Expert

डिलीवरी के तुरंत बाद शरीर में ये बदलाव महसूस होना है सामान्य, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

What Happens to Women Immediate After Delivery in Hindi: महिलाओं की शरीर में डिलीवरी होने के तुरंत बाद क्या बदलाव महसूस होते हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के तुरंत बाद शरीर में ये बदलाव महसूस होना है सामान्य, डॉक्टर से जानें इनके बारे में


What Happens to Women Immediate After Delivery in Hindi: महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी का सफर खूबसूरत और यादगार तो रहता है, लेकिन कई तरह के दर्द और तकलीफों से भी भरा होता है। गर्भधारण करने से लेकर डिलीवरी हो जाने के कई दिनों बाद तक भी महिलाओं को सेहत का खास ध्यान देना पड़ता है। डिलीवरी से कुछ घंटे या एक से दो दिन पहले महिला को लेबर पेन होता है, जो डिलीवरी के समय काफी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डिलीवरी होने के तुरंत बाद महिलाओं की शरीर में क्या होता है? अगर नहीं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको डिलीवरी के तुरंत बाद होने वाली गतिविधियों के बारे में बताएंगे। आइये डॉ. तनुश्री पांडेय पाडगाओनकर से जानते हैं इसके बारे में।

डिलीवरी होने के तुरंत बाद क्या होता है?

डॉ. तनुश्री के मुताबिक डिलीवरी होने के तुरंत बाद बल्कि, लेबर पेन के दौरान महिलाओं की शरीर में कंपकंपी होने लगती है। यह कंपकंपी आमतौर पर होने वाली कंपकंपी से ज्यादा होती है। हालांकि, यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो डिलीवरी के बाद होती है। इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ महिलाएं इस स्थिति को दौरे आना या मिर्गी भी समझ लेती हैं, जबकि यह 2 से 3 घंटे के बाद अपने आप ठीक हो जाती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Tanushree Pandey Padgaonkar (@gynae_guru)

डिलीवरी के बाद क्यों होती है कंपकंपी?

दरअसल, डिलीवरी के बाद जब बच्चा गर्भ से निकलता है तो ऐसे में शरीर में हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव में तेजी आती है। इस दौरान हार्मोन का असंतुलन हो सकता है। आमतौर पर जिम में कुछ मिनट रनिंग या एक्सरसाइज करने के बाद भी पैरों में कंपकंपी होने लगती है। इस प्रक्रिया में आप बेबी को गर्भ से निकालने के लिए काफी ताकत लगाती हैं। तो इस दौरान कंपकंपी होना आम होता है। 

इसे भी पढ़ें - डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान उपाय

राहत पाने के लिए क्या करें?

  • अगर आपको कंपकंपी के चलते ठंड लग रही है तो ऐसे में कंबल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इस दौरान आपको लंबी गहरी सांस लेने पर ध्यान देना चाहिए।
  • ऐसे में यह कंपकंपी और दर्द से ध्यान हटाने की कोशिश करें।

Read Next

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए सही न्यूट्रिशन क्यों जरूरी है, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version