Doctor Verified

क्या वजन बढ़ने से स्तनों का आकार भी बढ़ता है? जानें डॉक्टर की राय

Does Body Weight Increase Breast Size In Hindi: बॉडी वेट के कारण स्तनों का आकार घट-बढ़ सकता है। अगर किसी महिला का वजन ज्यादा है, तो उनके स्तन बड़े हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वजन बढ़ने से स्तनों का आकार भी बढ़ता है? जानें डॉक्टर की राय


Can Gaining Weight Increase Breast Size In Hindi: जब हमारा वजन बढ़ता है, तो इसके साथ-साथ हमारे शरीर में कई बदलाव होते हैं। खासकर, वजन बढ़ने के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो जाती हैं। जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायराइड आदि। ये सभी मेडिकल कंडीशंस न सिर्फ खतरनाक हैं, बल्कि इनका कोई स्थाई इलाज भी नहीं है। यही नहीं, अगर सही समय पर इन मेडिकल कंडीशंस का ट्रीटमेंट न किया जाए, तो ये हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसीलिए, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लोगों को अपने वजन को संतुलित रखना चाहिए। बहरहाल, वजन बढ़ने के साथ-साथ शरीर के कई हिस्सों में चर्बी भी बढ़ने लगती है। इसमें गला, नितंब, थाईज हाथ आदि शामिल हैं। सवाल ये है कि बढ़ते वजन के कारण स्तनों का आकार भी बढ़ जाता है? आइए, जानते हैं कि एक्सपर्ट का क्या कहना है?

क्या वजन बढ़ने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ सकता है?- Can Weight Gain Cause Heavy Breast In Hindi

Can Weight Gain Cause Heavy Breast In Hindi

वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "ध्यान रखें कि जब बॉडी वेट गेन होता है, तो शरीर में फैट सेल्स की मात्रा भी बढ़ जाती है। ये फैट सेल्स शरीर में मौजूद दूसरे सेल्स के अंदर स्टोर हो जाते हैं। आमतौर पर शरीर के किसी एक हिस्से का वजन बढ़ता या घटता नहीं है। हालांकि, महिलाओं और पुरुषों के शरीर में अलग-अलग हिस्सों में फैट स्टोर होता है। ऐसा प्राकृतिक कारणों से होता है। जैसे पुरुषों में ज्यादातर फैट पेट की ओर जमा होता है, वहीं महिलाओं के शरीर में ज्यादातर फैट नितंब और कमर की ओर जमा होता है। बहरहाल, मोटापा बढ़ने के कारण स्तनों के आकार में भी फर्क देखने को मिलता है। लेकिन, यह कहना मुश्किल है कि मोटापे के कारण ब्रेस्ट साइज में कितना फर्क आया है। कई बार हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी ब्रेस्ट साइज में उतार-चढ़ाव देखा जाता है।"

इसे भी पढ़ें: Breast Size: क्या वाकई नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

क्या वजन घटने से स्तनों का आकार घटता है?

Can Weight Gain Cause Heavy Breast In Hindi

जिस तरह लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या वजन बढ़ने से स्तनों का आकार बढ़ता है? उसी तरह यह भी जानने की चाह होती है कि क्या वजन घटने की वजह से स्तनों का आकार घट सकता है। इस संबंध में डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है कि जब किसी महिला का वजन घटता है, तो उसके स्तनों में ढीलापन आ जाता है। स्तनों के लटकने के कारण अक्सर महिलाओं का आत्मविश्वास प्रभावित होता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जब महिलाएं अपना वजन कम करती हैं, तो उन्हें एक्सपर्ट की देखरेख में ही ऐसा करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट साइज (स्तनों का आकार) अचानक बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण

स्तनों को लटकने से कैसे रोकें

वैसे स्तनों का आकार हमेशा शारीरिक वजन के आधार पर होता है। अगर किसी का बॉडी वेट अचानक कम होता है, तो स्तन लटक जाते हैं। लेकिन, कुछ उपायों की मदद से स्तनों को लटकने और ढीले होने से रोक सकते हैं-

  • हमेशा सपोर्टिव ब्रा पहनें। इससे स्तनों के मसल्स को सपोर्ट मिलता है और इनमें ढीलापन नहीं आता है।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। वर्कआउट या एक्सरसाइज की मदद से स्तनों को न सिर्फ लटकने से रोका जा सकता है, बल्कि ये सुडौल भी बने रहते हैं।
  • अपने वजन को बहुत ज्यादा बढ़ने या घटने न दें। इस स्तनों पर निगेटिव असर पड़ सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं की इन 4 खराब आदतों के कारण कम हो सकता है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, आज ही छोड़ें

Disclaimer