
Does Breast Size Increase In Menopause In Hindi: आमतौर पर 45 से 55 साल की उम्र के बीच महिलाओं को मेनोपॉज होते हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं को इससे पहले भी हो सकते हैं। इसके पीछे कई तरह के फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन, यह तय है कि हर महिला को मेनोपॉज की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इसमें हॉट फ्लैशेज, रात को पसीने आना, बार-बार मूड स्विंग होना, सोने में दिक्कत होना और बॉडी शेप तथा साइज में भी बदलाव होना। कुछ महिलाओं का मानना है कि मेनोपॉज की वजह से स्तनों का साइज भी बढ़ सकता है। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है? आखिर मेनोपॉज स्तनों के साइज को किस तरह से प्रभावित कर सकता है? आइए, जानते हैं कि इस संबंध में एक्सपर्ट की क्या राय है।
क्या वाकई मेनोपॉज के दौरान स्तन बड़े हो जाते हैं?- Can Menopause Increase Breast Size In Hindi
जैसा कि यह बात हम सभी जानते हैं कि मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसमें जोड़ों में दर्द, यूरिन इंफेक्शन, सेक्स ड्राइव में कमी आदि शामिल हैं। हालांकि, महिलाएं मेनोपॉज को रोक नहीं सकती हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। मगर सवाल ये है कि क्या वाकई मेनोपॉज की वजह से स्तनों का साइज बढ़ सकता है? इस संबंध में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "यह सच है कि मेनोपॉज की वजह से ब्रेस्ट साइज पर इसका असर नजर आ सकता है। असल में, मेनोपॉज की वजह से कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। वैसे भी इस प्रक्रिया के दौरान कभी महिलाओं को 15-15 दिन लगातार पीरियड्स होते हैं, तो कभी 2-3 महीनों तक पीरियड्स नहीं हो हैं। ऐसे में शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस होना लाजिमी है।" एनसीबीआई में प्रकाशित एक लेख से स्पष्ट होता है कि मेनोपॉज की वजह से हर 5 में से 1 महिला के ब्रेस्ट साइज बढ़ जाते हैं। हालांकि, इसके पीछे कई सारे कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को स्तनों में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध
मेनोपॉज की वजह से ब्रेस्ट साइज क्यों बढ़ते हैं
वजन बढ़नाः अक्सर मेनोपॉज के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर में कमी आती है। इन हार्मोन के स्तर गिरने की वजह से बॉडी में फैट स्टोर होने लगता है, जिसे कम करना महिलाओं के लिए चैलेंजिंग हो जाता है। ऐसे में महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है, जिससे ब्रेस्ट साइज में भी बदलाव देखने को मिलते हैं।
हार्मोनल बदलावः जैसा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि हार्मोनल बदलाव के कारण मेनोपॉज में ब्रेस्ट साइज प्रभावित हो सकता है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान ब्रेस्ट टिश्यूज की इलास्टिसिटी कम हो जाती है। वहीं, फैट के बढ़ने के कारण ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगता है।
All Image Credit: Freepik
Read Next
स्तनपान कराने वाली महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 हेल्दी स्नैक्स, रहेंगी फिट और हेल्दी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version