यूरिक एसिड बढ़ने के कारण लोग अक्सर पैर के अंगूठे में अचानक तेज दर्द, जोड़ों में सूजन या अकड़न की समस्या से परेशान रहते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि यूरिक एसिड कोई बड़ी बीमारी है, लेकिन असल में यह हमारे शरीर में बनने वाला एक नॉर्मल वेस्ट प्रोडक्ट है। जब हमारा शरीर प्यूरिन नाम के तत्व को तोड़ता है तो यूरिक एसिड बनता है। सामान्य तौर पर हमारी किडनी इसे खून से फिल्टर करके पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देती है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लोग अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है कि अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। दवाइयों के साथ-साथ डेली रूटीन और डाइट में कुछ बदलाव करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए रूटीन में क्या बदलाव करें?
साल 2015 में American Journal of Lifestyle Medicine में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, यूरिक एसिड को नेचुरल तरीके से कम करने के लिए वजन कम करना, पैदल चलना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, मेडिटेरेनियन डाइट फॉलो करना और कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
Dr. Akshay Chugh के अनुसार, यूरिक एसिड नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में ये बदलाव कर सकते हैं:
1. भरपूर मात्रा में पानी पिएं
रोजाना कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी आपकी किडनी के लिए एक नेचुरल फिल्टर की तरह काम करता है। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो किडनी अतिरिक्त यूरिक एसिड को फ्लश आउट यानी शरीर से बाहर कर देती है। इसलिए, आप सुबह उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें और हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें।
2. हाई-प्यूरिन से परहेज करें
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका खाने से हाई प्यूरिन वाली चीजों को हटाना है। मटन, कलेजी, झींगा आदि रेड मीट और सीफूड में प्यूरिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। साथ ही हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे फुल क्रीम दूध पनीर और मक्खन के सेवन से भी बचें। इसके अलावा कुछ खास दाल और सब्जियों के सेवन से भी बचना चाहिए, जिसमें चना, राजमा, उड़द की दाल, पालक, मशरूम और फूलगोभी में भी मध्यम मात्रा में प्यूरिन होता है। इसलिए इनका सेवन भी सीमित मात्रा में करें।
इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ा सकते हैं ये 4 फूड्स, जोड़ों के दर्द वाले न करें नजरअंदाज
3. शुगर और फ्रुक्टोज से बचें
Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सिर्फ प्यूरिन से यूरिक एसिड बढ़ता है, जबकि प्रोसेस्ड शुगर और फ्रुक्टोज भी इसका बड़ा कारण हैं। पैक्ड फ्रूट जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा जैसी चीजों में हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होता है, जो शरीर में जाकर तेजी से यूरिक एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इसके अलावा, बिस्कुट, केक और पेस्ट्री का सेवन भी बंद कर देना चाहिए और इनके स्थान पर ताजे फल खाएं।
4. विटामिन C और सिट्रस फ्रूट्स का सेवन करें
विटामिन सी किडनी की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है और यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। आंवला, नींबू, संतरा, मौसमी और अमरूद जैसे फल रोजाना की डाइट में शामिल करें। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीना यूरिक एसिड को कम करने में बहुत असरदार माना जाता है।
5. शराब और स्मोकिंग से दूर रहें
शराब यूरिक एसिड के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक मानी जाती है। बीयर में प्यूरिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। शराब पीने से शरीर डिहाइड्रेट होता है और किडनी यूरिक एसिड को बाहर निकालने के बजाय अल्कोहल को शरीर से साफ करने लगती है। इससे यूरिक एसिड का लेवल अचानक बढ़ जाता है।
tips-to-reduce-uric-acid-naturally-inside
6. वजन कंट्रोल रखें
अगर आपका वजन ज्यादा है तो शरीर के सेल्स ज्यादा यूरिक एसिड बनाते हैं और किडनी के लिए इसे फिल्टर करना मुश्किल हो जाता है। रोजाना 20 से 40 मिनट मध्यम गति से टहलें, योग करें या साइकिल चलाएं। वजन कभी भी अचानक या क्रैश डाइटिंग से कम न करें। तेजी से वजन कम करने से भी यूरिक एसिड का लेवल अस्थायी रूप से बढ़ सकता है। धीरे-धीरे और सही तरीके से वजन कम करना जरूरी है।
7. फाइबर से भरपूर आहार लें
अपनी डाइट में ओट्स, दलिया, इसबगोल, खीरा, गाजर और हरी सब्जियां शामिल करें। घुलनशील फाइबर खून में मौजूद अतिरिक्त यूरिक एसिड को सोख लेता है, जिससे इसका अब्जॉर्प्शन कम हो जाता है।
यूरिक एसिड होने पर इन बातों का ध्यान रखें?
Dr. Akshay Chugh के मुताबिक, खाना बनाने में प्यूरीन बढ़ाने वाले मसालों और ज्यादा रिफाइंड या तेल का इस्तेमाल करने से बचें।
- अचानक बहुत लंबा उपवास न रखें, क्योंकि जब शरीर लंबे समय तक भूखा रहता है तो कीटोन्स बनते हैं, जो यूरिक एसिड को बाहर निकलने से रोक सकते हैं।
- रात का खाना हल्का और आसानी से पचने वाला रखें। सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले खाना खा लें।
- नियमित यूरिक एसिड टेस्ट करवाएं ताकि लेवल का सही पता चलता रहे।
इसे भी पढ़ें: क्या यूरिक एसिड में घी खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर आपके जोड़ों में तेज दर्द, रेडनेस या छूने पर भी बहुत ज्यादा दर्द महसूस हो रहा हो तो खुद से इलाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। टेस्ट कराने के बाद सही मेडिकल सलाह और लाइफस्टाइल में बदलाव ही आपके यूरिक एसिड लेवल को नॉर्मल रखने में मदद कर सकता है और आपको हेल्दी रखेगा।
निष्कर्ष
यूरिक एसिड कोई ऐसी समस्या नहीं है, जिससे आप लाइफटाइम परेशान रहें। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल और डाइट को सही रखते हैं, भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं, जंक फूड और शराब से परहेज करते हैं तो आपका यूरिक एसिड बिना किसी भारी दवाई के भी नॉर्मल आ सकता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में क्या-क्या दिक्कत होती है?
शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको हाई प्यूरिन वाले फूड्स और ज्यादा चीनी या अल्कोहल वाले डाइट का सेवन करने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 05, 2026 11:17 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Akshay Chugh
