बढ़ती उम्र में महिलाओं को मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। यह एक नेचुरल प्रक्रिया है। महिलाओं का मासिक धर्म मेनोपॉज (Menopause) में स्थायी रूप से समाप्त हो जाता है। इससे पहले और इसके बाद भी कुछ महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जैसे उन्हें पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग नहीं होती हैं। यही वजह है कि मेनोपॉज के बाद महिलाएं कंसीव नहीं करती हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। हार्मोनल बदलाव होने से महिलाओं को कई तरह के रोग होने का खतरा रहता है। मेनोपॉज में कई महिलाओं के ब्रेस्ट और हार्ट से जुड़ी समस्यआ का जोखिम भी बढ़ जाता है। इस दौरान महिलाओं को मूड स्विंग्स, नींद की समस्या, हड्डियों की कमजोरी, और वजन बढ़ना आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। मेनोपॉज के लक्षण को कम करने में न्यूट्रिशन की अहम भूमिका होती है। इस लेख में एसेंट्रिक डाइट की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में किन पोषक तत्वों से युक्त आहार को शामिल (Which Nutrition Is Important To Manage Menopause Symptoms) करना चाहिए। (How to manage menopause symptoms)
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने वाले पोषक तत्व - Nutrition For Manage Menopause Symptoms In Hindi
प्रोटीन
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आप डाइट में प्रोटीन को शामिल कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इसके लिए आप डाइट में दाले, अंडे, टोफू और नट्स ले सकते हैं।
कैल्शियम और विटामिन डी
महिलाओं को मेनपॉज होने पर हड्डियों के कमजोर होने यानी ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप कैल्शियम और विटामिन डी लेना शुरू करें। इस समस्या में डाइट में दही, पनीर, सोया मिल्क और विटामिन डी की पूर्ति के लिए सुबह शाम के समय सूर्य की रोशनी में बैठें।
फाइबर युक्त आहार
फाइबर युक्त आहार पाचन क्रिया को बेहतर कर सकते हैं। इसके प्राप्त करने के लिए आप सेब, नाशपाती, ओट्स, गाजर और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल में रहता है और महिलाओं को सेहत से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty Acid) मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल असंतुलन को बैलेंस करता है। इससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके लिए आप डाइट में अखरोट, अलसी के बीच व सैल्मन मछली को शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मेनोपॉज के बाद महिलाओं की हार्ट हेल्थ कैसे प्रभावित होती है? डॉक्टर से जानें
Nutrition To Manage Menopause Symptoms: मेनोपॉज एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन इसके लक्षणों को कम करने के लिए आप डाइट और लाइफस्टाइ में कई तरह के बदलाव कर सकते हैं। संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज से हार्मोनल बदलाव के प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है।