Doctor Verified

शुगर में उड़द की दाल खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और तमाम फायदे

Urad ki dal in diabetes: डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। ऐसे में जानते है उड़द की दाल इस स्थिति में खाना कितना सही है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
शुगर में उड़द की दाल खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और तमाम फायदे


Urad ki dal in diabetes: डायबिटीज, एक ऐसी बीमारी है जिसमें शुगर कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में आपको अपने कैलोरी और शुगर की मात्रा पर ध्यान देना है। ऐसे में आपको अपनी थाली में रखी हर चीज पर नजर डालनी होगी जैसे कि चावल, रोटी, सब्जी और दाल सब पर। बात सिर्फ दाल की करें तो क्या उड़द दाल खाना आपको शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। क्या इसका सेवन डायबिटीज में फायदेमंद है या फिर ये नुकसानदेह है। जानते हैं इस बारे में डॉ. साकेत कांत, प्रिंसिपल कंसलटेंट, एंडोक्राइनोलॉजी एंड ओबेसिटी मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली से। साथ ही जानेंगे कि शुगर में उड़द दाल का सेवन कैसे करें, क्या है इसका सही तरीका।

शुगर में उड़द की दाल खा सकते हैं-Can diabetic patients eat urad dal in hindi

डॉ. साकेत कांत बताते हैं कि शुगर मरीजों के लिए उड़द की दाल एक बहुत ही फायदेमंद विकल्प है। उड़द की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिसका मतलब है कि यह खाने के बाद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता। उड़द की दाल के ग्लाइसेमिक इंडेक्स (urad dal glycemic index) की बात करें तो उड़द दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 25-30 के बीच होता है। कम जीआई का मतलब है कि उड़द दाल ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है जिससे यह डायबिटीज वाले लोगों में शुगर को स्थिर तरीके से पचने में मदद करता है।

diabetes

इसे भी पढ़ें: क्या होता है GI Tag? किसी भी फूड के लिए क्या है जीआई टैग का महत्व

शुगर में उड़द की दाल खाने के फायदे-Urad dal benefits in hindi

डायबिटीज में उड़द की दाल खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह धीरे-धीरे पचती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसके अलावा उड़द की दाल खाने से शरीर को कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। जैसे कि

  • -उड़द की दाल में फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्त्व होते हैं, जो वजन नियंत्रित रखने और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होते हैं।
  • -इसके अलावा, उड़द की दाल हृदय की सेहत के लिए भी अच्छी होती है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर कम करता है क्योंकि शुगर के मरीजों में बीपी हाई होने का खतरा ज्यादा होता है।

इसे भी पढ़ें: शारीरिक थकान को दूर करता है मैग्नीशियम, जानें इसके बेस्ट फूड सोर्स

शुगर में उड़द की दाल कैसे खाएं-How to have urad dal in diabetes

डॉ. साकेत कांत बताते हैं कि अगर आप शुगर के मरीज हैं और उड़द की दाल खा रहे हैं, तो इसे पकाने में ध्यान रखना चाहिए कि इसमें ज्यादा तेल या घी न डाला जाए ताकि यह सेहत के लिए बेहतर रहे। इसके अलावा दाल को बनाने से पहले हमेशा भिगोकर रख दें।

शुगर के मरीजों को ऐसी डाइट अपनानी चाहिए जो पोषण से भरपूर हो और ब्लड शुगर को संतुलित रखे, इसलिए उड़द की दाल नियमित आहार में शामिल की जा सकती है। कुल मिलाकर, उड़द की दाल शुगर मरीजों के लिए सुरक्षित, पौष्टिक और लाभकारी दाल है।

Read Next

डायबिटीज होने पर मरीज को सबसे पहले कौनसे 5 काम सबसे पहले करने चाहिए, जानें डॉक्टर से

Disclaimer

TAGS