Expert

बाईं करवट सोने से पाचन ठीक रहता है? एक्सपर्ट से जानें

बाईं ओर करवट लेकर सोना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या इस तरीके से पाचन तंत्र को फायदा होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
बाईं करवट सोने से पाचन ठीक रहता है? एक्सपर्ट से जानें


Which Sleep Position Is Best For Digestion: दिनभर की थकान के बाद रात में नींद पूरी करना हर किसी के लिए जरूरी होता है। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को फायदा होता है। जिस दिन नींद पूरी नहीं हो पाती है उस दिन शरीर में थकावट और सुस्ती बनी रहती है। नींद पूरी करने के साथ सही पॉजिशन में सोना भी सेहत के लिए जरूरी है। आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को बाईं ओर सोने की सलाह देते जरूर सुना होगा। माना जाता है कि अगर आप खाना खाने के बाद बाईं ओर करवट लेकर सोते हैं, तो इससे आपकी सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। कई लोग मानते हैं कि इस तरह सोने से पाचन तंत्र को फायदा होता है और पाचन संबंधित समस्याओं में भी आराम मिलता है। लेकिन, क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है। इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

1. (1)

क्या बाईं ओर करवट लेकर सोने से पाचन तंत्र को फायदा होता है? Does Sleeping on the Left Side Improve Digestion

एक्सपर्ट के मुताबिक, बाईं ओर करवट करके सोने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इस तरह सोना पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। खाना खाने के बाद अगर आप बाईं ओर करवट करके सोते हैं, तो इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। क्योंकि, इससे पेट पर दवाब पड़ता है और पेट में मौजूद एसिड पाचन तंत्र पर ठीक से काम कर पाता है। पाचन संबंधित समस्याओं में भी यह तरीका बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें-

बाईं ओर करवट करके सोने से पाचन तंत्र को क्या फायदे होते हैं? Benefits of Sleeping on Left Side For Digestion

एसिड रिफ्लेक्स कम होता है

बाईं ओर करवट करके सोने से एसिड रिफ्लेक्स और हार्टबर्न से भी राहत मिलती है। बाईं ओर लेटने से पेट और खाने की नली के बीच पेट का एसिड कम होता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स के लक्षण कम होते हैं। इससे डकार और सीने में जलन की समस्या कम होती है।

बॉडी से टॉक्सिन निकलते हैं

बाईं ओर कवरट करके सोने से बॉडी से टॉक्सिन निकल जाते हैं। इससे शरीर को खाने से सभी पोषक तत्व मिलते हैं और पाचन तंत्र ठीक से काम करता है। इस तरह सोने से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है और खाना ठीक से पचता है।

इसे भी पढ़ें-

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

बाईं ओर करवट लेकर सोने से खाना पेट से आंतों तक पहुंच पाता है। इससे पेट को ग्रेविटी मिलती है और खाना पेट से आंतों तक आसानी से पहुंत पाता है। इससे पाचन क्रिया ठीक से काम करती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

कब्ज से राहत मिलती है

जब हम बाईं ओर करवट करके सोते हैं, तो इससे बड़ी आंतों को फायदा मिलता है। इससे पाचन क्रिया ठीक से काम करती है और शरीर से गंदगी आराम से निकलती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको किसी तरह की हार्ट कंडीशन या हेल्थ इशु रहता है, तो आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस पॉजिशन में सोना चाहिए।
  • अगर आपकी पेट से जुड़ी कोई सर्जरी हुई है या आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या रहती है, तो इस पॉजिशन को अवॉइड करें।
  • अगर आपको रात में सोते दौरान अपच या ब्लोटिंग की समस्या होती है, तो आपको बाईं ओर सोते समय घुटनों के बीच तकिया रखना चाहिए।
  • लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर अधिक जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • लेफ्ट साइड करवट लेकर सोने से क्या होता है?

    अगर आप रोज लेफ्ट साइड सोते हैं तो इससे ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पाचन संबंधित कई समस्याओं से राहत मिलती है। इससे थकान उतरती है, कब्ज से राहत मिलती है और सीने में जलन भी कम होती है। 
  • रात को बायीं करवट सोने के क्या फायदे हैं?

    रात में बाईं ओर करवट करके सोने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे पाचन क्रिया तेज होती है और पाचन तंत्र को भी कई फायदे मिलते हैं। बाईं ओर करवट करके सोने से थकावट और सुस्ती से भी राहत मिलती है। 
  • कमजोर पाचन को मजबूत कैसे करें?

    कमजोर पाचन मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और तरल-पदार्थों का सेवन करें। अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं और फलों का सेवन बढ़ाएं। खाने के साथ सलाद और दही जरूर खाएं। इससे गट हेल्थ इंप्रूव होगी और पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। 

 

 

 

Read Next

जलन-खुजली वाले स्‍कैल्‍प को तुरंत ठंडक देंगे ये 5 घरेलू उपाय, गर्मी से म‍िलेगी राहत

Disclaimer