कंडोम का प्रयोग करते वक्त 4 गलतियां आपके बर्थ कंट्रोल करने की योजना को पहुंचा सकती हैं नुकसान! भूलकर न दोहराएं

कंडोम का प्रयोग करते वक्त अक्सर लोग ये गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण उन्हें बर्थ कंट्रोल करने के दौरान दिक्कत आती है। आए जानें कौन सी हैं ये गलतियां।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कंडोम का प्रयोग करते वक्त 4 गलतियां आपके बर्थ कंट्रोल करने की योजना को पहुंचा सकती हैं नुकसान! भूलकर न दोहराएं

जब भी बात जनसंख्या नियंत्रण को लेकर होती है तो पुरुषों के लिए कंडोम आसानी से उपलब्ध, उपयोग करने में आसान और उसे कैरी करना काफी उचित व सुव्यवस्थित रहता है। इसलिए ही इसे बात को सही माना जाता है कि कंडोम ज्यादातर लोगों के लिए गर्भनिरोधक की नंबर एक पसंद बनी हुई हैं। वास्तव में, अगर आप निर्देशों का सही ढंग से पालन करते हैं फिर चाहे वे किसी भी रूप में हो कंडोम गर्भावस्था और एसटीडी (यौन संचारित रोग) दोनों को रोकने में काफी उपयोगी हो सकता है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि गर्भधारण को रोकने के लिए कंडोम को 98 प्रतिशत तक प्रभावी माना जाता है अगर उन्हें निर्देशों के अनुसार उपयोग किया जाए और दोबारा उपयोग न किया जाए तो। 

std

लेकिन कभी-कभार ऐसा होता है कि कंडोम के उपयोग के बाद भी आपके दिक्कतें बढ़ जाती है और कुछ महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं , जिसके कारण कंडोम का प्रयोग अप्रभावी हो सकता है। यही कारण है कि कंडोम के उपयोग के संबंध में बहुत सारे सवाल हमारे सामने आते हैं खासकर जब आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे होते हैं। याद रखिए, कंडोम जन्म नियंत्रण के सर्वोत्तम रूपों में से एक हो सकता है, लेकिन ये फुलप्रूफ नहीं हैं। इन्हें गलत तरीके से पहनना, जो कि संभव है और जब आप ऐसा करते हैं, जिसकी वजह से गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इस लेख में हम आपको ऐसे 4 कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिनके कारण आप कंडोम के उपयोग के बाद भी बर्थ कंट्रोल कर पाने में नाकाम रहते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये 4 कारण।  

क्नो टीन्स फाउंडेशन (www.knowteens.com) की काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट कविता हरिहरन का कहना है कि सभी प्रकार के यौन संचारित रोगों को कंडोम के माध्यम से नहीं रोका जा सकता। यूं तो 8 बड़े प्रकार के यौन संचारित रोग हैं और इनमें से 3 से 4 खुद ब खुद स्किन के संपर्क में आने से फैल सकते हैं। इसलिए कंडोम का सही इस्तेमाल बहुत ही जरूरी है। 

गलत तरीके से न पहनें 

कंडोम का प्रयोग करते वक्त इस बात को ध्यान में रखें कि आप इसे आराम से तो पहन पा रहे हैं या फिर आपको इसे पहनने में जोर लगाना पड़ रहा है। अगर आपको इसे पहनने में जोर लगाना पड़ रहा है तो इस बात की संभावना ज्यादा है कि आप कंडोम को गलत तरीके से पहन रहे हैं। अगर आपके सामने ऐसी स्थिति आए तो कंडोम को हटा दें और उसे फेंककर दूसरे कंडोम का उपयोग ठीक से करें। इसके साथ ही प्रयोग किए हुए कंडोम को दोबारा से न पहनें। इसकी वजह आपको नीचे दिए हुए दूसरे बिंदु में बताई जाएगी।  

इसे भी पढ़ेंः गर्भनिरोधक गोलियों के नियमित सेवन के हो सकते हैं कई दुष्प्रभाव, भावनात्मक रूप से परेशान हो सकती हैं आप: रिसर्च

कंडोम का दोबारा इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक 

अगर आपके मन में ये ख्याल आता है कि कंडोम को धोया जााए या इसका पुन: उपयोग किया जाए तो निश्चित रूप से ये बिल्कुल भी एक अच्छा विचार नहीं है। भले ही आपकी यौन गतिविधि की अवधि कितनी लंबी या छोटी ही क्यों न हो। हर बार जब आप संबंध बनाते हैं तो नए  कंडोम का उपयोग करने की आदत बनाएं क्योंकि कंडोम का दोबारा गर्भधारण के खतरे को बढ़ा देता है और आपको मुश्किलों को बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः बर्थ कंट्रोल का कारगर तरीका है ये नया डिवाइस, प्रयोग से पहले जानें इसके साइड-इफेक्ट्स

गलत साइज का न करें प्रयोग 

जी हां, इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि आपके द्वारा प्रयोग किया जा रहा कंडोम अच्छी तरह से फिट हो क्योंकि गलत आकार भी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। दरअसल कंडोम सभी आकारों में आते हैं और अपने हिसाब से सही आकार खरीदना बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर आप साइज में छोटे आकार के कंडोम का उपयोग करते हैं, तो इसके फटने की संभावना रहती है जबकि आकार में बड़ा कंडोम फिसल सकता है।

एक बार में दो कंडोम का उपयोग न करें 

बहुत से लोग मानते हैं कि दो कंडोम का उपयोग करने से 'अतिरिक्त सुरक्षा' की भावना का अहसास हो सकता है लेकिन ऐसा है नहीं। जब आप एक के ऊपर एक कंडोम पहनते हैं तो घर्षण के कारण इसकी रबर फट सकती है। इसलिए ऐसी सलाह दी जाती है कि हमेशा एक कंडोम का ही उपयोग करें और इसे ठीक से पहनें।

Read more articles on Miscellaneous in Hindi

Read Next

World First Aid Day 2020: इन 5 गंभीर स्थितियों में ऐसे करें प्राथमिक उपचार, जानें जीवन के लिए क्यों है जरूरी

Disclaimer