Expert

पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है हलासन, जानें इसे करने का सही तरीका

योग आसन से आप पाचन क्रिया को बेहतर कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके हलासन से पाचन क्रिया के बेहतर करने के फायदे और इसे करने का सरी तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है हलासन, जानें इसे करने का सही तरीका


Halasana Benefits For Better Digestion: योग से कई रोगों की रोकथाम की जा सकती है। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आज के दौर में शारीरिक गतिविधियों में आई कमी के चलते लोगों को पाचन क्रिया, मोटापा, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज पचान क्रिया खराब होने की वजह से लोगों को गैस, कब्ज (Constipation), पेट में ऐंठन और मल त्याग में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं का सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। क्योंकि पेट साफ होने के चलते व्यक्ति किसी भी काम को बेहतर ढंग से नहीं कर पाता है। ऐसे में आप हलासन के नियमित अभ्यास से पाचन क्रिया (Halasana for Better Digestion) को बेहतर कर सकते हैं। आगे जानते हैं हलासन से पाचन क्रिया पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव (Benefits Of Halasana) और इस आसन को करने का सही तरीका। 

पाचन क्रिया के लिए हलासन के फायदे - Halasana Benefits For Better Digestion In Hindi

पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आप नियमित रूप से हलासन का अभ्यास कर सकते हैं। योगा एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि इस आसन के क्या फायदे होते हैं और इसे करने का सही तरीका क्या हैं? 

पेट के अंगों को सक्रिय करना- Stimulate Your Stomach 

हलासन पेट पर हल्का दबाव डालता है, जो पाचन अंगों को सक्रिय करता है। यह दबाव पाचन एंजाइमों के रिलीज को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है। पेट, लिवर, पैंक्रियाज और आंतों को सक्रिय करके, हलासन पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करता है। 

halasana benefits for better digestion

आंत में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना - Better Blood Circulation On Intestine

हलासन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, विशेष रूप से पेट क्षेत्र में इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। पेट व आंतों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से पाचन अंगों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पर्याप्त पूर्ति होती है। इससे उन अंगों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है और पाचन तंत्र में सुधार होता है। 

कब्ज को कम करना - Reduce Constipation 

कब्ज दूर करने में हलासन विशेष रूप से प्रभावी हो सकता है। इस आसन में शरीर को मोड़ना शामिल है जो पाचन अंगों को संकुचित करता है। इससे बाउल मूवमेंट (आंत में आहार का घुमना) बेहतर होता है। इससे आपको कब्ज नहीं होती है। ऐसे में आपको सुबह मल त्याग में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

हलासन कैसे करें - How To Do Halasana In Hindi 

  • योगा मैट पर अपनी पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • अपनी भुजाओं को अपने शरीर के बगल में रखें, हथेलियां नीचे की ओर।
  • अब गहरी सांस लें और अपने पैरों को फर्श से 90 डिग्री के कोण तक उठाएं।
  • अपने कूल्हों को ज़मीन से ऊपर उठाने के लिए अपने पेट की मांसपेशियों का उपयोग करें, अपने पैरों को ऊपर की ओर लाएं।
  • जैसे ही आपके पैर आपके सिर से आगे बढ़ें, अपनी पीठ को अपने हाथों से सहारा दें।
  • धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं जब तक कि आपके पैर की उंगलियां आपके सिर के पीछे फर्श को न छू जाएं। 
  • यदि आपके पैर की उंगलियां फर्श तक नहीं पहुंचती हैं, तो अपने पैरों को हवा में रखते हुए आरामदायक स्थिति बनाए रखें।
  • अपनी पीठ को फर्श से सीधा रखें और अपनी ठुड्डी को अपनी छाती से सटा लें।
  • गहरी सांस लें और इस मुद्रा में 30 सेकंड से 1 मिनट तक या जब तक आरामदायक हो तब तक बने रहें।
  • इसके बाद नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। 

इसे भी पढ़ें: पाचन तंत्र मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, पेट संबंधी समस्याएं रहेंगी दूर

Halasana Benefits For Better Digestion: हलासन से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इस आसन को आप किसी योगाचार्य की देखरेख में करं। लेकिन इसका अभ्यास सावधानी से करना आवश्यक है। यदि आपको गर्दन में चोट, रीढ़ की हड्डी में विकार या हाई ब्लड प्रेशर है, तो हलासन करने से बचें। गर्भवती महिलाओं को भी यह आसन नहीं करना चाहिए। 

Read Next

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने डंडा योग करते हुए शेयर की वीडियो, जानें इसके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version