Fact Checked

Fact Check: क्या दाहिने करवट लेकर सोने से खाना नहीं पचता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Sleeping in Right Position Cause Indigestion:  खाना खाने के तुरंत बाद सोने से आपका पाचन खराब हो सकता है, लेकिन सोने की पोजीशन से इसपर कोई असर नहीं पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या दाहिने करवट लेकर सोने से खाना नहीं पचता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Does Sleeping in Right Position Cause Indigestion: व्यक्ति का रहन-सहन, खानपान और जीवनशैली उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती है। आयुर्वेद में भी खाने से लेकर सोने तक का समय और तरीका बताया गया है। गलत तरीके से भोजन करना और गलत तरीके से सोना दोनों ही शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जैसे रात को भोजन करने के बाद वॉक करना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह कहा जाता है कि भोजनज के बाद दाहिने करवट लेटने की वजह से आपका खाना सही ढंग से नहीं पचता है।

हत और खानपान से जुड़ी ऐसी ही बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई खाना खाने के बाद दाहिने करवट लेटने से पाचन तंत्र में गड़बड़ी होती है?

क्या दाहिने करवट लेकर सोने से खाना नहीं पचता है?- Does Sleeping in Right Position Cause Indigestion in Hindi

शरीर को आराम देने और हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से अच्छी नींद लेना जरूरी है। आमतौर पर ज्यादातर लोग रात में भोजन करने के बाद सोने चले जाते हैं। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि भोजन करने के बाद सोना आपके पाचन तंत्र की सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि खाने के बाद गलत पोजीशन में सोने से भी पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। पुराने समय से ही लोग यह मानते आ रहे हैं कि खाने के तुरंत बाद दाहिने करवट में सोने से भोजन ठीक ढंग से नहीं पचता है और अपच जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

Does Sleeping in Right Position Cause Indigestion

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीने से खाना पच जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "सोने की पोजीशन ठीक न होने से नींद की गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा सोने की खराब पोजीशन के कारण शरीर के कुछ अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। लेकिन अभी तक इस बात को लेकर किसी भी तरह के वैज्ञानिक सबूत नहीं मिले हैं, कि दाहिने तरफ करवट लेकर सोने के कारण पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी गड़बड़ी हो सकती है। खाना खाने के तुरंत बाद सोने से आपका पाचन खराब हो सकता है। इससे बचने के लिए डॉक्टर भी खाने के लगभग 1 घंटे बाद सोने की सलाह देते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या गर्भनिरोधक गोलियां खाने से कैंसर हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

खाने के बाद सोना कितना नुकसानदायक?

खाना खाने के बाद तुरंत सो जाने से कुछ लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि जरूरी नहीं है कि सभी लोगों को पेट या पाचन से जुड़ी समस्या हो। हालांकि, कुछ लोगों को भोजन के बाद सोने के बाद पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इसमें अपच, एसिडिटी, गैस, उलटी, और पेट दर्द शामिल हो सकते हैं। यह समस्या तब होती है, जब आप अधिक मात्रा में भोजन करते हैं या पानी कम मात्रा में पीते हैं।

भोजन करने के कितनी देर बाद सोना चाहिए?

हेल्दी रहने के लिए डॉक्टर यह सलाह देते हैं, कि भोजन करने के बाद कम से कम 500 कदम पैदल जरूर चलें। वहीं रात का खान खाने के कम से कम 2 घंटे बाद बिस्तर पर जाएं। इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा नहीं रहेगा और शरीर भी हेल्दी होगा। रात के समय में बहुत ज्यादा भोजन करने वाले लोगों को यह नियम जरूर अपनाना चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

क्या डिनर करने के बाद दूध पीना हेल्दी है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer