीमार पड़ने, बालों के झड़ने, मांसपेशियों के कमजोर होने, हाथों-पैरों में सूजन आने, घाव के देरी से भरने, ज्यादा भूख लगने, बालों और स्किन के कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

→ पीरियड्स के दौरान कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 06, 2026 20:47 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain