आज के समय में लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं। ऐसे में नेचुरल उपायों की मदद से इन समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सकता है। गन्ने का सिरका एक ऐसा फूड है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें नेचुरल एंजाइम, ऑर्गेनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि पाचन को बेहतर रखने के लिए आप अपनी डाइट में गन्ने का सिरका कैसे शामिल कर सकते हैं?
गन्ने का सिरका कैसे डाइट में शामिल करें?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि सही तरीके से गन्ने का सिरका लेने से पाचन क्रिया को बेहतर रखा जा सकता है। इसलिए, आप इन तरीकों से गन्ने का सिरका अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं-
1. सुबह पानी के साथ पिएं
बेहतर पाचन के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच गन्ने का सिरका मिलाकर पी सकते हैं। इसे खाली पेट या खाना खाने से लगभग 20 मिनट पहले पी सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र एक्टिव रहता है और भोजन को पचाने की क्षमता बेहतर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: बरसात में गन्ने का सिरका पीना है सही या नुकसानदायक? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह
2. सलाद ड्रेसिंग में इस्तेमाल करें
गन्ने के सिरके को सलाद की ड्रेसिंग के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे खीरा, टमाटर, गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियों के सलाद में थोड़ा सा मिलाकर खा सकते हैं, जिससे इनका स्वाद बढ़ता है। ऐसा करने से पाचन को भी फायदा मिलता है और यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

3. सब्जियों और चटनी में मिलाएं
आप गन्ने के सिरके को सब्जियों, सूप या घर की बनी चटनी में भी शामिल कर सकते हैं। इसकी हल्की खटास खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
गन्ने का सिरक लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि गन्ने के सिरके का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसे लेने से पेट में जलन, एसिडिटी या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को गैस्ट्रिक अल्सर, गंभीर एसिडिटी या पेट से जुड़ी कोई खास समस्या होती है तो उन्हें इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में लू, अपच जैसी कई समस्याओं से बचाता है गन्ने का सिरका, डॉक्टर से जानिए इसके 14 फायदे, नुकसान और उपयोग
निष्कर्ष
गन्ने का सिरका पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे आप पानी मे मिलाकर, सलाद, सूप या अन्य व्यंजनों में शामिल करके आसानी से अपनी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इसके फायदे पाने के लिए संतुलित मात्रा में इसाक सेवन करना बहुत जरूरी है और इसके साथ हेल्दी लाइफस्टाइल भी अपनाना भी जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
गन्ने का सिरका गर्म होता है या ठंडा?
गन्ने के सिरके की तासीर ठंडी होती है। यह गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने, पाचन में सुधार करने और लू से बचाने में मदद करने के लिए जाना जाता है।गन्ना सिरका किसके लिए अच्छा है?
गन्ने का सिरका पाचन क्रिया में सुधार करने, वजन कंट्रोल रखने और स्किन व बालों को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 31, 2026 20:48 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 31, 2026 20:48 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra