Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

क्‍या ज्‍यादा दूध पीने से वाकई हड्डि‍यां कमजोर हो जाती हैं? एक्‍सपर्ट से जानें जवाब

हम हमेशा से सुनते आएंं हैं क‍ि दूध पीने से हड्डि‍यां मजबूत होती हैं, लेक‍िन जब ज्‍यादा मात्रा में सेवन क‍िया जाए, तो यही दूध हड्डि‍यों के कमजोर होने का कारण बन सकता है? एक्‍सपर्ट से जानते हैं सच।

बचपन में मांएं यह कहकर दूध प‍िलाती थीं क‍ि इससे हड्ड‍ियां मजबूत होती हैं और कमजोर हड्ड‍ियों की समस्‍या दूर होती हैं, लेक‍िन डॉक्‍टर और एक्‍सपर्ट्स मानते हैं क‍ि ज्‍यादा दूध पीने से भी हड्ड‍ियोंं को नुकसान पहुंचता है। क्‍या वाकई यह सच है? 200 ml दूध में करीब 238 एमजी कैल्‍श‍ियम होता है। साथ ही दूध में ज‍िंक, फॉसफोरस, पोटैश‍ियम, व‍िटाम‍िन ए, डी, बी12, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। क्‍या इसके बावजूद भी ज्‍यादा दूध पीने से हड्ड‍ियां कमजोर हो सकती हैं? एक्‍सपर्ट से जानते हैं सच। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

ज्‍यादा दूध पीने से कमजोर होती हैं हड्ड‍ियां?

does-milk-increase-risk-of-weak-bones

Dietitian Smita Singh ने बताया क‍ि कुछ स्‍टडीज में यह दावा क‍िया जाता है क‍ि ज्‍यादा दूध पीने से ऑस्‍ट‍ियोपोरोस‍िस का खतरा बढ़ जाता है जबक‍ि ऐसा नहींं है। यह जरूर कहा जा सकता है क‍ि क‍िसी भी चीज का अगर जरूरत से ज्‍यादा सेवन क‍िया जाए, तो नुकसान हो सकते हैं। जैसे ज्‍यादा दूध का सेवन करने से अपच, अध‍िक कैलोरी का सेवन, जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं, लेक‍िन इससे हड्ड‍ियां अधि‍क कमजोर होने का संंकेत नहींं म‍िलता।

यह भी पढ़ें- Milk Ice Cream या Frozen Dessert: गर्मी में आइसक्रीम खरीदने से पहले जान लें दोनों में फर्क

स्‍टडी में दूध पीने और मजबूत हड्ड‍ियों के बीच संबंध नहीं म‍िला

साल 2014 में The BMJ नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, ज्‍यादा दूध पीने वाले लोग खासकर मह‍िलाओंं में फ्रैक्‍चर का खतरा ज्‍यादा देखा गया। शोधकर्ताओं ने 61 हजार से ज्‍यादा मह‍िलाओं और 45 हजार से ज्‍यादा पुरुषों पर यह स्‍टडी की। मह‍िलाओंं और पुरुषों दोनों में ही देखा गया क‍ि ज्‍यादा दूध पीने से हड्डी टूटने का खतरा कम नहीं होता है। स्‍टडी में देखा गया क‍ि कम दूध पीने वाली म‍ह‍िलाओं के मुकाबले जो मह‍िलाएंं रोजाना औसतन 680 एमएल दूध पीती थींं, उनमें ह‍िप फ्रैक्‍चर का खतरा 60 प्रत‍िशत और हड्डी टूटने का खतरा 16 प्रत‍िशत ज्‍यादा था।

यह भी पढ़ें- जिन्हें दूध नहीं पचता, उनके लिए दही या छाछ क्यों है बेहतर और सुरक्षित विकल्प? जानें डॉक्टर से

सीमि‍त मात्रा में करें दूध का सेवन

दूध का सेवन नुकसानदायक नहीं होता, लेक‍िन इसे अध‍िक मात्रा में लेने से बचना चाह‍िए। द‍िनभर में एक ग‍िलास दूध का सेवन काफी होता है। कमजोर हड्ड‍ियों से बचने के ल‍िए एक्‍सरसाइज, हेल्‍दी डाइट, दूध का सेवन साथ में जरूरी है। केवल दूध से ही नहीं बल्‍क‍ि अन्‍य चीजों से भी कैल्‍शि‍यम की कमी को पूरा क‍िया जा सकता है जैसे रागी, टोफू या हरी सब्‍ज‍ियोंं का सेवन।

न‍िष्‍कर्ष:

दूध का अध‍िक सेवन करने से हड्ड‍ियों की कमजोरी का कोई सटीक प्रमाण नहीं है इसल‍िए यह नहीं कहा जा सकता है क‍ि ज्‍यादा दूध पीने से हड्ड‍ियां कमजोर होती हैं। हालांक‍ि अपच और अध‍िक कैलोरी इंटेक से बचने के ल‍िए सीमि‍त मात्रा में ही दूध को हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बनाना चाह‍िए।

FAQ

  • हड्ड‍ियां कमजोर होने के लक्षण क्‍या हैं? 

    हड्ड‍ियों में दर्द होना, बॉडी पॉश्चर खराब होना, बार-बार फ्रैक्‍चर होना, कमजोर हड्ड‍ियोंं के लक्षण हैं। 
  • हड्ड‍ियां कमजोर होने पर क्‍या खाएं?

    हड्ड‍ियां कमजोर होने पर अंंडा, पनीर, नट्स, दही, रागी, कद्दू के बीज, हरी पत्तेदार सब्‍ज‍ियों का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

इंटरमिटेंट फास्टिंग का इंसुलिन सेंसिटिविटी पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 29, 2026 13:51 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 29, 2026 13:51 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 29, 2026 13:51 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content