कैनोला तेल (Canola Oil) को रेपसीड तेल (Rapeseed oil) भी कहा जाता है। कैनोला पौधे के बीजों से यह तेल निकाला जाता है। कैनोला तेल का इस्तेमाल फ्राई और बेकिंग दोनों में किया जा सकता है इसलिए लोग इसका इस्तेमाल ज्यादा इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। यह अन्य तेलों के मुकाबले सस्ता भी मिल जाता है इसलिए भी लोग इसे कुकिंग में ज्यादा यूज करते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए क्या वाकई हेल्दी होता है? इसका रोज सेवन करना सेहत के लिए सुरक्षित है? कैनोला ऑयल सेहत के लिए सेहतमंद है या नहीं, यह जानने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
क्या रोज कुकिंग में कैनोला ऑयल का इस्तेमाल सुरक्षित है?
रोजाना कैनोला ऑयल का इस्तेमाल कुकिंग में नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें ओमेगा 6 की मात्रा ज्यादा होती है, लंबे समय तक हाई ओमेगा लेने से सूजन हो सकती है। ओमेगा का ज्यादा सेवन करने से मेटाबॉलिज्म पर भी बुरा असर पड़ता है। लंबे टाइम तक हार्ट के लिए भी इसका सेवन सेहतमंद नहीं माना गया है क्योंकि जरूरत से ज्यादा ओमेगा हार्ट पर खराब असर दिखाने लगता है।साथ ही यह तेल ज्यादा प्रोसेस करके बनाया जाता है इसलिए इसमें न्यूट्रिएंट्स की मात्रा कम होती है।
यह भी पढ़ें- सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने शेयर किए कम तेल में खाना पकाने के 5 टिप्स, वेट लॉस में भी हैं असरदार
सेहत के लिए कितना हेल्दी है कैनोला ऑयल?
कैनोला ऑयल में सैचुरेटेड फैट कम होता है और अनसैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है इसलिए यह हार्ट की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसका रोज सेवन नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक रिफाइंड ऑयल है। 2018 में Open Heart नामक एक जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, कैनोला ऑयल का ज्यादा सेवन करने से ओमेगा 3 या 6 का असंतुलन हो जाता है। स्टडी में यह भी बताया गया है कि यह रिफाइंड ऑयल है इसलिए प्रोसेसिंग के कारण इसके नेचुरल कंपाउंड्स कम हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज इस तेल में बनाकर खाएं खाना, भूल जाएंगे शुगर और बीपी की चिंता
कैनोला ऑयल के साइड इफेक्ट्स
- कैनोला ऑयल एक रिफाइंड ऑयल है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे न्यूट्रिएंट्स की मात्रा कम होती है।
- कैनोला ऑयल का ज्यादा सेवन करने से ओमेगा 6 की मात्रा शरीर में बढ़ सकती है और संतुलन बिगड़ सकता है।
- इस तेल को बार-बार गर्म करने से इसमें मौजूद फैटी एसिड्स टूटने लगते हैं और ऑक्सीडेशन बढ़ जाता है।
निष्कर्ष:
कैनोला ऑयल एक प्रकार का रिफाइंड ऑयल है। रोजाना इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि प्रोसेसिंग के कारण इसके न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं। कैनोला ऑयल के सेवन से शरीर में फैट एसिड्स का असंतुलन हो सकता है क्योंकि इसमें फैटी एसिड्स की मात्रा ज्यादा होती है खासकर ओमेगा 6।
FAQ
कैनोला ऑयल को कैसे निकाला जाता है?
कैनोला पौधे के बीजों को साफ करके सुखाया जाता है और फिर इसका तेल निकाला जाता है। तेल को साफ करके उसे पैक किया जाता है।कैनोला ऑयल का इस्तेमाल किसमें किया जाता है?
इसे सब्जी बनाने या कुछ तलने में इस्तेमाल किया जाता है। प्रोसेस्ड फूड्स जैसे चिप्स, पैकेज्ड फूड्स वगैरह में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Apr 27, 2026 18:26 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Apr 27, 2026 18:26 IST
Modified By : Yashaswi MathurApr 27, 2026 18:26 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha