Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Brunda M S , Internal Medicine

हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने के लिए क्या सिर्फ डाइट काफी है? डॉक्टर से जानें जवाब

हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में डाइट अहम भूमिका निभाती है, लेकिन यह अकेले काफी नहीं होता है। हेल्दी डाइट के साथ स्वस्थ लाइफस्टाइल, पर्याप्त नींद और तनाव को मैनेज करना भी हार्मोनल संतुलित के लिए जरूरी है। 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, हर समय तनाव में रहना, देर रात तक जागने और खराब लाइफस्टाइल का असर सीधे हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमारे शरीर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए हार्मोन्स का संतुलित रहना जरूरी है। गलत लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें हमारे हार्मोनल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली शारीरिक समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग सबसे पहले डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर कुछ दवाइयों के साथ हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru के अनुसार हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने के लिए डाइट अहम भूमिका निभाती है, लेकिन इसके साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल और आदतें भी जरूरी हैं।

हार्मोन और भोजन में क्या कनेक्शन है?

Dr. Brunda M S ने बताया कि हार्मोन केमिकल मैसेंजर होते हैं, जो शरीर में कई जरूरी कामों को कंट्रोल करते हैं, जैसे कि ग्रोथ, मेटाबॉलिज्म, मूड, नींद, रिप्रोडक्शन और भूख। हालांकि, कोई एक खास खाना अकेले हमारे शरीर के हार्मोन को संतुलित नहीं कर पाता है, लेकिन हेल्दी और संतुलित डाइट की मदद से शरीर के हार्मोन्स बनने और उनके काम करने की प्रक्रिया में मदद मिल सकती है। अच्छा पोषण हार्मोन बनाने और उन्हें रेगुलेट करने के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व देता है।

साल 2022 में Horizons - International Scientific Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, महिलाओं में हार्मोनल संतुलन (hormonal balance) और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए रोजाना के पूरे खाने में सही पोषण के लिए 50% साबुत फूड्स, 25% प्रोटीन, 25% कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, प्रोबायोटिक्स, 20-30 ग्राम फाइबर, थोड़ी-बहुत शारीरिक गतिविधि और अच्छी नींद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: क्या नींद न आना आपके शरीर में हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें

शरीर में हार्मोन बनाने वाले जरूरी पोषक तत्व क्या है?

Dr. Brunda M S के अनुसार, शरीर में हार्मोन्स को संतुलित रखने और उन्हें बनाने में खाने के द्वारा मिलने वाले पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। नट्स, सीड्स, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल और फैटी मछली जैसे फूड्स में पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स जरूरी हैं क्योंकि कई हार्मोन कोलेस्ट्रॉल और फैट्स से बनते हैं। प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे दालें, बीन्स, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली और लीन मीट अमीनो एसिड बनाने में मदद करते हैं, जिनकी हार्मोन प्रोडक्शन के लिए जरूरत होती है। साबुत अनाज, फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र के जरिए शरीर में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

आगे जानकारी देते हुए Dr. Brunda M S ने बताया कि कुछ खास तरह के फूड्स की चीजें शरीर में खास हार्मोन के लिए भी फायदेमंद होती हैं। आयोडीन से भरपूर चीजें जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, सीफूड और आयोडीन वाला नमक थायराइड हार्मोन बनाने में मदद करते हैं। हड्डियों की सेहत और हार्मोन के संतुलन के लिए कैल्शियम और विटामिन डी भी जरूरी हैं। वहीं एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां शरीर में सूजन को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं, जो हार्मोन के काम पर असर डाल सकते हैं। दही और छाछ जैसे फर्मेंटेड खाने की चीजें गट हेल्थ को बेहतर बनाती हैं और गट हेल्थ को बेहतर रखती हैं।

Foods-For-Hormones-inside

हार्मोन को संतुलित रखने के लिए किन चीजों से परहेज करें?

Dr. Brunda M S ने बताया कि बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स, मीठे ड्रिंक्स, ज्यादा शराब और ट्रांस फैट का सेवन कम करना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि इनसे शरीर में सूजन, इंसुलिन रेसिस्टेंस और हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। खाना छोड़ने के स्थान पर नियमित रूप से खाना खाने से ब्लड शुगर का लेवल स्थिर रहता है, जिससे इंसुलिन का काम ठीक से हो सकता है।

लाइफस्टाइल और हेल्दी आदतें भी हैं जरूरी

Dr. Brunda M S ने बताया कि लाइफस्टाइल की आदतें भी खानपान जितनी ही जरूरी मानी जाती हैं। भरपूर मात्रा में नींद लेना, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना, तनाव को मैनेज करना और शरीर का वजन सही बनाए रखना, इन सभी का हार्मोन सेहत पर गहरा असर डाल सकता है। इसके साथ ही, लंबे समय तक तनाव और ठीक से नींद न लेने से कोर्टिसोल का लेवल बढ़ सकता है और कई दूसरे हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बावजूद लंबे समय तक बैठने से हार्मोनल हेल्थ पर कैसे असर पड़ता है? बता रहे हैं डॉक्टर

डॉक्टर की सलाह कब लें?

Dr. Brunda M S के मुताबिक, थायराइड की बीमारी, पॉलीएंडोक्राइन मेटाबॉलिक ओवेरियन सिंड्रोम (PMOS) या डायबिटीज जैसी मेडिकल स्थितियों के कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल समस्याओं का इलाज सिर्फ खानपान से ठीक नहीं किया जा सकता है। इसलिए, अगर अनियमित पीरियड्स, बिना किसी साफ कारण के वजन में बदलाव, थकान और मूड में लगातार बदलाव जैसे लक्षण नजर आएं तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

निष्कर्ष

खाना हमारे हार्मोन्स को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। हरी सब्जियां, फल और गुड फैट खाने से बॉडी में इंसुलिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन्स कंट्रोल में रहते हैं। अच्छा खानपान और सही लाइफस्टाइल ही हार्मोन्स को संतुलित रखने का सबसे आसान तरीका है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • महिलाओं के हार्मोन किस उम्र में बदलते हैं?

    महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव कई स्टेज में होते हैं। 40 से 50 साल की उम्र के बीच सबसे ज्यादा हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसे पेरिमेनोपॉज कहा जाता है। इसके बाद 45 से 55 के बीच पीरियड्स आने पूरी तरह बंद हो जाते हैं, जिससे एस्ट्रोजन का लेवल तेजी से गिरता है।
  • हार्मोन की कमी के क्या लक्षण हैं?

    शरीर में हार्मोन की कमी होने पर सामान्य लक्षणों में लगातार थकान, अचानक वजन बढ़ना या कम होना, मूड में बदलाव, नींद कम आना और बालों से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं।

Read Next

पुरानी कब्ज से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें नाश्ते में क्या खाना सबसे बेहतर रहेगा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 15, 2026 21:38 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Brunda M S

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content