Doctor Verified

क्या बर्थ कंट्रोल पिल लेने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है? एक्सपर्ट से जानें

Does Birth Control Pills Increase Boob Size In Hindi: बर्थ कंट्रोल पिल की वजह से ब्रेस्ट टेंडरनेस और सिरदर्द जैसी समस्या होती है। वहीं ब्रेस्ट साइज पर भी इसका निगेटिव असर दिखता है। जानें, कैसे-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बर्थ कंट्रोल पिल लेने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है? एक्सपर्ट से जानें


Birth Control Pills: बर्थ कंट्रोल पिल अनचाहे गर्भ से बचने के लिए लिया जाता है। महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल का इस्तेमाल करती हैं। इसका उपयोग तब किया जाता है, जब शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए कंडोम इस्तमेल नहीं किया जाता है। बर्थ कंट्रोल पिल एक तरह के हार्मोन होते हैं, जिसकी मदद से गर्भ को ठहरने से रोका जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के पिल का इस्तेमाल सामान्यतः महिलाओं को रेगुलर बेसिस पर नहीं करना चाहिए। हां, अगर करना ही है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इनका उपयोग किया जा कसता है। ऐसा इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि नियमित रूप से बर्थ कंट्रोल पिल का इस्तेमाल करने से उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि बर्थ कंट्रोल पिल लेने से ब्रेस्ट साइज पर भी इसका निगेटिव असर पड़ सकता है। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है? क्या सच में बर्थ कंट्रोल पिल (birth control pill) लेने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है? आइए, जानते हैं कि वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की क्या राय है।

क्या बर्थ कंट्रोल पिल लेने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है?- Can Birth Control Pill Increase Breast Size In Hindi

Can Birth Control Pill Increase Breast Size In Hindi

बर्थ कंट्रोल पिल का महिलाओं की हेल्थ पर कई तरह से असर पड़ता है। जैसे इस पिल को लेने के बाद महिला को सिरदर्द, मतली, एक्ने और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, कुछ समय बाद अपने आप ये समस्याएं कम भी हो जाती हैं। कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट टेंडरनेस भी महसूस होती है। वहीं, यह सवाल भी उठता है कि क्या बर्थ कंट्रोल पिल लेने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है? इस संबंध में डॉक्टर शोभा का कहना है, ‘हां, ऐसा हो सकता है। बर्थ कंट्रोल पिल सीधे-सीधे महिला हार्मोन को प्रभावित करता है। इससे महिलाओं को ब्रेस्ट टेंडरनेस हो सकती है और वजन बढ़ने का रिस्क भी रहता है। अगर वजन बढ़ता है, तो ब्रेस्ट भी इससे इफेक्टेड होते हैं या ब्रेस्ट साइज में भी बदलाव नजर आ सकता है। असल में, बर्थ कंट्रोल पिल में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन नाम के हार्मोन होते हैं। इनकी वजह से ब्रेस्ट टिश्यू ग्रो करते हैं और फ्लूइड रिटेंशन भी होता है। आपको बता दें कि फ्लूइड रिटेंशन एक तरह की स्वेलिंग होती है, जिसे हम एडिमा के नाम से भी जानते हैं। बर्थ कंट्रोल पिल ब्रेस्ट में फ्लूइड रिटेंशन को बढ़ावा देकर सूजन का कारण बन सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का यह भी दावा है कि बर्थ कंट्रोल पिल के कारण ब्रेस्ट साइज में आया बदलाव कुछ दिनों में आप सामान्य भी हो जाता है। इसके लिए कुछ दिनों और कुछ महीनों तक का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज (स्तनों का आकार) अचानक बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण

बर्थ कंट्रोल पिल के अन्य साइड इफेक्ट्स- Side Effects Of Birth Control Pills In Hindi

Side Effects Of Birth Control Pills In Hindi

नियमित रूप से बर्थ कंट्रोल पिल लेने के कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे-

  • बर्थ कंट्रोल पिल लेने के कारण महिला को मतली, चक्कर आना और सिरदर्द होने जैसी समस्या हो सकती है।
  • बर्थ कंट्रोल पिल की वजह से महिला को बार-बार मूड स्विंग भी हो सकते हैं। हालांकि, कई महिला को बार-बार हो रहे मूड स्विंग का कारण समझ नहीं आता है। लेकिन, कंट्रोसेप्टिसव का यह साइड इफेक्ट हो सकता है।
  • कई बार बर्थ कंट्रोल पिल लेने के कारण पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग की समस्या भी देखी गई है। वैसे, इस तरह की समस्या फ्रिक्वेंटली नहीं होती है। अगर ऐसा होता है, तो बेहतर है कि आप एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
  • इतना ही नहीं, बर्थ कंट्रोल पिल लेने के कारण महिला में शारीरिक संबंध स्थापित करने की चाह में भी कमी आ सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसकी वजह से उनकी बॉडी में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो उन्हें चिड़चिड़ा बना सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

PCOS की वजह से बढ़ गई हैं त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं, राहत के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स

Disclaimer