Expert

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए रोजाना खाएं शरीफा, मिलेंगे जबदस्त फायदे

शरीफा का सेवन कर आप गैस और कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। आगे जानते हैं पाचन क्रिया के लिए किस तरह से फायदेमंद है शरीफा  
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए रोजाना खाएं शरीफा, मिलेंगे जबदस्त फायदे


Custard Apple Benefits For Better Digestion: आज के समय में अधिकतर लोगों को कब्ज और गैस की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, समय के साथ ही हमारी दिनचर्या में बदलाव आया है। आज लोग देर रात तक काम करते हैं। साथ ही, लोगों के हर समय काम का स्ट्रेस भी बना रहता है। इसका प्रभाव उनकी पाचन क्रिया पर पड़ता है। पाचन क्रिया खराब होने से लोगों को कब्ज की समस्या बनी रहती है। सुबह पेट साफ न होने के कारण लोगों को गैस, एसिडिटी, अपच और बदहजमी का सामना करना पड़ता है। वहीं, कब्ज की वजह से कुछ लोगों को खाने का मन भी नहीं करता है। यह समस्या उनके लिए आगे चलकर गंभीर रूप धारण कर सकती है। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीफा (Custard Apple) का सेवन कर आप पानच क्रिया को बेहतर कर सकते हैं। साथ ही, गैस और कब्ज की समस्या को भी आसानी से दूर कर सकते हैं। आगे डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि शरीफा पाचन क्रिया (Custard Apple for Better Digestion) के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकता है।  

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है शरीफा - Custard Apple Benefits For Better Digestion In Hindi

शरीफा एक बेहद ही स्वादिष्ट फल होता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार इमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और डाइट्री फाइबर होते हैं। शरीफा का नियमित के सेवन कर पाचन संबंधी कई समस्या से बचा सकता है। आगे जानते हैं इसके फायदे। 

फाइबर से भरपूर

शरीफा में फाइबर मौजूद होते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने में फाइबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फाइबर बाउल मूवमेंट को बेहतर करते हैं और मल को जोड़कर उसे बाहर करने में मदद करते हैं। आंतों से मल को बाहर करने की प्रक्रिया में फाइबर सहायक भूमिका निभाते हैं। इससे आपका मल आंतों में नहींं चिपकता है और आपको कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। 

custard apple benefits for digestion

हेल्दी माइक्रोबायोटा सपोर्ट करें

शरीफा आंतों में मौजूद स्वस्थ सूक्ष्मजीवों (माइक्रोबायोटा) को सपोर्ट करता है। यह माइक्रोबायोटा पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायक होते हैं। शरीफा के सेवन कर आप  माइक्रोबायोटा को बढ़ा सकते हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और आपको पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। 

पाचन एंजाइम को बढ़ाएं 

शरीफा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है। यह दोनों पाचन एंजाइम को बेहतर करते हैं। पाचन एंजाइम आहार के साथ मिलकर भोजन से पोषम को अवशोषित करने का काम करते हैं। पाचन एंजाइमस से पाचन क्रिया में सुधार होता है। 

गैस की समस्या को दूर करें

शरीफा में आयरन मौजूद होता है। इसके सेवन से एनीमिया से बचाव होता है। इसके साथ ही, यह कब्ज को दूर करता है। इससे गैस बनने की आंशका कम होती है। इसके अलावा, व्यक्ति को एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या भी कम होती है। 

शरीर को डिटॉक्स करें 

शरीफा में विटामिन सी और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, यह शरीर को डिटॉक्स करते हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और आपको भोजन पाचने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। 

इसे भी पढ़ें: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं ये प्रोबायोटिक्स, जानें क्या हैं ये और इनके फायदे

पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आपको अपनी डाइट में आवश्यक बदलाव करने की जरूरत होती है। दरअसल, सोने से करीब 2 घंटा पहले खाना खा लें। वहीं, देर रात में कॉफी का सेवन न करें। इसके साथ ही, सुबह योग व एक्सरसाइज से दिन की शुरुआत करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। आपको गैस, एसिडिटी, पेट फूलने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। 

Read Next

एसिडिटी से राहत पाने के लिए पीते हैं कोल्ड ड्रिंक्स, तो सेहत को हो सकता है नुकसान, जानें इसके हेल्दी विकल्प

Disclaimer