Doctor Verified

क्या ज्यादा स्ट्रेस लेने वाली महिलाओं में एजिंग के लक्षण जल्दी नजर आते हैं? एक्सपर्ट से जानें

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर एजिंग आना आम बात है। लेकिन क्या ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण भी महिला के चेहरे पर एजिंग नजर आती है? लेख में डॉक्टर से जानें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा स्ट्रेस लेने वाली महिलाओं में एजिंग के लक्षण जल्दी नजर आते हैं? एक्सपर्ट से जानें


What makes you age the fastest: कम उम्र में चेहरे पर उम्र के लक्षण नजर आना कई लड़कियों के लिए शर्म की बात होती है। इन्हें छुपाने के लिए एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट कराए जाते हैं। इसके अलावा, कई लड़कियां एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स, डाइट और सप्लीमेंट भी लेती हैं। लेकिन जब तक बॉडी अंदर से ठीक नही रहेगी तब तक स्किन ग्लो नहीं करती है। हमारी डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी अर्ली एजिंग की वजह बनती हैं। इनमें जंक फूड की आदत, स्मोकिंग करना, प्रोसेस्ड फूड खाना और शुगर इनटेक हाई होना शामिल है। आपने कई महिलाओं को कहते हुए भी सुना होगा कि स्ट्रेस लेने के कारण भी अर्ली एजिंग हो सकती है। जो महिलाएं ज्यादा स्ट्रेस लेती हैं उनमें एजिंग के लक्षण जल्दी नजर आने लगते हैं। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने सोमाजीगुडा के यशोदा हॉस्पिटल्स से सीनियर कंसल्टेंट ओब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सारदा एम से बात की।

01 - 2025-07-18T125917.175

क्या ज्यादा स्ट्रेस से उम्र के लक्षण जल्दी नजर आते हैं? Can Stress Cause Early Ageing In Women

स्ट्रेस का सेल्यूलर हेल्थ और एंडोक्राइन सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है। इससे महिलाओं में बायोलॉजिकल एजिंग तेज हो जाती है। स्ट्रेस लेने से कारण कोर्टिसोल हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है। इसके कारण बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ने लगती है और एजिंग के लक्षण नजर आते हैं। क्रोनिक स्ट्रेस के कारण बायोलॉजिकल एजिंग बढ़ सकती है और इससे सेल्यूलर डैमेज हो सकता है जो बॉडी में इंफ्लेमेशन भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के लिए कौन से तेल लगाएं? एक्सपर्ट से जानें

स्ट्रेस कैसे एजिंग को प्रभावित करता है? How Stress Can Affect Ageing

क्रोनिक स्ट्रेस के कारण बॉडी में सेल्यूलर लॉस और सिस्टमेटिर लॉस दोनों होता है। इसके कारण सेल्स डैमेज रिकवर होने में भी समय लगता है और इससे स्किन को काफी नुकसान होता है। लंबे समय तक तनाव झेलने वाली महिलाओं में बढ़ती उम्र के लक्षण ज्यादा जल्दी नजर आने लगते हैं। इनके कारण बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर धब्बे, झुर्रियां, त्वचा की कोमलता कम होने जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कोर्टिसोल लेवल हाई होता है। इसलिए महिलाओं में पुरूषों के मुकाबले उम्र के लक्षण जल्दी नजर आने लगते हैं।

स्ट्रेस के कारण महिलाओं में बढ़ती उम्र के क्या लक्षण नजर आते हैं?

  • महिलाओंं में त्वचा पर सूखापन और झुर्रियां नजर आने लगती है। इस कारण स्किन डल होने लगती है जो बढ़ती उम्र के लक्षणों में शामिल है।
  • बढ़ती उम्र के साथ बाल पतले होने लगते हैं और झड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में बालों की शाइन भी कम होने लगती है।
  • बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को नींद से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इस कारण नींद न आना, बीच में नींद खुलना या ज्यादा नींद आने जैसी समस्याएं हो सकती हैंय़
  • उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। उन्हें पाचन संबंधित समस्याएं भी रहती हैं जो सेहत को नुकसान कर सकती हैं।
  • दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होना भी बढ़ती उम्र के लक्षणों में शामिल है। ऐसे में बॉडी में एनर्जी लेवल कम हो जाता है। इस कारण कमजोरी और थकावट ज्यादा रहना शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- बढ़ती उम्र को कम करना चाहते हैं तो लेना शुरु करें विटामिन डी, जानें इसके नेचुरल सोर्स

निष्कर्ष

लंबे समय तक तनाव लेने के कारण महिलाओं में उम्र के लक्षण जल्दी नजर आने लगते हैं। चेहरे पर ये लक्षण डार्क स्पॉट्स, स्किन डलनेस और झुर्रियों के रूप में नजर आते हैं। जबकि शरीर में ये लक्षण वजन बढ़ने या घटना, बाल झड़ने और नींद से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकता है। इसके अलावा, पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में कोर्टिसोल लेवल हाई होता है। इसलिए महिलाओं में पुरूषों के मुकाबले उम्र के लक्षण ज्यादा जल्दी नजर आने लगते हैं। लेख में आपके सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने से क्या होता है?

    ज्यादा स्ट्रेस लेने से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को नुकसान होता है। इस कारण मेमोरी स्लो हो सकती है और फोकस कम होता है। हार्ट डिजीज और हार्मोनल इशुज भी स्ट्रेस के कारण हो सकते हैं। 
  • महिलाओं में तनाव के क्या लक्षण हैं?

    महिलाओं में तनाव बढ़ने पर कई लक्षण नजर आते हैं। इनमें थकान, कमजोरी, नींद से जुड़ी समस्याएं, सिर दर्द, पाचन संंबंधत समस्याएं शामिल है। इसके अलावा, गुस्सा आना और चिड़चिड़ा रहना भी स्ट्रेस बढ़ने के लक्षणों में शामिल है। 
  • स्ट्रेस से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

    स्ट्रेस के कारण फिजिकल और ब्रेन हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, नींद से जुड़ी समस्याएं और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, याददाश्त कमजोर होना और सोचने-समझने की क्षमता कम होना भी इसके लक्षणों में शामिल है।

 

 

 

Read Next

क्या PCOD की समस्या लंबे समय में PCOS में बदल सकती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS