Doctor Verified

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, मौसमी बीमारियों से भी होगा बचाव

How To Keep Body Warm Naturally: सर्दियों में तापमान गिरने के साथ ही शरीर को गर्म रखना बहुत जरूरी हो जाता है। यहां जानिए, शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, मौसमी बीमारियों से भी होगा बचाव


How To Keep Body Warm Naturally: सर्दियों में तापमान गिरने के साथ छोटी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ठंड के मौसम में शरीर को ज्यादा एनर्जी और गर्मी की जरूरत होती है। अगर शरीर को अंदर से गर्म रखने के उपाय नहीं किए जाएं, तो इसका असर हमारी इम्यूनिटी, पाचन शक्ति और मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। इस समय में बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, ऐसा इसलिए, क्योंकि यह दोनों वर्ग सर्दियों में ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इन सब समस्याओं से बचने के लिए आयुर्वेदिक उपायों और सही आहार को अपनाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखने के लिए कुछ विशेष आहार और जीवनशैली की सलाह दी जाती है, जो न केवल शरीर को गर्म बनाए रखते हैं, बल्कि इससे हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, सर्दियों में शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करें?

शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करें? - Ayurvedic Tips to Keep Body Warm in Winter

सर्दी का मौसम आते ही हर किसी को अपने शरीर को गर्म रखने की जरूरत होती है। खासकर, आयुर्वेद में सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखने के लिए कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखना जरूरी होता है ताकि शरीर में संतुलन बना रहे और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचा जा सके। डॉक्टर श्रेय के अनुसार, कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर हम अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं और सर्दियों का आनंद ले सकते हैं।

1. कपड़ों की तीन लेयरिंग पहनें

डॉक्टर श्रेय के अनुसार, सर्दियों में सबसे पहले शरीर को गर्म रखने के लिए कपड़ों की तीन लेयरिंग पहननी (What clothes are best for cold temperature) चाहिए। यह शरीर को ठंडी हवाओं से बचाता है और गर्मी बनाए रखता है। अंदर के कपड़े नरम और आरामदायक होने चाहिए, जबकि बाहरी परत ठंड से बचाव करने वाली होनी चाहिए। इससे न केवल शरीर को गर्मी मिलती है, बल्कि ठंड से भी बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए पिएं ये 5 हर्बल चाय, दिनभर रहेगी फुर्ती

2. अभ्यंग (मसाज)

आयुर्वेद में अभ्यंग या मसाज को बहुत महत्व दिया गया है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को गर्म रखता है। डॉक्टर श्रेय के अनुसार, जिन व्यक्तियों को स्किन की समस्याएं नहीं हैं, उन्हें तिल के तेल से मसाज करनी चाहिए। तिल का तेल सर्दियों में त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और शरीर को ठंड से बचाता है। जो लोग ज्यादा ताकतवर होते हैं, वे सरसों के तेल से भी मसाज कर सकते हैं।

3. अदरक और लहसुन का सेवन

सर्दी के मौसम में अदरक और लहसुन का सेवन भी शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। अदरक और लहसुन दोनों ही शरीर में गर्मी पैदा करने वाली जड़ी-बूटियां हैं। इनका सेवन अचार के रूप में भी किया जा सकता है, या फिर ताजे अदरक को काटकर उसका सेवन किया जा सकता है। अगर आपको हल्की एसिडिटी होती है तो अदरक ताजा खा सकते हैं, लेकिन जिनको ज्यादा एसिडिटी की समस्या है, उन्हें अदरक का सेवन कम करना चाहिए।

How to keep body warm

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए करें इन 5 मसालों का सेवन, कई बीमारियों से होगा बचाव

4. शिलाजीत का उपयोग

शिलाजीत, जो कि एक प्राकृतिक पदार्थ है, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए बेहद लाभकारी है। शिलाजीत का सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, शिलाजीत शरीर की ऊर्जा को भी बढ़ाता है। इसे आप गर्म पानी, दूध, चाय या कॉफी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। डॉक्टर श्रेय के अनुसार, शिलाजीत से शरीर को तुरंत गर्मी (How to increase body heat immediately) मिलती है, जो सर्दी के मौसम में बेहद फायदेमंद है।

5. अनाज का सेवन सोच समझकर करें

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए हमें अपने आहार में बदलाव (What are the warming foods in Ayurveda) करना चाहिए। डॉक्टर श्रेय के अनुसार, इस मौसम में मक्का, बाजरा और रागी जैसे भारी अनाजों का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। इसके बजाय, गेंहू का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि गेंहू सर्दियों में शरीर के लिए सही नहीं होता। इन अनाजों का सेवन न केवल शरीर को गर्म करता है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

6. योग और एक्सरसाइज

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए योग और एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज से शरीर में गर्मी पैदा होती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। रोजाना हल्की एक्सरसाइज और योग करने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और सर्दियों में भी शरीर गर्म रहता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और हल्के योगासन करने से शरीर में ताजगी और गर्मी बनी रहती है।

निष्कर्ष

सर्दी के मौसम में आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर हम न केवल शरीर को गर्म (tips to keep body warm) रख सकते हैं, बल्कि अपनी सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं। सही आहार, मसाज, अदरक-लहसुन, शिलाजीत और योग का पालन करके सर्दी में भी हम अपनी ऊर्जा और गर्मी को बनाए रख सकते हैं। इन सरल आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर आप सर्दियों का आनंद उठा सकते हैं और अपनी सेहत को भी बनाए रख सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दी में म‍िलेगी गले की खराश से राहत, सुबह-सुबह पिएं ये 3 गर्म हर्बल ड्रिंक्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version