Juice to Drink in Constipation in Hindi: कब्ज होना एक आम समस्या है, जिससे आसानी से राहत पाई जा सकती है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो सबसे पहले अपने खान-पान को अच्छा रखने पर ध्यान देना चाहिए। चूंकि, ज्यादातर लोगों में कब्ज की समस्या खराब खान-पान फॉलो करने से होती है। कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि कब्ज होने पर कौन सा जूस पीना चाहिए? अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। कई बार कब्ज में कुछ जूस और स्मूदी का सेवन करना कब्ज की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकती है।
कब्ज होने पर सेब और आलूबुखारा का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। कब्ज में आपको तेल-मसालेदार और तला-भुना खाने से परहेज करने की जरूरत होती है। ऐसी चीजें खाने से कब्ज और बढ़ सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। आइए जानते हैं इसके बारे में।
कब्ज होने पर कौन सा जूस पिएं? (Best Juices to Drink in Constipation in Hindi)
1. आलूबुखारा का जूस (Prunes Juice for Constipation in Hindi)
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आलूबुखारा का सेवन करना एक हेल्दी विकल्प हो सकता है। आलूबुखारा का जूस पीने से आपकी बॉवेल मूवमेंट अच्छी रहती है, जिससे मलत्याग में होने वाली कठिनाई कम (Best Drink for Constipation) होती है और कब्ज से राहत मिलती है। कब्ज से राहत पाने के लिए आप 4 से 8 औंस आलूबुखारा जूस पी सकते हैं। इससे ज्यादा मात्रा में यह जूस पीना आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आलूबुखारा में फाइबर के साथ सोर्बिटोल नामक कंपाउंड होता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है।
2. क्रैनबेरी जूस (Cranberry Juice for Constipation in Hindi)
अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में क्रैनबेरी जूस को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है। क्रैनबेरी जूस में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज और गैस को कम करने में मदद करता है। यह जूस पीने से शरीर में पानी की कमी (Cranberry Juice for Dehydration) नहीं होती है, जिससे कब्ज में काफी मदद मिलती है। क्रैनबेरी का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता है साथ ही पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम होती हैं। हालांकि, इसे ज्यादा मात्रा में पीने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़ें - कब्ज होने पर मलत्याग को आसान बनाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, जल्दी मिलेगा आराम
3. सेब का जूस (Apple Juice For Constipation in Hindi)
सेब का जूस सेहत के लिए अन्य तरीकों से फायदेमंद होने के साथ ही कब्ज के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है साथ ही कब्ज से राहत मिलती है। दरअसल, इसमें सोर्बिटोल (शुगर एल्कोहल) नामक तत्व पाया जाता है, जो मल को ढीला बनाने में मदद करता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्या से राहत मिलती है। सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो मलत्याग में होने वाली कठिनाई को ठीक करता है।
4. नींबू का रस (Lemon Juice for Constipation in Hindi)
कब्ज से राहत पाने के लिए आप नींबू का रस पी सकते हैं। नींबू के रस में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिससे मलत्याग में होने वाली कठिनाई दूर होती है। नींबू का रस पीने से पाचन तंत्र से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में नींबू पानी पीना एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है। इसमें लैक्जेटिव गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। गर्मियों के दौरान नींबू पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में कब्ज, गैस और अपच होने पर क्या न खाएं, बता रहे हैं एक्सपर्ट
कब्ज से राहत पाने के लिए क्या खाएं? (Foods to Eat in Constipation in Hindi)
- कब्ज से राहत पाने के लिए आपको फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे ओट्स, कीवी, खुबानी, अंजीर आदि खाना चाहिए।
- इसके लिए आपको ब्रोकली, स्प्राउट्स, केल और पालक आदि जैसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
- कब्ज से राहत पाने के लिए आपको सेब, बेरीज, रसबेरी और आलूबुखारा जैसे फलों का सेवन करना चाहिए।
- इसके लिए आप लोगों को बीन्स, दाल और सोयाबीन आदि खाना चाहिए।
- कब्ज को दूर करने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
FAQ
पेट साफ करने के लिए किसका जूस पीना चाहिए?
कब्ज को दूर करने और पेट साफ करने के लिए आपको चुकंदर, गाजर के साथ-साथ आलूबुखारा और सेब का जूस पीना चाहिए। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।कौन सा फल कब्ज को खत्म कर देता है?
सेब, नाशपाती, अंगूर और अनानास जैसे कई फल हैं, जो कब्ज को कम और खत्म करने में लाभकारी साबित होते हैं। इन फलों को आप अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।कब्ज में रोटी खानी चाहिए या नहीं?
कब्ज में रोटी खाना चाहिए या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सी रोटी खा रहे हैं। अगर आप फाइबर से भरपूर और चोकर वाली रोटी खा रहे हैं तो कब्ज से राहत मिल सकती है।