Is It Possible To Lose Weight While On Birth Control: वैसे तो बर्थ कंट्रोल के लिए सभी कपल्स को कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। इससे एसटीडी या एचआईवी जैसी बीमारियों के फैलने का रिस्क भी नहीं होता है। इसके बावजूद, कई महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्स का उपयोग करती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो बर्थ कंट्रोल पिल की मदद से असमय गर्भ ठहरने से बचा जा सकता है। बर्थ कंट्रोल पिल बेबी प्लान करने में मदद करता है और यह महिलाओं की कई शारीरिक समस्याओं में भी कारगर है। यही कारण है कि हमारे यहां बड़ी संख्या में महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल का उपयोग करती हैं। लेकिन, कुछ महिलाओं का मानना है कि बर्थ कंट्रोल पिल लेने के कारण उनका वजन कम नहीं हो रहा है। इसका मतलब है कि बर्थ कंट्रोल पिल का वेट लॉस पर नेगेटिव असर पड़ता है। क्या वाकई यह सच है कि या फिर यह महज एक मिथक है? इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से विस्तार से जानते हैं।
क्या बर्थ कंट्रोल पिल लेते हुए वजन कम करना संभव है?- Is It Possible To Lose Weight While On Birth Control In Hindi
इन दिनों बाजार में कई तरह के बर्थ कंट्रोल पिल पाए जाते हैं। हर दवा हर महिला के शरीर में अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर सकती है। कुछ दवाएं इतनी इफेक्टिव होती हैं कि लगभग 100 तक असमय प्रेग्नेंसी को रोकने में मदद कर सकती है। तो वहीं, ऐसी दवाएं भी मौजूद हैं, महीने भर नियमित रूप से लिया जाता है और पीरियड्स के दिन करीब आने पर पिल्स को बंद कर दिया जाता है। इससे भी काफी हद तक प्रेग्नेंसी से बचाव संभव हो पाता है। लेकिन, यह कहना कि बर्थ कंट्रोल लेते हुए वजन कम करना संभव नहीं है, यह गलत होगा। हर महिला बर्थ कंट्रोल पिल लेते हुए वेट लॉस प्रोग्राम में हिसस ले सकती हैं। इससे उन्हें अपने वजन को कम करने में मदद मिलेगी। बर्थ कंट्रोल पिल्स वेट लॉस प्रोग्रामिंग में किसी तरह की बाधा नहीं बनती है। इसका मतलब है कि कोई भी महिला बर्थ कंट्रोल पिल लेने के बावजूद अपने वजन को कंट्रोल में रख सकती हैं। हां, अगर किसी महिला का बर्थ कंट्रोल लेने के कारण वजन बढ़ रहा है, तो उन्हें इस संबंध में अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। ध्यान रखें, बर्थ कंट्रोल पिल के कारण महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। अगर बॉडी बर्थ कंट्रोल के प्रति सही तरह से रिएक्ट न करे, तो इसका नेगेटिव असर देखने को मिल सकता है। इसमें बढ़ता वजन भी एक तरह का जोखिम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से वजन बढ़ता है? डॉक्टर से जानें
बर्थ कंट्रोल पिल लेते हुए वजन कम कैसे करें
बर्थ कंट्रोल पिल लेते हुए वजन कम करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। इस दौरान महिलाओं को कुछ टिप्स फॉलो करने हैं, जैसे-
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। रोजाना महज 30 मिनट तक फिजिकली एक्टिव रहने से यानी वर्कआउट करने से बॉडी में गुड हार्मोंस रिलीज होते हैं और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इस दौरान आप स्विमिंग, डांसिंग, एरोबिक जैसे एक्सरसाइज कर सकती हैं।
- खुद को हाइड्रेट रखना बिल्कुल न भूलें। एक्सपर्ट्स की मानें, तो खाना खाने से आधे घंटे पहले दो गिलास पानी पीने से आप ओवर ईटिंग करने से बच जाते हैं। इस तरह, बॉडी हाइड्रेट रहती है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, जो वजन को भी नियंत्रण में रखता है।
- बर्थ कंट्रोल लेने वाली महिलाओं को अपने कैलोरी काउंट पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप ऐसी चीजों का सेवन अधिक कर रही हैं, जिससे बॉडी का कैलोरी काउंट बढ़ता है, तो ध्यान रखें कि वजन भी बढ़ने लगेगा। ऐसे में वेट कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है।
- लाइफस्टाइल की बुरी आदतों में सुधार करें। जैसे समय पर सोएं, समय पर खाएं, लेट नाइट न जगें और बेवजह स्नैकिंग न करें। इस तरह वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
All Image Credit: Freepik