Doctor Verified

बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन है खतरनाक, जानें नुकसान

Abortion Pills Side Effects: बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बिना डॉक्टर की सलाह के गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन है खतरनाक, जानें नुकसान

Over The Counter Abortion Pills Side Effects: अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाएं आफ्टर पिल, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल, इमरजेंसी पिल का इस्तेमाल करती हैं। इन पिल्स का सेवन करने से अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने में तो मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, गर्भनिरोधक गोलियां या कॉन्ट्रासेप्टिव पिल का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। गर्भ निरोधक गोलियां भले ही गर्भधारण से बचने के लिए एक सामान्य और प्रभावी तरीका है। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं ओवर द काउंटर गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने के नुकसान।

गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने के नुकसान- Over The Counter Abortion Pills Side Effects in Hindi

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन 72 घंटे के भीतर करना होता है। स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी बताती हैं, "गर्भनिरोधक गोलियां शरीर में हॉर्मोन के लेवल को कंट्रोल करने का काम करती हैं। इसका सेवन करने से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। लेकिन इसका अधिक या बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकते हैं।"

Over The Counter Abortion Pills Side Effects

इसे भी पढ़ें: गर्भनिरोधक उपायों के बारे में पॉपुलर हैं ये 10 भ्रामक बातें (मिथक), डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई

गर्भनिरोधक गोलियों का बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन इस तरह से नुकसानदायक हो सकता है-

1. हार्ट अटैक और दिल समस्याएं

कुछ गर्भ निरोधक गोलियां महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य पर असर कर हार्ट अटैक और दिल समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। जिन गर्भ निरोधक दवाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन की अधिक मात्रा होती है, उनका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

2. हार्मोनल असंतुलन

गर्भ निरोधक गोलियां महिलाओं के हार्मोन स्तर को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। इससे बालों का झड़ना, मूड स्विंग्स, और अन्य हार्मोन संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

3. गर्भाशय संक्रमण

कुछ महिलाएं गर्भ निरोधक गोलियों का अधिक सेवन करने के कारण गर्भाशय संक्रमण का शिकार हो सकती हैं। इसकी वजह से गर्भाशय में जीवाणुओं के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे इन्फेक्शन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या गर्भनिरोधक गोलियां खाने से कैंसर हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

4. शरीर में पानी की कमी

कुछ गर्भ निरोधक गोलियां शरीर में पानी की कमी कर सकती हैं, जिससे देर तक चक्कर आने, थकान, और खासकर गर्मी में परेशानी हो सकती है।

गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने से जुड़ी सावधानियां

किसी भी तरह की गर्भ निरोधक गोली का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करते समय ऊपर बताए गए नुकसान का ध्यान जरूर रखें।  किसी भी गर्भ निरोधक गोली का सही और सुरक्षित तरीके से उपयोग करने से पहले, डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। इसके अलावा गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करते समय नियमित चेकअप करवाना महत्वपूर्ण है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है  कि आपके शरीर में कोई समस्या नहीं है और गोली सही तरीके से काम कर रही है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर

Disclaimer