Doctor Verified

क्या हार्मोनल बदलाव के कारण स्तन में गांठ हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Can Hormonal Changes Cause Lumps In Breast In Hindi: हार्मोनल बदलाव के कारण स्तन में गांठ की समस्या हो सकती है। ऐसा होने पर महिलाओं को क्या करना चाहिए? जानें इस लेख में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हार्मोनल बदलाव के कारण स्तन में गांठ हो सकती है? जानें डॉक्टर से


Can Hormonal Changes Cause Lumps In Breast In Hindi: स्तन में गांठ कई कारणों से हो सकती है। जैसे स्तन में नॉन-कैंसेरियस सेल्स का ग्रो करना, सिस्ट होना, ब्रेस्ट कैंसर और अन्य स्वास्थ्य कंडीशन। यह बात हम सभी जानते हैं कि ब्रेस्ट में गांठ को हल्के में नहीं लिया जाना चाएह। यह स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। स्तन में गांठ होने पर प्रभावित हिस्से में त्वचा का रंग बदलना, दर्द होने लगता है, ब्रेस्ट में बदलाव महसूस करना और मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान स्तनों के आकार में परिवर्तन महसूस करना। बहरहाल, स्तनों में गांठ के कई कारणों में एक हार्मोनल बदलाव को भी माना जाता है। सवाल है, क्या वाकई हार्मोन में परिवर्तन इसके लिए जिम्मेदार होते हैं? आइए, जानते हैं इस संबंध में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का क्या कहना है।

क्या हर्मोनल बदलाव के कारण स्तन में गांठ हो सकती है?- Does Hormonal Imbalance Cause Lumps In Breast In Hindi

can hormonal changes cause lumps in breast 1 (1)

हार्मोनल बदलाव का हमारे स्वास्थ्य पर कई तरह से असर पड़ता है। खाकसर, महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हार्मोन का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर किसी वजह से महिला के शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव अधिक होने लगे, तो इसकी वजह से उनके पीरियड साइकिल पर असर पड़ सकता है। लेकिन, यहां सवाल यह है कि क्या वाकई हार्मोनल बदलाव के कारण स्तन में गांठ की समस्या हो सकती है? इस बार डॉक्टर का कहना है, "निश्चित रूप से हार्मोनल बदलाव स्तनों में गांठ की एक बड़ी वजह बन सकता है। हालांकि, हार्मोनल बदलाव के कारण हो रहे स्तन के गांठ नॉन-कैंसेरियस होते हैं। आपको बता दें कि यह समस्या किसी को भी हो सकती है और उम्र के किसी भी पड़ाव में यह समस्या देखने को मिल सकती है।" डॉक्टर आगे बताते हैं, "हार्मोन बदलाव होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पीरियड्स होना। लेकिन, ब्रेस्ट में हो रही गांठ की अनदेखी करना सही नहीं है। इसका पता चलते ही महिला को अपनी हेल्थ को एग्जामिन जरूर करवाना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट में गांठ के लक्षण क्या हैं? जानें इसका इलाज और बचाव के उपाय

हार्मोनल बदलाव के कारण कब स्तन में गांठ में हो सकती है?

  • मेंस्ट्रुअल साइकिलः महिलाओं में हार्मोनल बदलाव की मुख्य वजह पीरियड्स को माना जाता है। पीरियड्स की वजह से ब्रेस्ट में दर्द होना, सूजन और टेंडरनेस जैसी दिक्कतों का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। वहीं, हार्मोनल बदलाव के कारण स्तन में गांठ बनने जैसी समस्या भी देखी जा सकती है।
  • प्रेग्नेंसीः महिलाओं में प्रेग्नेंसी के कारण भी हार्मोनल बदलाव होते हैं। असल में, कंसीव करने के बाद से ही महिला में तरह-तरह के बदलाव होने लगते हैं। इसक वजह से स्तन में गांठ बनने की समस्या भी हो सकती है।
  • हार्मोनल ट्रीटमेंटः कई महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए हार्मोनल ट्रीटमेंट लेती हैं। जैसे कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी पिल्स लेती हैं। इसकी वजह से भी हार्मोन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। यह भी स्तन में गांठ होने का एक कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: कैंसर के अलावा इन कारणों से भी हो सकती है आपके स्तन में गांठ, इस तरह करें पहचान

स्तन में गांठ होने पर क्या करें?

अगर महिला को कभी भी यह पता चले कि उसके स्तन में गांठ है, तो उन्हें सबसे पहले इसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपकी उम्र 30 से कम है और पीरियड्स के बाद स्तन में नजर आ रही गांठ अपने आप ठीक नहीं हो रही है, तो आपको कुछ जरूरी टेस्ट करवाने पड़ सकते हैं। स्तन में गांठ का पता लगाने के लिए मैमोग्राम करवाना पड़ सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या वाकई हर बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं को पेशाब जरूर करना चाहिए? समझें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version