Does Menopause Cause Breast Pain: मेनोपॉज में महिलाओं को कई तरह के बदलाव महसूस हो सकते हैं। यह महिलाओं के शरीर में होने वाली एक अनिवार्य प्रक्रिया है। उम्र बढ़ने साथ हर महिला को मेनोपॉज होता है। यह महिलाओं में प्रजनन क्षमता के अंतिम दौर का संकेत करता है। हालांकि, इसमें महिलाओं को ब्रेस्ट पेन की समस्या भी हो सकती है। इसे मास्टाल्जिया कहा जाता है, जो मेनोपॉज में महिलाओं की लाइफस्टाइल (Lifestyle changes in menopause) को प्रभावित कर सकता है। आगे मैक्स अस्पताल की स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीमा जैन से महिलाओं को मेनोपॉज में ब्रेस्ट पेन और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानेंगे।
क्या मेनोपॉज के कारण स्तनों में दर्द हो सकता है? - Does Menopause Cause Breast Pain In Hindi
रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के दौरान स्तनों में दर्द (Menopause Cause Breast Pain) एक सामान्य समस्या है। लेकिन, इसका सटीक कारण अज्ञात है। मेनोपॉज में हार्मोनल उतार-चढ़ाव हो सकता है, विशेष रूप से एस्ट्रोजेन के स्तर में गिरावट हो सकती है। यह ब्रेस्ट टिश्यू में संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकती है। इसके चलते महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। इसके अतिरिक्त, ब्रेस्ट टिश्यू में परिवर्तन, जिसमें टिश्यू में फैट बढ़ना शामिल है। ऐसे में महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द महसूस हो सकता है।
इसके अलावा, मेनोपॉज अक्सर उम्र बढ़ने होता है, जो स्तनों से जुड़ी समस्याओं जैसे सिस्ट, फाइब्रोसिस व कैंसर के जोखिम का कारक बन सकता है। इसकी वजह से सभी स्तनों में दर्द हो सकता हैं। हालांकि, सावधानी लेने से महिलाओं की इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
टॉप स्टोरीज़
मेनोपॉज के दौरान स्तनों में दर्द से बचाव के उपाय - How To Protect Breast Pain During Menopause In Hindi
सपोर्टिव ब्रा पहनें
अच्छी तरह से फिट होने वाली सपोर्टिव ब्रा (Supportive Bra) पहनना शुरु करें। स्तनों के संवेदशील टिश्यू पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए चौड़ी पट्टियों और कप को सपोर्ट करने वाली ब्रा पहननें। इसके लिए महिलाएं स्पोर्ट्स ब्रा या एक्सट्रा पैडिंग वाली ब्रा भी पहन सकती हैं।
हेल्दी लाइफस्टाइल
स्वस्थ जीवनशैली (Healthy Lifestyle) अपनाने से मेनोपॉज के दौरान भी सेहत को बेहतर किय जा सकता है। इससे कई तरह की समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है। इसके अलावा, हार्मोनल बदलाव से बचने के लिए फलों का जूस पिएं। साथ ही, डाइट में साबुत अनाज का सेवन करें।
तनाव को दूर करें
तनाव मेनोपॉज के लक्षणों को बढ़ा सकता है, जिसमें स्तनों में दर्द भी शामिल है। इसके लिए आप तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन (Meditation), गहरी सांस (Breathing Exercise) लेने के व्यायाम, या माइंडफुलनेस तकनीकों को लाइफस्टाइल में शामिल करें। इससे तनाव दूर होने में मदद मिलती है।
कैफीन और अल्कोहल का सेवन कम करें
कैफीन और शराब का सेवन कुछ महिलाओं में ब्रेस्ट पेन से संबंधित हो सकता है। ऐसे में महिलाओं को कॉफी, चाय और सोडा जैसे कैफीनयुक्त ड्रिंक्स (Avoid Caffine) कम मात्रा में पीने चाहिए या इनसे दूरी बना लेनी चाहिए। इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
नियमित रुप से ब्रेस्ट की जांच कराएं
मेनोपॉज के दौरान, स्तन से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने और रोकथाम के लिए महिलाओं को नियमित रूप से ब्रेस्ट की जांच करनी चाहिए। साथ ही, डॉक्टर से मिलकर मैमोग्राम (mammography) भी करा सकती हैं। इससे ब्रेस्ट में होने वाले बदलावों का समय रहते पता लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: एएमएच हार्मोन क्या है? जानें फर्टिलिटी के लिए क्यों जरूरी है यह हार्मोन
Does menopause cause breast pain: मेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में होने बदलावों में ब्रेस्ट पेन को भी शामिल किया जा सकता है। ब्रेस्ट में दर्द होने पर आप इसे अनदेखा न करें। इस तरह की समस्या में आप तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं।