Urad Dal Ke Nuksan: दालें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर का अच्छा स्त्रोत मानी जाती हैं। हमारी रसोई में कई प्रकार की दालें होती हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कुछ दालें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकती हैं? इनमें से एक उड़द की दाल है। यह दाल कुछ लोगों को खाने से बचना चाहिए। उड़द की दाल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। हालांकि इसके फायदे हैं, पर कुछ स्थितियों में यह नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center Jaipur) से जानते हैं किन लोगों को उड़द की दाल खाने से बचना चाहिए।
उड़द की दाल में मौजूद पोषक तत्व (Urad Dal Nutritional Value)
उड़द दाल को काली दाल भी कहा जाता है। इस दाल में भरपूर पोषक तत्व प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह दाल विटामिन बी, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, मैग्निशियम, जिंक और पौटेशियम का अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। ये पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन लोगों को उड़द की नहीं खानी चाहिए या उड़द दाल किन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं काली उड़द की दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
उड़द की दाल किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?- Who Shoul Avoid eat Urad Dal
कई लोग हैं, जिन्हे सब्जी से ज्यादा दालें पसंद होती हैं। अगर आप भी ऐसे हैं, जिसे उड़द दाल काफी पसंद है, तो इसके बारे में कुछ बातें आपको जरूर जाननी चाहिए। दाल मक्खनी में इस्तेमाल होने वाली ये दाल वैसे तो टेस्टी होती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है, जैसे-
1. पाचन की समस्या वाले लोग
उड़द की दाल पचाने में भारी होती है, इसलिए पाचन की समस्या वाले लोगों को उड़द की दाल नहीं खानी चाहिए। उड़द की दाल खाने से गैस, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. किडनी स्टोन की समस्या वाले लोग
उड़द की दाल में ऑक्सलेट (Oxalate)मौजूद होता है। ऑक्सलेट एक ऐसा तत्व है, जिसकी मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाए तो गुर्दे की पथरी का कारण भी बन सकता है। इसलिए किडनी रोग के मरीजों को उड़द की दाल नहीं खानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रात में पानी में भिगोकर रखें उड़द की दाल, सुबह खाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
3. एलर्जी
कुछ लोगों को उड़द की दाल खाने में पाए जाए जाने वाले पोषक तत्वों से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही किसी तरह की एलर्जिक प्रॉब्लम है, जैसे सूजन, खुजली या जलन तो उन लोगों को उड़द दाल नहीं खानी चाहिए।
4. यूरिक एसिड वाले मरीज
उड़द दाल में मौजूद प्यरीन, शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकता है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में यूरिक एसिड के मरीजों को उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
उड़द दाल के नुकसान से कैसे बचा जाए
- उड़द की दाल को अधिक खाने से बचें
- उड़द की दाल को पानी में कम से कम 5-6 घंटे भिगोकर पकाएं, जिससे यह पचने में आसान होती है
- रात में उड़द की दाल खाने से बचें
- उड़द दाल को अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं
निष्कर्ष- उड़द दाल पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन हर चीज सभी के लिए सही नहीं होती। अगर आप किसी पुरानी बीमारी या पाचन समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।
FAQ
उड़द की दाल खाने के क्या नुकसान हैं?
उड़द की दाल कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसे खाने से स्टोन, जोड़ों में दर्द, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।उड़द की दाल गर्म है या ठंडी?
उड़द दाल की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए ये वात और गैस की समस्या बढ़ा सकती है।उड़द की दाल गैस बनाती है क्या?
उड़द की दाल भारी होती है। इसका अधिक सेवन करने से पचाने में दिक्कत हो सकती है, तो इसे खाने से गैस बन सकती है।
Read Next
मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version