Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में गलती से बर्थ कंट्रोल पिल लेने से क्या होता है? जानें शरीर पर इसका असर

What Will Happen If I Take Birth Control Pills While Pregnant: प्रेग्नेंसी में गलती से बर्थ कंट्रोल पिल ले लिया है, तो ज्यादा घबराए नहीं। आप चाहें, तो डॉक्टर से मिलें। हालांकि, बर्थ कंट्रोल पिल का कोई विशेष दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में गलती से बर्थ कंट्रोल पिल लेने से क्या होता है? जानें शरीर पर इसका असर


What If I Take Birth Control Pills While Pregnant In Hindi: प्रेग्नेंसी के रोकने के लिए ज्यादातर महिलाएं यौन संबंध स्थापित करने के दौरान कंडोम का उपयोग करती हैं। हालांकि, ऐसी महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है, जो प्रेग्नेंसी कंट्रोल करने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल लेती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रेग्नेंसी के रोकने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल लिया जाना पूरी तरह सुरक्षित होता है। लेकिन, यह भी देखने में आता है कि अगर महिला बर्थ कंट्रोल पिल समय से नहीं लेती हैं, तो महिला कंसीव कर बैठती है। कभी-कभी उन्हें अपने कंसीव करने के बारे में पता नहीं होता है। अनजाने में वे बर्थ कंट्रोल पिल लेती रहती हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि कंसीव करने के बावजूद अगर महिला अनजाने में बर्थ कंट्रोल पिल ले लेती है, तो इसका उनके शिशु पर क्या प्रभाव पड़ सकता है या उनके शरीर पर इसका क्या असर पड़ सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता क्या बताते हैं। (Pregnancy Me Birth Control Pills Lene Se Kya Hota Hai)

प्रेग्नेंसी में गलती से बर्थ कंट्रोल पिल लेने से क्या होता है?

what happens if you are taking birth control while pregnant  01 (10)

अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने के लिए जितने भी तरीके अपनाए जाते हैं, वे सौ फीसदी काम करें, ऐसा जरूरी नहीं है। जैसे अगर यौन संबंध बनाते वक्त कंडोम फट जाए, तो महिला कंसीव कर सकती है। इसी तरह, बर्थ कंट्रोल पिल लेने के बावजूद महिला में कंसीव करने का रिस्क रहता है। ऐसे में यह सवाल बहुत जरूरी हो जाता है कि अगर महिला कंसीव कर ले और अनजाने में बर्थ कंट्रोल पिल ले ले, तो ऐसे में क्या होगा? इस पर डॉक्टर का कहना है, ‘अमूमन प्रेग्नेंसी में अनजाने में बर्थ कंट्रोल पिल लेने से कोई विशेष नुकसान नहीं होता है। कई अध्ययनों से भी यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रेग्नेंसी में गलती से बर्थ कंट्रोल पिल लेने के बावजूद कोई बर्थ रिस्क फैक्टर नहीं होता है और बर्थ डिफेक्ट का जोखिम भी नहीं बढ़ता है।’ हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कई बार बर्थ कंट्रोल पिल अनजाने में लेने के भी नुकसान हो सकते हैं। इसलिए, जब भी प्रेग्नेंसी में अनजाने में भी बर्थ कंट्रोल पिल ले लें, तो बेहतर है कि अपना एक बार चेकअप करवाएं।

इसे भी पढ़ें: बर्थ कंट्रोल पिल लेना भूल जाएं तो क्या करें? मानें डॉक्टर के सुझाव

बर्थ कंट्रोल पिल का जोखिम

वैसे तो यह स्पष्ट है कि प्रेग्नेंसी में अनजाने में बर्थ कंट्रोल पिल ले लिया यानी प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में बर्थ कंट्रोल पिल लेने का कोई विशेष नुकसान नहीं होता है। लेकिन, इस बात को इग्नोर नहीं किया जा सकता है कि बर्थ कंट्रोल पिल लेने से कुछ नुकसान हो सकते हैं, जैसे जन्म के समय शिशु का वजन कम होना, समय पूर्व शिशु का जन्म होना आदि।

प्रेग्नेंसी का पता चलने पर क्या करें

अगर बर्थ कंट्रोल पिल लेने के बाद आपको यह पता चले कि आपपने कंसीव कर लिया है, तो सबसे पहले बर्थ कंट्रोल पिल लेना बंद कर दें। हालांकि, इस बारे में आप एक बार डॉक्टर से पूछ लें। अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर लें। साथ ही, यह भी जान लें कि कंसीव किए हुए कितना समय होगा। अपने हेल्थ के बारे में डिटेल इंफॉर्मेशन होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने के बाद भी पीरियड मिस क्यों होते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

बर्थ कंट्रोल पिल लेने के नुकसान

विशेषज्ञों की मानें, तो बर्थ कंट्रोल करने के लिए पिल के बजाय कंडोम का उपयोग करना सबसे सुरक्षित तरीका होता है। लेकिन, अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल ले रहे हैं, तो यह ध्यान रखें कि लंबे समय तक इस तरह के पिल लेना सही नहीं होता है। इससे एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी का रिस्क होता है। आपको बता दें कि एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी का अर्थ होता है, गर्भाशय के बाहर गर्भ का ठहरना। एक्टॉपिक प्रेग्नेंसी जानेलवा भी हो सकती है। इसलिए, इस तरह की कंडीशन के बारे में पहले से पता होना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्भनिरोधक गोली लेने के बाद क्या हो सकता है?

    गर्भनिरोधक गोली लेन के बाद शरीर पर इसका प्रभाव पड़ सकता है, जैसे महला को उल्टी, मतली, स्तनों में दर्द या सूजन, और इर्रेगुलर पीरियड्स हो सकते हैं। इस तरह की समस्या कुछ समय तक बनी रहती है। अगर लंबे समय तक महिला को ऐसी परेशानी हो, तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज करवाना चाहिए।
  • अगर गलती से आई पिल ले ली जाए तो क्या होता है?

    अगर कोई महिला गलती से एक से अधिक आई पिल या गर्भनिरोधक गोली ले लेती है, तो उन्हें ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। शरीर पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। हां, आपको अपने शरीर में लक्षणों पर गौर करना चाहिए। अगर किसी तरह के लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर को दिखाने में देरी न करें।
  • आई पिल के गर्भावस्था पर क्या दुष्प्रभाव हैं?

    आई पिल एक तरह का हार्मोन होता है, जो आपको कंसीव करने से रोकता है। अगर आपने कंसीव कर लिया है और अनजाने में आई पिल ले लिया है, तो इसकी वजह से बॉडी में हार्मोनल बदलाव हो सकता है। ब्लीडिंग या स्पॉटिंग हो सकती है, उल्टी, मतली आदि समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

 

 

 

Read Next

क्या ज्यादा स्ट्रेस लेने वाली महिलाओं में एजिंग के लक्षण जल्दी नजर आते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS