प्रदूषण, खराब डाइट और लाइफस्टाइल के कारण लोगों में बाल झड़ने की समस्या काफी तेजी से बढ़ने लगी है। झड़ते बालों की समस्या से परेशान लोग अक्सर ऐसे नुस्खों की तलाश करते हैं, जिससे उनके बालों को झड़ने से रोका जा सके। हालांकि, ये समझना ज्यादा जरूरी है कि आपके बालों के झड़ने का कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी होती है। ऐसे में किशमिश का सेवन आपके झड़ते बालों की समस्या को दूर करने (hair fall kam kaise kare) में फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में किशमिश को बालों, स्किन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। किशमिश का सेवन बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने (hair fall rokne ke liye kya khaye) और अंदर से जड़ों को पोषण देने में मदद करती है। आइए इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि बालों के लिए किशमिश खाने के क्या फायदे हैं और आप इसे अपनी डाइट में किन तरीकों से शामिल कर सकते हैं?
बालों के लिए किशमिश खाने के फायदे
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, किशमिश कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं, इसे खाने के कई फायदे (balon ke liye kya khana chahie) होते हैं, जैसे:
- किशमिश आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने और एनीमिया को दूर करने में मदद कर सकता है। शरीर में एनीमिया के कारण पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जो बालों के झड़ने का कारण बनता है। ऐसे में किशमिश का सेवन स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे हेयर फॉल से राहत मिलता है।
- किशमिश में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपके स्कैल्प को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, इससे बाल समय से पहले सफेद होने की समस्या और टूटने या झड़ने से भी रोकता है।
- किशमिश में विटामिन बी और सी भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं और कोलेजन का निर्माण करता है, जिससे बालों को मजबूत और हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
- किशमिश में नेचुरल शुगर होता है, जो शरीर की एनर्जी को बढ़ाता है। जब आपका शरीर अंदर से मजबूत होता है तो उसका असर सीधे आपके बालों के हेल्थ पर पड़ता है।
बाल झड़ना कम करने के लिए किशमिश कैसे खाएं?
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, किशमिश का सेवन बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में काफी प्रभावी होता है। ऐसे में आप किशमिश का सेवन अपनी डाइट में अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं, जैसे:
1. भीगी किशमिश खाएं
किशमिश खाने का सबसे अच्छा तरीका इसे भिगोकर खाना माना जाता है और यह आपकी सेहत के लिए काफी असरदार भी होता है। भीगी किशमिश खाने से शरीर में आयरन बेहतर तरीके से अवशोषित होता है, पाचन में सुधार होता है और बालों के झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है।
कैसे खाएं?
भीगी किशमिश खाने के लिए रात में 6 से 7 किशमिश एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें और किशमिश को चबा-चबाकर खा लें।
इसे भी पढ़ें: काली किशमिश Vs पीली किशमिश: त्वचा को जवान रखने में कौन मददगार और कैसे खाएं?
2. किशमिश का पानी
किशमिश का पानी भी आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने और स्कैल्प को पोषण देने में मदद मिलता है। किशमिश का पानी पीने से खून साफ होता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।
कैसे पिएं?
किशमिश का पानी पीने के लिए 8 से 10 किशमिश को रातभर या 1 से 2 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। फिर उस पानी को हल्का गुनगुना कर लें और खाली पेट पिएं।
3. स्मूदी में मिलाकर किशमिश खाएं
अगर आपको सीधे किशमिश खाना पसंद नहीं है तो आप स्मूदी में भी इसे मिलाकर खा सकते हैं। स्मूदी में किशमिश मिलाकर खाने से बालों को प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्वों मिलते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है और बालों की नेचुरल चमक भी बढ़ती है।
कैसे बनाएं?
स्मूदी बनाने के लिए केला या सेब लें, उसमें 1 चम्मच भीगी किशमिश डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा दूध या प्लांट बेस्ड मिल्क मिलाकर सभी चीजों को ब्लेंड करें और इसे ताजा ही पिएं।
4. ओट्स के साथ किशमिश का सेवन
सुबह के नाश्ते में अक्सर लोग ओट्स खाना पसंद करते हैं। ओट्स के साथ किशमिश का सेवन बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ओट्स के साथ किशमिश खाने से आपके शरीर को लंबे समय तक पोषण मिलता है, हार्मोनल बैलेंस बेहतर होता है और बालों के टूटने की समस्या कम होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या आयरन की कमी में किशमिश खाना फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट की राय
कैसे खाएं?
ओट्स के साथ किशमिश खाने के लिए पके हुए ओट्स में 1 या 2 चम्मच किशमिश मिललाएं और अगर चाहे तो इसके ऊपर अन्य नट्स भी डाल सकते हैं।
5. सलाद में डालकर
सलाद में किशमिश मिलाकर खाना भी आपके सेहत और बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सलाद में किशमिश डालकर खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन आपके स्कैल्प को हेल्दी रखने और नेचुरल तरीके से बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
कैसे खाएं?
सलाद के साथ किशमिश मिलाकर खाना बहुत आसान है। इसके लिए आप खीरा, गाजर, चुकंदर और हरी सब्जियों के सलाद के ऊपर 1 चम्मच किशमिश मिलाकर खा सकते हैं।
निष्कर्ष
किशमिश का सेवन न सिर्फ आपके झड़ते बालों की समस्या को कम करने में फायदेमंद है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। भीगी किशमिश, किशमिश का पानी, स्मूदी, ओट्स और सलाद में किशमिश मिलाकर खाने से आपको बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik
FAQ
बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें?
अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो इन्हें रोकने के लिए आप अपनी डाइट में बैलेंस फूड्स शामिल करें, सही तेल से स्कैल्प की मसाज करें, तनाव कम लें और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें।बाल किसकी कमी से झड़ते हैं?
बालों का झड़ना मुख्य रूप से शरीर में बायोटिन, आयरन, जिंक, विटामिन डी और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। साथ ही विटामिन बी, विटामिन सी और ई की कमी के कारण भी बाल कमजोर होकर झड़ सकते हैं।1 हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?
एक हफ्ते में बाल कितनी बार धोना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके बालों का प्रकार क्या है और आपकी लाइफस्टाइल कैसी है। ज्यादातर लोगों के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धोना काफी होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 17, 2026 13:05 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 17, 2026 13:05 IST
Modified By : Katyayani TiwariJan 17, 2026 13:05 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma