Does Taking Contraceptive Pills Can Cause Cancer: अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाएं आफ्टर पिल, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल, इमरजेंसी पिल का इस्तेमाल करती हैं। इन पिल्स का सेवन करने से अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने में तो मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, गर्भनिरोधक गोलियां या कॉन्ट्रासेप्टिव पिल का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। इसका सेवन करने से इनफर्टिलिटी समेत कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। ऐसा कहा जाता है कि गर्भनिरोधक गोलियों का ज्यादा सेवन आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मरीज बना देता है।
कुछ महिलाऐं अक्सर एमरजेंसी गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं, उनके लिए आगे चलकर कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ज्यादातर महिलाओं का यह सवाल है कि क्या इमरजेंसी गर्भनिरोधक दवाओं के सेवन से कैंसर और विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से कैंसर हो सकता है?
क्या गर्भनिरोधक गोलियां खाने से कैंसर हो सकता है?- Does Taking Contraceptive Pills Can Cause Cancer in Hindi
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोली का सेवन किया जाता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन बहुत गंभीर हो सकता है। कुछ गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन 72 घंटे के भीतर करना होता है। स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी बताती हैं कि गर्भनिरोधक गोलियां शरीर में हॉर्मोन के लेवल को कंट्रोल करने का काम करती हैं। इसका सेवन करने से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। लेकिन बहुत ज्यादा बार इसका सेवन करने से शरीर में कुछ तरह के हॉर्मोन का स्तर गंभीर रूप से प्रभावित होता है। इसके अलावा इसके प्रभाव से सर्वाइकल म्यूकस थिक होता है और यह कैंसर का कारण बन सकता है।"गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन हर महिला पर उम्र, शरीर और स्वास्थ्य के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या गर्भ निरोधक गोलियां खाने से बांझपन हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
टॉप स्टोरीज़
गर्भनिरोधक गोलियों के नुकसान- Contraceptive Pills Side Effects in Hindi
बहुत ज्यादा एमरजेंसी गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से कई समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से महिलाओं को आगे चलकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से ये नुकसान पहुंच सकते हैं-
- पीरियड्स के लक्षणों में बदलाव
- सूजन, सिरदर्द, उल्टी और मतली व मूड स्विंग
- गर्भनिरोधक ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन कम होना
- शरीर में टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन का स्तर कम होना
बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन खतरनाक माना जाता है। इसका ओवरडोज भी शरीर में कई परेशानियों का कारण बनता है। ऐसी महिलाएं जो बहुत ज्यादा गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं, उन्हें आगे चलकर मां बनने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से बचना चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)