Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ा सकते हैं ये 4 फूड्स, जोड़ों के दर्द वाले न करें नजरअंदाज

यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे कई कारण होते हैं, जिसमें कुछ खास फूड्स भी शामिल हैं, जो इसे तेजी से बढ़ा सकते हैं। इन फूड्स में रेड मीट, सी-फूड्स, मीठे ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स शामिल हैं। 

वर्तमान में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड एक आम स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा नॉर्मल लेवल से ज्यादा बढ़ जाती है तो यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होकर दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें प्यूरीन से भरपूर फूड्स, कम मात्रा में पानी पीना, शराब और कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन, मोटापा, किडनी से जुड़ी समस्या होना, दवाइयों के साइड-इफेक्ट्स और जेनेटिक शामिल हैं। हालांकि, रोजमर्रा की कुछ खान-पान की आदतें भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि रोजाना की कौन-सी खाने वाली चीजों से यूरिक एसिड बढ़ सकता है?

यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बनने वाले फूड्स

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती है कि रोजाना खाई जाने वाले ये फूड्स यूरिक एसिड के बढ़ने का कारण बन सकती हैं-

1. रेड मीट का ज्यादा सेवन

रेड मीट में प्यूरीन का मात्रा बहुत ज्यादा होती है। शरीर प्यूरीन को तोड़कर यूरिक एसिड बनाता है। इसलिए, अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन करता है तो शरीर में यूरिक एसिड बनने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। जिन लोगों का यूरिक एसिड पहले से बढ़ा हुआ है, उन्हें, रेड मीट का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड होने पर गर्मियों में कौन-सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

2. सी-फूड्स

झींगा, केकड़ा, सार्डिन, एन्कोवी और अन्य सी फूड्स भी प्यूरीन से भरपूर होते हैं। इनका बार-बार और ज्यादा मात्रा में सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है। हालांकि, सभी तरह की मछलियां हानिकारक नहीं होतीं है, लेकिन अगर आपको यूरिक एसिड या गाउट की समस्या है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह पर ही इनका सेवन करना सही होता है।

01 (5)

3. ज्यादा मीठी ड्रिंक्स का सेवन

कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड फ्रूट जूस, एनर्जी ड्रिंक्स और अन्य मीठे ड्रिंक्स में अक्सर फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है। फ्रुक्टोज शरीर में यूरिक एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में चीनी वाले ड्रिंक पीने से मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस का जोखिम भी बढ़ जाते हैं, जो यूरिक एसिड बढ़ने से जुड़ा हुआ है। इसलिए प्यास बुझाने के लिए इन ड्रिंक्स के स्थान पर पानी, नारियल पानी या बिना चीनी वाले ड्रिंक्स पीना बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

4. प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन

चिप्स, प्रोसेस्ड मीट, इंस्टेंट नूडल्स, पैकेज्ड स्नैक्स, बर्गर, पिज्जा और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा मात्रा में सेवन भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनमें ज्यादा मात्रा में नमक, अनहेल्दी फैट्स और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो वजन बढ़ाने और मेटाबॉलिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ये स्थितियां शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ाा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड और सोरायसिस के बीच क्या संबंध है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

यूरिक एसिड बढ़ने का कारण सिर्फ एक फूड नहीं बनता है, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें मिलकर इस समस्या को बढ़ाती हैं। अगर आप नियमित रूप से रेड मीट, सी फूड्स, ज्यादा मीठी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन करते हैं तो इन्हीं सीमित मात्रा में खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, अगर आप बार-बार जोड़ों में दर्द, सूजन या यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा हुआ मिले, तो खुद इलाज करने के स्थान पर डॉक्टर से सलाह लेकर ट्रीटमेंट करना सही होगा।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • यूरिक एसिड किसकी कमी से बढ़ता है?

    यूरिक एसिड शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी के कारण नहीं होता है, बल्कि पानी की कमी या किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है।
  • यूरिक एसिड का दर्द कहां-कहां होता है?

    यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में तेज दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके कारण पैर का अंगूठा, एड़ी और घुटने, उंगलियां और कलाई और कोहनी में दर्द महसूस हो सकता है।

Read Next

क्‍या ज्‍यादा दूध पीने से वाकई हड्डि‍यां कमजोर हो जाती हैं? एक्‍सपर्ट से जानें जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 11:58 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 30, 2026 11:58 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content