Doctor Verified

पीरियड्स में दर्द और परेशानी को कहें अलविदा, जानें आयुर्वेदिक उपाय जो बनाएंगे आपके मुश्किल दिनों को आसान

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित लाइफस्टाइल का असर महिलाओं के मासिक धर्म (पीरियड्स) पर साफ दिखाई देता है। यहां जानिए, हेल्दी पीरियड्स के लिए आयुर्वेदिक उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में दर्द और परेशानी को कहें अलविदा, जानें आयुर्वेदिक उपाय जो बनाएंगे आपके मुश्किल दिनों को आसान

पीरियड्स महिलाओं के स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन कई बार महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दर्द, असुविधा और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आजकल काम का दबाव, अनियमित खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें अनियमित पीरियड्स, ज्यादा दर्द, थकावट और हार्मोनल असंतुलन जैसी परेशानियां शामिल हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल में महिलाओं की डाइट आमतौर पर जंक फूड और प्रोसेस्ड खाने तक सीमित रह गई है, जो शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं दे पाती है। आयुर्वेद में पीरियड्स को हेल्दी और सहज बनाने के लिए कुछ प्राकृतिक और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर महिलाएं न केवल अपने पीरियड्स को हेल्दी बना सकती हैं बल्कि इनसे शरीर में हार्मोनल संतुलन भी बनाए रख सकती हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, हेल्दी पीरियड्स के लिए आयुर्वेदिक उपाय कौन से हैं?

हेल्दी पीरियड्स के लिए आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Tips for Healthy Menstruation

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि आज के समय में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे बदलाव करने की जरूरत (What to do during period in Ayurveda) है। इससे न केवल मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, बल्कि जीवन को अधिक स्वस्थ और संतुलित बनाया जा सकेगा।

1. पीरियड्स से एक हफ्ते पहले करें गेहूं का त्याग

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय के अनुसार, महिलाएं अपनी मासिक धर्म तिथि के एक हफ्ते पहले गेहूं का सेवन बंद कर दें। इसकी जगह जौ का सेवन करें। पुराने समय में महिलाएं पीरियड्स के दौरान केवल जौ खाती थीं, क्योंकि यह हल्का और आसानी से पचने (what to eat for healthy periods) वाला अनाज है। जौ शरीर में पित्त को नियंत्रित करता है, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और असुविधा से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: PCOD में मैदे से बनी चीजें क्यों नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इनके नुकसान

2. भारी अनाज और मसालेदार भोजन से बचें

पीरियड्स के दौरान भारी अनाज जैसे गेहूं और मक्के का सेवन करने से बचें। ये अनाज शरीर में पित्त और वात को बढ़ा सकते हैं, जिससे मासिक धर्म में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, तला-भुना और मसालेदार भोजन पाचन को प्रभावित कर सकता है। हल्की और सुपाच्य चीजें खाएं (Which food is best for periods), जैसे खिचड़ी, मूंग दाल और हरी सब्जियां। मासिक धर्म के दौरान फाइबर युक्त और पौष्टिक आहार लें। इसमें ताजे फल, सब्जियां और सूखे मेवे शामिल करें। अदरक और हल्दी का सेवन करें, क्योंकि ये सूजन और दर्द को कम करते हैं। साथ ही, दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना न भूलें।

tips for healthy menstruation

इसे भी पढ़ें: क्या थायराइड की वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें मैनेज करने के तरीके

3. शरीर को आराम दें और हल्की एक्सरसाइज करें

पीरियड्स के दौरान हैवी एक्सरसाइज और जिम से परहेज करें। इसकी जगह हल्की वॉक और प्राणायाम करें। योग और प्राणायाम न केवल शरीर को आराम देते हैं बल्कि हार्मोनल संतुलन भी बनाए रखते हैं। यह तनाव को कम करने और दर्द से राहत पाने में मदद करता है। पीरियड्स के दौरान तनाव और नींद की कमी से बचें। तनाव हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकता है, जिससे पीरियड्स की समस्याएं बढ़ सकती हैं। हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें और खुद को रिलेक्स रखने के लिए ध्यान का अभ्यास करें।

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर महिलाएं अपने पीरियड्स को हेल्दी और सहज बना सकती हैं। सही आहार, हल्की एक्सरसाइज और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का सेवन मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखना ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, मौसमी बीमारियों से भी होगा बचाव

Disclaimer