Foods To Eat For Dry Hair In Hindi: अक्सर लोग बालों के झड़ने, टूटने और कमजोर होने की समस्या से परेशान रहते हैं। वहीं, सर्दियों में बालों की झड़ने की समस्या के साथ-साथ बालों में रूखापन होने और डैंड्रफ होने की समस्या हो जाती है। ये समस्या अक्सर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने, नींद न लेने, अधिक स्ट्रेस में रहने और अनहेल्दी खानपान के कारण होती है। ऐसे में बालों को हेल्दी रखने और रूखेपन की समस्या से राहत के लिए अक्सर लोगों को नियमित एक्सरसाइज करने, शरीर को हाइड्रेट रखने और हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दीजाती है, जिससे स्कैल्प को गहराई से पोषण देने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है ओमेगा-3 फैट एसिड। शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को दूर करने और बालों के रूखेपन की समस्या से राहत के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए कौन से फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है?
बालों के रूखेपन की समस्या राहत के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त फूड्स - Foods Rich In Omega-3 Fatty Acids To Help With Dry Hair In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने और बालों के हेल्दी रखने में मदद मिलती है, साथ ही, इनसे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, सूजन को कम करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, स्कैल्प के सेल्स को गहराई से पोषण देने, बालों के रूखेपन को दूर करने, बालों को जड़ों से पोषण देने, नेचुरल रूप से शाइनी बनाए रखने, शरीर में पोषक तत्व की कमी को दूर करने, गट को हेल्दी रखने और हार्मोन्स को बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: ओमेगा-3 की कमी के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर, जानें इसके लक्षण

अखरोट खाएं
अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से बालों की इलास्टिसिटी को बेहतर करने, बालों को टूटने से रोकने, बालों का डैमेज से बचाव करने, स्कैल्प और बालों के हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
अलसी के बीज खाएं
अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्कैल्प को गहराई से पोषण देने, बालों की ग्रोथ को बढ़ाने, बालों को सॉफ्ट, शाइनी और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- कंघी करते समय हाथों में आ जाते हैं मुट्ठी भर बाल? नारियल तेल में इन 2 चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल
हेम्प सीड्स खाएं
हेम्प सीड्स ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्कैल्प के ऑयल्स को बनाए रखने, बालों को जड़ों से मजबूती देने, बालों को हेल्दी बनाए रखने, रिपेयर करने और स्कैल्प को पोषण देने में मदद मिलती है। ऐसे में इनको स्मूदी, सीरियल्स या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।
चिया सीड्स खाएं
चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा सोर्स है, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, जिकं और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनको भिगोकर या स्मूदी में डालकर खाने से बालों के रूखेपन को दूर करने, बालों को गहराई से पोषण देने और बालों में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त अखरोट, अलसी के बीज, हेम्प सीड्स और चिया सीड्स जैसे फूड्स को शामिल करना फायदेमंद होता है। इनसे स्कैल्प को गहराई से पोषण देने, बालों को जड़ों में मजबूती देने, बालों में नमी बनाए रखने, बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और बालों को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद मिलती है। ऐसे में ध्यान रहे, बालों में अधिक रूखापन होने या इनसे जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रूखे बालों के लिए क्या खाना चाहिए?
बालों के रूखेपन को कम करने के लिए डाइट में अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स, दालें, अंडे, मछली, शकरकंद, खट्टे फल, पालक, सीड्स और एवोकाडो जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ए, बी, ई और सी जैसे पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।हेल्दी बालों के लिए क्या करें?
हेल्दी बालों के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, स्ट्रेस कम करें, स्ट्राइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें, रेशमी तकिए का इस्तेमाल करें, स्कैल्प की मसाज करें, पर्याप्त नींद लें और नियमित एक्सरसाइज करें। इससे बालों को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है।क्या खाने से बाल घने होते हैं?
बालों को नेचुरल रूप से घना बनाए रखने के लिए डाइट में पालक, मेथी, अंडे, दालें, मछली, अखरोट, अलसी, हरी पत्तेदार सब्जियों, शकरकंद, खट्टे फल, साबुत अनाज और मछली जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, स्वस्थ बालों के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 08, 2026 21:00 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 08, 2026 21:00 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 08, 2026 21:00 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 08, 2026 21:00 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain