-1761915995972.webp)
How Do Hormones Affect Breast size: महिलाएं अपने ब्रेस्ट साइज को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। हर महिला सुडौल और अट्रैक्टिव ब्रेस्ट की इच्छा रखती हैं, क्यांकि इससे उनकी पर्सनालिटी में सुधार होता है। हालांकि, कई बार खराब खानपान, कोई मेडिकल कंडीशन या लाइफस्टाइल की बुरी आदतों की वजह से ब्रेस्ट साइज प्रभावित हो जाते हैं। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि कई बार हार्मोनल बदलाव के कारण भी ब्रेस्ट साइज पर असर पड़ता है। सवाल है, कैसे? आखिर हार्मोनल बदलाव ब्रेस्ट साइज को कैसे प्रभावित करते हैं और इसे मैनेज करने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है? आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब।
क्या हार्मोनल बदलाव से ब्रेस्ट साइज पर असर पड़ता है- Can Hormonal Changes Increase Breast Size

हां, यह सच है कि हार्मोनल बदलाव से ब्रेस्ट साइज पर असर पड़ता है। वास्तव में, महिलाओं के शरीर में कई कारणों से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जैसे पीरियड्स, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी या प्रेग्नेंसी पिल लेना। जब हार्मोनल बदलाव होते हैं, तो ब्रेस्ट में टेंडरनेस महसूस होती है और सूजन भी आ जाती है। इसीलिए, हार्मोनल बदलाव के दौरान ब्रेस्ट का आकार बढ़ा हुआ नजर आता है। इसके अलावा, हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी में भी ब्रेस्ट के आकार का बदलना कॉमन है।
इसे भी पढ़ें: क्या हार्मोनल बदलाव के कारण स्तन में गांठ हो सकती है? जानें डॉक्टर से
कब-कब होता है ब्रेस्ट साइज में बदलाव

मेंस्ट्रुअल साइकिल
पीरियड्स के दिनां में एस्ट्रोजन का स्तर तेजी से गिर जाता है। इस स्थिति में ब्रेस्ट डक्ट ग्रो कर जाते हैं। वहीं, ओव्युलेशन पीरियड्स में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन अपने चरम पर होते हैं। इस वजह से मिल्क ग्लैंड का आकार बढ़ जाता है, ब्रेस्ट में सूजन आ जाती है और टेंडरनेस भी महसूस होता है। ऐसा आमतौर पर पीरियड्स के ठीक पहले होता है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग

प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग होने पर भी यही स्थिति होती है। इसका मतलब है कि इन दोनों ही अवस्था में महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं। नतीजतन, ब्रेस्ट के आकार में बढ़ोतरी नोटिस की जा सकती है। वैसे भी मिल्क प्रोडक्शन की वजह से ब्रेस्ट का आकार अपने आप बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि जैसे ही महिला ब्रेस्टफीडिंग बंद कर देती है, उनके ब्रेस्ट के आकार सामान्य हो जाते हैं।
बढ़ती उम्र
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, ब्रेस्ट के आकार में भी बदलाव होने लगता है। विशेषकर, मेनोपॉज के बाद यह स्थिति होती है। कहने का मतलब है कि बढ़ती उम्र में ब्रेस्ट टिश्यूज की जगह फैट ले लेते हैं। ऐसे में ब्रेस्ट के आकार बढ़े हुए नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें: कौन से हार्मोन्स ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
कब जाएं डॉक्टर के पास
वैसे तो हार्मोनल बदलाव नेचुरल होते हैं। इसके लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। हां, अगर आप नोटिस करें कि आपके ब्रेस्ट में निरंतर बदलाव हो रहे हैं, इसमें दर्द और सूजन भी बनी हुई है। ऐसी कंडीशन में आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। संभवतः किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से आपको ब्रेस्ट में दर्द हो रहा है और उसके आकार में बदलाव आ रहा है।
इसे भी पढ़ें: Breast Size Tips: क्या 30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज बढ़ाना संभव है? समझें डॉक्टर से
निष्कर्ष
महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह ब्रेस्ट आकार बढ़ा हुआ महसूस हो सकता है। यह पूरी तरह सामान्य है। विशेषकर, प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं को ब्रेस्ट में आकार अधिक नजर आते हैं, जो एक समय बाद नॉमल हो जाते हैं। इसलिए, महिलाओं को अपने ब्रेस्ट के आकार को लेकर इस संबंध में चिंता करने की जरूरत नहीं है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
- ब्रेस्ट साइज अचानक क्यों बढ़ जाता है?ब्रेस्ट साइज अचानक बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जेसे मोटापा, हार्मोनल बदलाव आदि। यहां तक पुरुषों में भी ब्रेस्ट का आकार बढ़ सकता है, जिसे गाइनेकोमास्टिया (पुरुषों में स्तन ऊतक का बढ़ना) कहते हैं। यह एक तरह की मेडिकल कंडीशन है। अगर किसी पुरुष को यह समस्या हो, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- महिलाओं में हार्मोन बढ़ने से क्या होता है?महिलाओं में हार्मोन का स्तर बदलने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे वजन बढ़ना, अनियमित मासिक धर्म, मुंहासे, अक्सर थकान महसूस करना, बार-बार मूड स्विंग होना और हेयर फॉल का बढ़ना आदि। यही नहीं, हार्मोनल असंतुलन की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
- महिला हार्मोन का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन को मुख्य महिला हार्मोन कहा जाता है। इन हार्मोनों का उत्पादन ओवरी की वजह से होता है। इन महिला यौन हार्मोन शरीर के वजन, बालों के विकास, हड्डियों और मांसपेशियों की वृद्धि को प्रभावित करते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version
- Oct 31, 2025 18:44 IST Published By : Meera Tagore