Expert

कब्ज से छुटकारा दिला सकता है पपीता, जानें सेवन का तरीका

How To Eat Papaya For Constipation: कब्ज की समस्या में पपीता का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें कब्ज दूर करने के लिए पपीता कैसे खाएं -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 22, 2023 12:05 IST
कब्ज से छुटकारा दिला सकता है पपीता, जानें सेवन का तरीका

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How To Eat Papaya For Constipation In Hindi: कब्ज की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है। आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति कब्ज की समस्या से जूझ रहा है। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, बाहर का ज्यादा खाना या एक्सरसाइज न करने की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती हैं। कब्ज होने पर पेट ठीक से साफ नहीं होता है, जिससे पेट दर्द, अपच और पेट में भारीपन महसूस होता है। लगातार पेट में कब्ज रहने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए, तो यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पपीते का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। न्यूट्रीशला से जुड़ीं डायटीशियन रक्षिता मेहरा की मानें तो कब्ज से परेशान लोगों के लिए पपीता का सेवन कई तरह से फायदेमंद है। पपीता पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अब सवाल यह उठता है कि कब्ज दूर करने के लिए पपीता कैसे खाएं (Kabj Ke Liye Papita Kaise Khaye)? इस लेख में हम आपको कब्ज के लिए पपीता के फायदे (Kabj Ke Liye Papita Khane Ke Fayde) और सेवन का तरीका बता रहे हैं -

कब्ज के लिए पपीता के फायदे- Papaya Benefits For Constipation In Hindi

कब्ज की समस्या में पपीता का सेवन फायदेमंद होता है। पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम, नियासिन और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना पपीते का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पपीते में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह आंतों की सफाई करता है। इसके साथ ही, यह मलत्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाने में मदद करता है। पपीते में पपैन नामक एंजाइन मौजूद होते है, जो भोजन को तेजी से पचाता है और एसिडिटी से बचाव करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूती देने का काम करते हैं। पपीता पेट में गैस, एसिडिटी, अपच और सूजन जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। कब्ज की समस्या में पपीते का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है।

कब्ज के लिए पपीते का सेवन कैसे करें - How To Eat Papaya For Constipation In Hindi

सुबह खाली पेट खाएं पपीता 

डायटीशियन रक्षिता की मानें तो सुबह खाली पेट पपीता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इतना ही नहीं, यह मल को मुलायम बनता है, जिससे पेट आसानी से साफ होता है। खाली पेट पपीते का सेवन करने से पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।  

इसे भी पढ़ें: पपीते के बीज में होते हैं ये 5 अद्भुत गुण, कई समस्याओं को करते हैं दूर

कच्चे पपीते की सब्जी खाएं 

पके हुए पपीते की तरह कच्चा भी पपीता भी पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। कच्चे पपीते में पपैन एंजाइम मौजूद होता है, जो भोजन को जल्दी तोड़ने में मदद करता है। यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) की समस्या से राहत दिलाने में भी मददगार होता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

Kabj-Ke-Liye-Papita

दही के साथ खाएं पपीता 

दही में प्रोबायोटिक्स या अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, ये मल को नरम बनाते हैं, जिससे पेट को साफ होने में मदद मिलती है। दही और पपीते का एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी दही में पपीते के टुकड़े मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन करने से आपको कब्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: कब्ज होने पर इन 4 तरीकों से करें अंजीर का सेवन, आसानी से साफ होगा पेट

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने से किए आप इन तरीकों से पपीते का सेवन कर सकते हैं। पपीता हमारे पाचन तंत्र और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। हालांकि, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इनका सेवन करें।

Disclaimer