Fri Sep 11, 2026 | 11:45 PM IST

Expert

सर्दियों में जरूर खानी चाहिए उड़द दाल की खीर, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

उड़द दाल की खीर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, सोडियम पाया जाता है।

Health Benefit and Recipe of Urad Dal in Hindi: दाल प्रोटीन का खजाना होती है। दालों में पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर को बीमारियों से बचाने में मददगार होता है। यही वजह है कि भारतीय घरों में दाल से कई तरह के पकवान बनते हैं। दाल की सब्जी, दाल की पुड़िया, दाल के कोफ्ते और लड्डू। दाल से बनने वाले ये पकवान तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या कभी उड़द दाल की खीर ट्राई की है। उड़द दाल की खीर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। यह सभी पोषक सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। सर्दियों का मौसम है और इन दिनों मीठा काफी खाया जाता है, इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं हेल्दी और टेस्टी उड़द दाल की खीर की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।

उड़द दाल की खीर की रेसिपी- Urad Dal Kheer Recipe in Hindi

उड़द दाल की खीर बनाने के लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा सामान की जरूरत नहीं है। आप किचन में मौजूद चीजों से ही इसे बना सकते हैं।

सामग्री की लिस्ट

  • उड़द की दाल - 2 से 3 कप (लोगों के हिसाब से)
  • दूध - 1 से 2 लीटर
  • नट्स - काजू, बादाम, किशमिश, नारियल
  • गुड़ - 2 कप
  • इलायची का पाउडर - 1 से 2 चम्मच
  • देसी घी- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले उड़द की दाल को धोकर 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें। जब तक दाल भीग रही है तब तक दूध को उबाल लें।
  • अगर आप 1 लीटर दूध उबाल रहे हैं तो 1 कप उड़द की दाल भिगोने के लिए डालें। जब दाल सही तरीके से भीग जाए तो इसे धोकर मिक्सी में पीस लें।
  • एक कड़ाही को गर्म करके उसमें घी डालें और पीसी हुई दाल को हल्का सा भून लें। जब दाल भून जाए तो इसमें उबला हुआ दूध मिलाकर 5 से 7 मिनट के लिए पका लें।
  • दूध और दाल को पकाते वक्त इसे बीच-बीच में चलाते रहें नहीं, तो गांठ पड़ जाएगी। उड़द दाल और दूध को सही तरीके से पकाने के बाद इसमें पीसी हुई गुड़ डालें।
  • गुड़ के बाद इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं। आपकी उड़द दाल की खीर सर्व के लिए तैयार हो चुकी है। इसमें अपने हिसाब से काजू, बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स मिलाकर सर्व करें।

इसे भी पढ़ेंः क्या सर्दियों में शिशु के कमरे में रात भर हीटर चलाना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें


urad-dal-kheer-ins2

उड़द दाल की खीर खाने के फायदे- Health Benefits of Urad Dal Kheer

गुरुग्राम स्थित आयुर्वेदिक डॉ. रॉबिन शर्मा के अनुसार उड़द की दाल का सेवन करने से सर्दियों में होने वाली कई शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते है इसके बारे में।

जोड़ों के दर्द से दिलाता है राहत

एक्सपर्ट के अनुसार उड़द दाल का सेवन करने से सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत पाई जा सकती है। इस साल का सेवन करने से कमर दर्द, सर्वाइकल दर्द को भी दूर रखने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स

स्किन प्रॉब्लम से दिलाता है छुटकारा 

उड़द दाल का सेवन करने से स्किन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार उड़द की दाल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जो स्किन पर होने वाले पिंपल्स, एक्ने और मुंहासे से राहत दिलाते हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ता है

डॉ. रोबिन के अनुसार उड़द की दाल का सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह पुरुषों की फर्टिलिटी पावर को भी बढ़ाता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Robin Sharma (@dr.sharmarobin)

किन्हें नहीं खानी चाहिए उड़द दाल की खीर

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रॉबिन के अनुसार उड़द की दाल का सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर हैं उन्हें उड़द की दाल और उड़द की दाल से बनें पकवानों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

Image Credit: Freepik.com

Read Next

दही की तासीर गर्म होती है या ठंडी? जानें डाइटिशियन से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 26, 2024 12:05 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content