Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए क्या पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

पाचन क्रिया खराब होने पर स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आप अपने पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने पाचन क्रिया को बेहतर रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं पाचन से जुड़ी हो सकती है, जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। पाचन क्रिया बेहतर रहने से न सिर्फ आप स्वस्थ रहते हैं, बल्कि आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। हालांकि, खराब पाचन के कारण गैस, अपच, कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द और थकान आदि की समस्याएं हो सकती है। ऐसे में लोग अक्सर अपनी पाचन क्रिया को मजबूत रखने की कोशिश करते हैं, जिसके लिए डाइट में कई तरह के फूड्स और ड्रिंक्स भी शामिल करते हैं। इसलिए, आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए क्या पीना चाहिए?

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए क्या पिएं?

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में कई तरह की ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं, जिसमें-

1. गुनगुना पानी

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा और प्रभावी उपाय गुनगुना पानी पीना है। सुबह खाली पेट एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है। यह आंतों की सफाई में मदद करता है, कब्ज की समस्या को कम करता है और शरीर में जमे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ठंडे पानी की तुलना में गुनगुना पानी पाचन अग्नि को बेहतर बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सुस्त हो जाती है पाचन अग्नि? आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट से जानें इसे मजबूत बनाने के 5 उपाय

2. नींबू पानी

नींबू पानी पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से पेट में बनने वाले पाचक रसों का डिस्चार्ज बढ़ता है। इसमें मौजूद विटामिन सी पाचन क्रिया में सुधार करती है। इसमें मौजूद विटामिन सी पाचन क्रिया में सुधार करती है और गैस वे अपच की समस्या को कम करने में मदद करती है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं, जिससे इसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाएंगे।

3. अदरक का पानी या अदरक की चाय

अदरक पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पावरफुल औषधि है, जो खाने को जल्दी पचाने में मदद मिलती है। अदरक का पानी या हल्की अदरक की चाय पीने से गैस, मतली और पेट दर्द की समस्या से राहत मिलती है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा अदरक का पानी पीने से पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

1 - 2025-12-24T132222.237

4. जीरा पानी

जीरे का पानी पीना पाचन में सुधार करने में फायदेमंद होता है। एक चम्मच जीरा रात में पानी में भिगोकर और सुबह उसे उबालकर छानकर पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है, भूख खुलती है और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। जीरा में मौजूद गुण आंतों को मजबूत बनाने और खाने के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है।

5. सौंफ का पानी

सौंफ पेट के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। भोजन के बाद सौंफ का पानी या सौंफ चबाने से गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या से बचाव हो सकता है। सौंफ का पानी बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर सुबह पीने से पाचन तंत्र को ठंडक मिलती है और पेट हल्का महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में सुस्त हो जाती है पाचन अग्नि? आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट से जानें इसे मजबूत बनाने के 5 उपाय

6. छाछ

छाछ पाचन क्रिया के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है और पाचन क्रिया को संतुलित करता है। आप छाछ में थोड़ा सा भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।

निष्कर्ष

पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती है, बल्कि सही समय पर सही ड्रिंक का सेवन करना हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी होता है। गुनगुना पानी, नींबू पानी, जीरा पानी आदि ड्रिंक्स का सेवन आपके पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, आप अपने पाचन को बेहतर रखने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • पाचन क्रिया को कैसे ठीक करें?

    पाचन क्रिया में सुधार करने के लिए आप फाइबर से भरपूर फूड्स, पर्याप्त मात्रा में पानी, दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी डाइट में अदरक, जीरा, अजवाइन जैसे मसालों को भी शामिल कर सकते हैं।
  • खाना तुरंत पचाने के लिए क्या करें?

    खाना खाने के तुरंत बाद उसे पचाने के लिए धीरे-धीरे और अच्छी तरह खाना चबाकर खाएं, खाने के बाद हल्की सैर पर जाएं, अजवाइन, सौंफ, अदरक की चाय आदि पिएं और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से परहेज करें। 
  • पाचन क्रिया कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?

    कमजोर पाचन क्रिया होने पर आपको ब्लोटिंग, गैस, कब्ज, दस्त, पेट दर्द, सीने में जलन, मतली, भूख न लगना, खाने के बाद सुस्ती या भारीपन महसूस हो सकता है।

Read Next

क्या ठंडा पानी पीने से रुक जाता है डाइजेशन? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 24, 2025 13:31 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 24, 2025 13:31 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 24, 2025 13:31 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content