Expert

मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने से कैसे रोकें? जानें आसान उपाय जो आपको रखेंगे फ‍िट और हेल्‍दी

Menopause Weight Gain: मेनापॉज के बाद कई मह‍िलाओं के श‍रीर में फैट बढ़ जाता है। जानें वेट गेन से बचने के आसान उपाय।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Feb 24, 2023 10:40 IST
मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने से कैसे रोकें? जानें आसान उपाय जो आपको रखेंगे फ‍िट और हेल्‍दी

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Menopause Weight Gain Prevention Tips: मह‍िलाओं में मेनोपॉज की स्‍टेज में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ये बदलाव एस्‍ट्रोजन हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण होता है। इस हार्मोन के घटने या बढ़ने के कारण भूख लगना ओर कैलोरीज बर्न करने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। इस कारण से कई मह‍िलाएं मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने की समस्‍या का श‍िकार हो जाती है। हालांक‍ि डॉक्‍टर्स ऐसा मानते हैं क‍ि आप अगर हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल फॉलो करेंगी, तो मेनोपॉज के बाद वेट गेन या अन्‍य समस्‍याओं से बच सकती हैं। शरीर को एक्‍ट‍िव रखने से लंबी उम्र तक बीमार‍ियों से बचा भी जा सकता है। मेनोपॉज के दौरान मूड में च‍िड़च‍िड़ापन और गुस्‍सा भी बढ़ जाता है ज‍िसका असर डाइट और खाने की आदतों पर पड़ सकता है। इन सभी समस्‍याओं से बचने के ल‍िए कुछ आसान तरीकों को आजमां सकती हैं। इन तरीकों की मदद से आप मेनोपॉज के बाद भी फ‍िट और हेल्‍दी रहेंगी। आगे आपको बताएंगे मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने की समस्‍या से बचने के 5 आसान तरीके (Weight Gain Prevention Tips)। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में रहने वाली फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।

healthy diet menopause

1. हेल्‍दी डाइट लें- Healthy Diet  

वजन कंट्रोल करने के ल‍िए कोई अलग डाइट की जरूरत नहीं है। एक्‍सपर्ट्स और डाइटीश‍ियन ऐसा मानते हैं क‍ि घर का बना ताजा खाना खाकर ही वजन कंट्रोल क‍िया जा सकता है। मेनोपॉज के बाद मह‍िलाओं को डाइट का खास ख्‍याल रखना चाह‍िए। अपनी डाइट में प्रोटीन, फल, सब्‍ज‍ियां, साबुत अनाज, ओमेगा 3 फैटी एस‍िड, डेयरी उत्‍पाद आदि‍ शाम‍िल करें। वहीं खाने के पोर्शन साइज पर भी गौर करें। छोटी प्‍लेट में भूख अनुसान खाना परोसें और प्‍लेट के 60 प्रत‍िशत ह‍िस्‍से में सलाद शाम‍िल करें।   

2. मीठी चीजों को न खाएं- Avoid Sugar 

आपको बता दें क‍ि मीठी चीजों का सेवन करने से आहार में 300 कैलोरीज तक बढ़ सकती है। आपको कुकीज, केक, डोनट्स, म‍िठाई के अलावा गुड़ और चीनी का सेवन भी नहीं करना चाह‍िए। कई लोग द‍िन में 2 से 3 कप चाय या कॉफी पी लेते हैं। ये भी वजन बढ़ने का बड़ा कारण है। चाय-कॉफी की जगह आप हर्बल टी का सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पठान फ‍िल्‍म के ल‍िए आकाश ने घटाया था 44 Kgs, जानें उनका वेट लॉस डाइट और वर्कआउट रूटीन  

3. डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज- Deep Breathing Exercise  

मेनोपाॅज के दौरान मह‍िलाओं को तनाव महसूस होता है। तनाव के कारण ईट‍िंग ड‍िसआर्डर हो सकता है। व्‍यक्‍त‍ि को इस बात का एहसास नहीं होता क‍ि वो कम या ज्‍यादा खा रहा है। मेनोपॉज के बाद तनाव कम करने का सबसे अच्‍छा तरीका है सुबह-शाम डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें। डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए गहरी सांस लें और छोड़ें। आपको इस ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज को 15 से 20 म‍िनट करना है।  

4. हर द‍िन 7 से 8 घंटों की नींद लें- Sleep Well

वजन कंट्रोल करने के ल‍िए नींद पूरी करना जरूरी है। मेनापॉज के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं ज‍िसके कारण स्‍लीप साइक‍िल प्रभाव‍ित हो सकती है। इस दौरान नींद न आने की समस्‍या, शरीर के ल‍िए हान‍िकारक साब‍ित होती है और वजन बढ़ने लगता है। कोश‍िश करें क‍ि 7 से 8 घंटों की नींद लें और सुबह ताजगी के साथ उठें। 

इसे भी पढ़ें- पेशाब के समय होने वाला दर्द यूटीआई है या पथरी? डॉक्‍टर से समझें दोनों के लक्षणों में अंतर

5. शरीर को एक्‍ट‍िव रखें- Stay Active 

मेनोपॉज के बाद क‍िसी भी तरह की शारीर‍िक समस्‍या से बचना चाहती हैं, तो हर द‍िन कसरत करें। इससे खोई हुई मांसपेश‍ियों को हास‍िल करने में मदद म‍िलेगी। हड्ड‍ियों को मजबूती म‍िलेगी और वजन नहीं बढ़ेगा। वजन कंट्रोल करने के ल‍िए अपने रूटीन में जॉग‍िंग, रन‍िंग, ब्र‍िस्‍क वॉक, कार्ड‍ियो, वॉक‍ आद‍ि एक्‍ट‍िव‍िटीज को शाम‍िल कर सकते हैं।   

वजन कंट्रोल करने के ल‍िए ऊपर बताए आसान उपायों की मदद लें। मेनोपॉज के बाद स्‍वस्‍थ्‍य रहने के ल‍िए समय-समय पर जांच कराना भी जरूरी है।  

Disclaimer