Fri Sep 11, 2026 | 08:59 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें 7 दिन का ये डाइट चार्ट

यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल करने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स, विटामिन सी, कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स आदि को शामिल करना चाहिए। हेल्दी डाइट फॉलो कर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल में रख सकते हैं और इसके लक्षणों पर भी काफी हद तक काबू पा सकते हैं। इसलिए, आप इस 7 दिन के डाइट चार्ट को फॉलो कर सकते हैं।

वर्तमान में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिसमें एक गंभीर समस्या यूरिक एसिड का बढ़ना है। शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ना न सिर्फ जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द और सूजन का कारण बन सकता है, बल्कि कई समस्याओं को भी बढ़ा सकता है। यूरिक एसिड हमारे शरीर में प्यूरीन नाम के तत्व के टूटने के कारण बनने वाला एक अतिरिक्त पदार्थ है, जिसकी शरीर में ज्यादा मात्रा कई समस्याओं का कारण बनती है। जब हमारी किडनी इसे शरीर से सही तरह से बाहर नहीं निकाल पाती है तो यह हड्डियों के जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इस कारण जोड़ों में चुभन, दर्द और सूजन की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना काफी नहीं है, बल्कि सही डाइट फॉलो करना भी बहुत अहम माना जाता है। इसलिए, आइए इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानते हैं कि यूरिक एसिड को मैनेज करने के लिए डाइट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए?

यूरिक एसिड में क्या खाना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, यूरिक एसिड को नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने के लिए सही फूड्स का सेवन करना बहुत जरूरी माना जाता है। इसलिए, आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं-

1. फल

यूरिक एसिड की समस्या में फलों के सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है, खासकर खट्टे फलों का सेवन। चेरी, बेरी और संतरे जैसे फलों में 'एंथोसायनिन' नाम का पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो जोड़ों की सूजन और यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करता है। संतरा और पपीता जैसे विटामिन सी से भरपूर फल किडनी के काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे शरीर में मौजूद ज्यादा यूरिक एसिड पेशाब के जरिए आसानी से बाहर निकल जाता है। 2021 में Journal Of Food Biochemistry में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, विटामिन-सी, पॉलीफेनोल्स और फाइबर से भरपूर फल यूरिक एसिड में सुधार करने में मदद करते हैं। इस रिसर्च में बताया गया है कि हाइपरयूरिसीमिया के मरीजों के लिए सही फलों को चुनना और उनके बायोएक्टिव कंपाउंड्स के सिस्टम को समझना यूरिक एसिड कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड में कौन से सप्लीमेंट लें? एक्सपर्ट से जानें

2. सब्जियां

यूरिक एसिड की समस्या में डाइट में ऐसी सब्जियां सबसे अच्छी मानी जाती हैं, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा और प्यूरीन की मात्रा बहुत कम हो। आप अपनी डाइट में लौकी, तोरई, खीरा और गाजर जैसी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। मशरूम और पालक जैसी सब्जियों को सीमित मात्रा में खाएं, क्योंकि इनमें प्यूरीन ज्यादा मात्रा पाई जाती है। 2022 में  Trends in Food Science & Technology में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, सब्जियों और फलों में प्यूरीन की मात्रा कम होती है और ये ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने के साथ-साथ अन्य तरीकों से भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

3. डेयरी प्रोडक्ट्स

लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे मलाई निकला हुआ दूध, दही और छाछ आदि का सेवन यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। 2010 में  Current Rheumatology Reports में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स से यूरिक एसिड का लेवल कुछ हद तक कम होता है। इसके अलावा, डेयरी के कुछ खास हिस्से, खासकर ग्लाइको-मैक्रोपेप्टाइड और G600 मिल्क फैट एक्सट्रैक्ट में गंभीर गाउट के प्रायोगिक मॉडलों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के अंदर मोनोसोडियम यूरेट क्रिस्टल के कारण होने वाली सूजन के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

4. अनाज

अनाज के मामले में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे मैदा के स्थान पर कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जैसे ओट्स, दलिया और ब्राउन राइस का सेवन यूरिक एसिड में फायदेमंद हो सकता है। ये अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। 2014 में  PLOS ONE जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, आंतों के माइक्रोबायोटा पर अनाज अहम भूमिका निभाता है। इसका सेवन यूरिक एसिड के लिए लाभकारी हो सकता है।

5. लो-प्यूरीन प्रोटीन

प्रोटीन से भरपूर लो फैट पनीर, सोया और मूंग जैसी हल्की दालों का सेवन फायदेमंद होता है। इन फूड्स में प्यूरीन कम मात्रा में होता है, जिससे जोड़ों में क्रिस्टल बनने का जोखिम भी कम हो सकता है। इसके साथ ही सोया प्रोडक्ट्स और टोफू जैसे फूड्स का सेवन भी प्रोटीन की कमी पूरी करने के साथ-साथ शरीर में होने वाली सूजन को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। 2024 में European Journal Of Medical Research में प्रकाशित स्टडी के अनुसार की स्टडी के अनुसार, गाउट के मरीजों में लो प्यूरीन डाइट लेने के बाद सीरम यूरिक एसिड के स्तर में सुधार देखा गया है।

01 - 2026-04-17T160759.088

6. ड्रिंक्स

यूरिक एसिड के इलाज में पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वहीं, नींबू पानी में मौजूद सिट्रिक एसिड यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। 2025 में International Journal Of Rheumatic Diseases में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, 6 हफ्तों तक लगातार नींबू पानी पीने से यूरिक एसिड के लेवल में कमी देखने को मिली है और इसके साथ ही किडनी के काम करने की क्षमता में भी सुधार देखा गया है, जिसका मतलब है कि हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए नींबू पानी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण क्‍या हैं?

यूरिक एसिड को कम करने के लिए 7 दिन का डाइट चार्ट

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन का कहना है कि हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए संतुलित और लो-प्यूरी,न डाइट फायदेमंद होती है। इसलिए, आप अपने एक हफ्ते की डाइट इस तरह प्लान कर सकते हैं-

दिन ब्रेकफास्ट लंच शाम का नाश्ता डिनर

सोमवार- दिन 1

ओट्स और स्ट्रॉबेरी

मूंग दाल, लौकी की सब्जी, 2 रोटी

खीरा और नींबू पानी गाजर-मटर की सब्जी और 2 रोटी

मंगलवार- दिन 2

सब्जियों वाली दलिया

लो फैट पनीर भुर्जी, सलाद और 2 रोटी

रोस्टेड मखाना

परवल की सब्जी और 2 रोटी

बुधवार- दिन 3

लो-फैट दही और पोहा

छाछ, मूंग दाल खिचड़ी, सलाद

नारियल पानी

कद्दू की सब्जी और ब्राउन राइस

गुरुवार- दिन 4

वेजिटेबल सैंडविच

लौकी की सब्जी, मूंग दाल और ब्राउन राइस

मुट्ठी भर अखरोट

सब्जियों वाली दलिया खिचड़ी

शुक्रवार- दिन 5

ओट्स का चीला छाछ, मिक्स वेज और 2 रोटी तरबूज या ककड़ी मूंग दाल और चावल

शनिवार- दिन 6

बेसन का चीला सोया चंक्स करी, खीरा और 2 रोटी नींबू पानी मिक्स वेज और 2 रोटी

रविवार- दिन 7

सब्जियों का उपमा

टिंडा की सब्जी और 1 रोटी

पपीता तोरई की सब्जी और ब्राउन राइस

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हाइड्रेटेड रहने से यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है।

यूरिक एसिड में क्या नहीं खाएं?

2022 में Nutrients में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, यूरिक एसिड के मरीजों को बहुत ज्यादा तेल या घी जैसे सैचुरेटेड फैट, मैदा और चीनी जैसी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

1. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे मैदा और उससे बनने वाली चीजें जैसी बिस्किट, ब्रेड और समोसे आदि का सेवन शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ा सकता है। जब हमारे शरीर में इंसुलिन बढ़ता है तो किडनी शरीर से यूरिक एसिड को बाहर नहीं निकाल पाती है। आप मैदा खाने के स्थान पर चोकर वाला आटा, ओट्स या मल्टीग्रेन अनाज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड क्‍यों बढ़ जाता है? डॉक्‍टर से जानें कारण

2. प्यूरीन वाले फूड्स

यूरिक एसिड की समस्या में प्यूरीन रिच फूड्स का सेवन सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है। यूरिक एसिड शरीर में तभी बनता है, जब शरीर प्यूरीन सही तरह से पचा नहीं पाता है। अगर आप प्यूरीन वाली चीजें ज्यादा खाएंगे तो यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाएगा। इसलिए आप रेड मीट, सी फूड्स आदि जैसी चीजों का सेवन करने से बचें।

3. चीनी

चीनी, खासकर कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट बंद जूस में मिलने वाला फ्रुक्टोज, यूरिक एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ा देता है। यह जोड़ों में सूजन का मुख्य कारण बनता है। इसलिए, आप मिठाई, सोडा और ज्यादा मीठे फलों के जूस के सेवन से परहेज करें।

4. सैचुरेटेड फैट

ज्यादा घी, बटर या तला-भुना खाना हमारे शरीर की यूरिक एसिड निकालने की क्षमता को कम कर देता है। ऐसे में मोटापा बढ़ने की समस्या भी बढ़ जाता है, जिससे समस्या और ज्यादा गंभीर हो सकती है। इसलिए आप खाना पकाने के लिए जैतून के तेल या सरसों के तेल का कम मात्रा में इस्तेमाल करें।

डॉक्टर से कब मिलें?

यूरिक एसिड में हेल्दी डाइट फॉलो करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से कंसल्ट करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, अगर आपको पहले से यूरिक एसिड की समस्या नहीं हुई है और अचानक जोड़ों में तेज दर्द, सूजन, रेडनेस या टेस्ट में यूरिक एसिड 7 mg/dL से ज्यादा होने पर बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

निष्कर्ष

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका डाइट और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करना है। इसलिए आप अपनी डाइट में लो-प्यूरीन चीजों को शामिल करें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, मीट या शराब के सेवन से बचें, फल और सब्जियों का सेवन करें। अगर आप नियमित रूप से इस 7 दिन के डाइट प्लान को फॉलो करते हैं तो यूरिक एसिड को धीरे-धीरे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • यूरिक एसिड में रात को क्या खाना चाहिए?

    यूरिक एसिड कम करने के लिए रात में सोने से पहले लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, फाइबर से भरपूर सलाद और हल्का भोजन खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, कम प्यूरीन वाले फूड्स का सेवन भी गाउट के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
  • यूरिक एसिड में कौन-कौन सी सब्जी खा सकते हैं?

    शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर लौकी, तोरई, कद्दू, परवल और टिंडा जैसी पानी से भरपूर सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इन सब्जियों का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है।
  • यूरिक एसिड बढ़ने पर कौन से अनाज नहीं खाने चाहिए?

    यूरिक एसिड बढ़ने पर मैदा, सफेद चावल और रिफाइंड अनाज का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन फूड्स को खाने से शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है, जो यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ा सकते हैं।
  • यूरिक एसिड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

    यूरिक एसिड को कम करने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इन फूड्स में आप हरी पत्तेदार सब्जियां, ओट्स, दलिया और सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा, नींबू और चेरी भी आपके शरीर से यूरिक एसिड को तेजी से बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।

Read Next

PCOS में फोलिक एसिड: फायदे, सही डोज और सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 16, 2026 16:09 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Apr 16, 2026 16:09 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Apr 16, 2026 16:09 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Apr 16, 2026 16:09 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content