आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी अच्छी सेहत के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। लोग सुबह से लेकर शाम तक काम पर लगे रहते हैं और फिर रात को अनहेल्दी लाइफस्टाइफ जीते हैं। दरअसल, रात के समय कई लोग डिनर करने के तुरंत बाद सो जाते हैं। अगर उन्हें नींद नहीं आती है, तो भी वे खाने के बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं। हालांकि, आपको खाना खाने के तुरंत बाद बिल्कुल नहीं लेटना चाहिए। इससे न सिर्फ पाचन-तंत्र प्रभावित होता है, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-
रात को खाना खाने के तुरंत बाद सोने से बढ़ता है इन बीमारियों का जोखिम
1. पाचन से जुड़ी समस्याएं
अगर आप रात को खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, जब आप खाने के बाद तुरंत सोते हैं तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम प्रभावित होता है। इससे पाचन क्रियाएं धीमी होने लगती है और खाना सही तरीके से नहीं पच पाता है। खाने के तुरंत बाद सोते हैं, तो इससे कब्ज, पेट में सूजन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या खाना खाने के तुरंत बाद लेटना सही है? जानें खाने के बाद कब और कैसे लेटना या बैठना चाहिए
2. डायबिटीज रोग
खाना खाने के तुरंत बाद सोते हैं, तो इससे डायबिटीज रोग का जोखिम बढ़ जाता है। खाने के बाद सोने से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। जब हम खाना खाने के तुरंत बाद सोते हैं, तो इससे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। इसलिए आपको भोजन खाने के तुरंत बाद आपको सोना नहीं चाहिए। इससे आपको डायबिटीज रोग विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है। खाने के तुरंत बाद सोने से मोटापा के साथ ही डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ता है।
3. सीने में जलन
अगर खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। एसिडिटी होने पर आपको पेट में जलन का एहसास हो सकता है। इससे नींद भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए अगर आपको पहले से ही एसिडिटी की समस्या है, तो खाने के तुरंत बाद बिल्कुल न सोएं।
इसे भी पढ़ें- क्या खाना खाने के बाद सोने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है? जानें डॉक्टर की राय
4. मेटाबॉलिज्म होता है प्रभावित
खाना खाने के तुरंत बाद सोने से सिर्फ पाचन-तंत्र ही नहीं, मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। खाना खाने के बाद सोने से खराब मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इससे आपको मोटापा, नींद और सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version