Can Birth Control Pills Increase Breast Size In Hindi: कुछ महिलाएं अनचाहे गर्भ से बचने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स यानी गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर की मानें तो गर्भनिरोधक गोलियों में कुछ विशेष तरह के हॉर्मोनस होते हैं, जो उनके शरीर पर कई तरह के बदलाव का कारण बन सकते हैं। ऐसे में कई महिलाओं के मन में प्रश्न उठता है कि क्या गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से ब्रेस्ट साइज (breast size) में बढ़ोतरी हो सकती है? आगे यह जानते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों में किस तरह के हार्मोनल होते हैं। साथ ही, साईं पॉलीक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि क्या गर्भनिरोधिक गोलियों से ब्रेस्ट के साइज में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है?
क्या गर्भनिरोधक गोलियों से ब्रेस्ट साइज में बढ़ोतरी हो सकती है? - Can Birth Control Pills Increase Breast Size In Hindi
डॉक्टर का मानना है कि गर्भनिरोधक गोलियों में मौजूद हार्मोन्स के प्रभाव के चलते महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दरअसल, मासिक धर्म चक्र के समय महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन (Estrogen) और प्रोजेस्ट्रोन (Progesterone) के स्तर में परिवर्तन होता है। इससे ब्रेस्ट के टिश्यू (Breast Tissue) में बदलाव हो सकते है, जिसके चलते महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द या आकार में बदलाव महसूस हो सकता है। कई तरह की गर्भनिरोधक गोलियों में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन हार्मोन होते हैं। प्रोजेस्टिन, प्रोजेस्टरोन का एक सिंथेटिक रूप होता है। जब महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियां लेना शुरू करती हैं, तो इससे उनको हार्मोन के प्रभाव के कारण ब्रेस्ट के साइज में बढ़ोतरी (Increase Breast Size) महसूस हो सकती है। लेकिन, यह बढ़ोतरी बेहद कम होती है।
इसके अलावा, गोलियों को लेते समय महिलाओं के शरीर में वाटर रिटेनशन (Water Retention) बढ़ जाता है। इससे ब्रेस्ट में सूजन हो सकती है, जिससे महिलाओं को इनका आकार बदला हुआ महसूस होता है। वहीं, जब महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना बंद करती हैं, तो कुछ सप्ताह के बाद उनके ब्रेस्ट का साइज पहले की तरह ही हो जाता है।
क्या गर्भनिरोधक गोलियों से ब्रेस्ट साइज स्थायी रूप से बढ़ सकते हैं? - Is breast growth from birth control permanent?
महत्वपूर्ण बात यह है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स ब्रेस्ट साइज को स्थायी रूप से नहीं बढ़ाती हैं। अगर पिल्स के कारण ब्रेस्ट साइज में कोई बदलाव होता भी है, तो वह अस्थायी होता है और पिल्स का सेवन बंद करने के बाद सामान्य आकार में लौट आता है। इसका उपयोग ब्रेस्ट साइज के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Breast Pain: ब्रेस्ट में बाईं तरफ दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण
Can Birth Control Pills Increase Breast Size In Hindi: बर्थ कंट्रोल पिल्स लेते समय महिलाओं को ब्रेस्ट साइज में बदलाव के साथ ही कुछ साइड इफेक्ट्स भी महसूस हो सकते हैं। हालांकि, यह प्रभाव हर महिला में हो ऐसा नहीं है। लेकिन, कुछ महिलाओं गर्भनिरोधक गोलियां लेते समय सिरदर्द, वजन बढ़ना, मूड में बदलाव, मतली आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि, इन गोलियों को लेने के बाद किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो ऐसे में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।