कैनोला ऑयल के इस्तेमाल से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Health Benefits Of Canola Oil:कैनोला ऑयल के सेवन से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कैनोला ऑयल के इस्तेमाल से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे


Health Benefits Of Canola Oil:कैनोला ऑयल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन सी पाए जाते हैं। कैनोला ऑयल का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। ये तेल के सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कैनोला प्राकृतिक पौधा नहीं है, बल्कि इसे आनुवंशिक बदलाव करके लगाया जाता है। बायोटेक्नोलॉजी प्रक्रिया के बाद इसके तेल को खाने लायक बनाया जाता है। कैनोला ऑइल कैनोला के बीजों से प्राप्त किया जाता है। सही तेल से कुकिंग करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। तेल का असर कुकिंग पर काफी पड़ता है। कैनोला ऑयल के सेवन से कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। ये शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कैनोला ऑयल के अन्य फायदों के बारे में।

डायबिटीज में मददगार

कैनोला ऑयल के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कैनोला तेल में मौजूद ट्राइग्लिसराइड डायबिटीज के खतरे को कम करता है। ये रक्त में शर्करा की मात्रा को भी घटाता है। इसके सेवन से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है और बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता है।

सूजन करे दूर

कैनोला ऑयल के इस्तेमाल से सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन-ई और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को दूर करने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते है। इसके सेवन से शरीर में दर्द और सूजन में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटकारा दिला सकता है पपीता, जानें सेवन का तरीका

canola oil

बालों के लिए फायदेमंद

कैनोला ऑयल के सेवन से बालों को भी फायदा होता है। इसमें मौजूद वसा आपके बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। कैनोला ऑयल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई भी पाया जाता हैं, जो बालों को तेजी से बढ़ाने के साथ उन्हें झड़ने से भी रोकता है। ये तेल बालों को पोषण भी देता है।

इसे भी पढ़ें- रोज दाल खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे

दिल की बीमारी के खतरे को करे कम

कैनोला ऑयल के सेवन से दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा कई गुना कम होता है। इस ऑयल में सैचुरेटेड फैट कम और मोनोसैचुरेटेड फैट ज्यादा होते हैं, जो दिल संबंधी बीमारियां होने के खतरे को कम करते हैं। ये दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करते है।

एनर्जी लेवल बढ़ाएं

कैनोला ऑयल के सेवन से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। ये शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। कैनोला ऑयल शरीर को बीमारियों से भी दूर रखता है।

कैनोला ऑयल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

कब्ज से छुटकारा दिला सकता है पपीता, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version