Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

पाचन खराब रहता है, तो खाने से पहले जरूर करें 5 काम

क्‍या आपको भी मजबूत पाचन चाह‍िए? अगर हां, तो खाने से पहले कुछ आसान और हेल्‍दी आदतों को अपनाएं जैसे एक ग‍िलास पानी पीना, सलाद खाना इसके अलावा कुछ आसान ट‍िप्‍स के बारे में एक्‍सपर्ट से बात करेंगे।

हर पांच में से चार व्‍यक्‍त‍ि को पाचन से संंबंध‍ित कोई न कोई समस्‍या होती ही है। आजकल लाइफस्‍टाइल खराब होने के कारण अपच, एस‍िड‍िटी, गैस, ब्‍लोट‍िंग जैसी समस्‍याएं आम हो गई हैं। पाचन संबंध‍ित समस्‍याओं से बचने के ल‍िए लोग न जाने क्‍या-क्‍या करते हैं? कोई जरूरत से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज करके शरीर को थका देता है, तो कोई डाइट से कई चीजें हटाकर शरीर को कमजोर बना लेता है, लेक‍िन इसके बाद भी डाइजेशन बेहतर नहीं होता। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, पुरुषों में पाचन समस्‍याएं 18 प्रत‍िशत ज्‍यादा देखी गई हैं। साथ ही स्‍मोक‍िंग और तंबाकू खाने वाले वयस्‍कों में भी पाचन समस्‍याएं ज्‍यादा देखी गईं। हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर सेहत पर होता है। अगर पाचन को बेहतर बनाना है, तो खाने से पहले कुछ आसान आदतों को अपनाएंं और पाचन को मजबूत बनाएं। इन आदतों को व‍िस्‍तार से आगे जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow और Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

1. खाने से एक से दो घंटे पहले पानी प‍िएं- Drink Water One Or Two Hours Before Eating

benefits-of-drinking-water-before-eating

  • पाचन को बेहतर बनाना है, तो ध्‍यान रखें क‍ि खाने से एक से दो घंटे पहले पानी प‍िएं।
  • खाने के साथ पानी पीने की आदत से बचें, यह आदत पाचन के ल‍िए अच्‍छी नहीं है।

2. डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें- Practice Deep Breathing Exercise

पाचन को बेहतर बनाने के ल‍िए डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज की मदद लें। Ayurveda Expert, Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज से ऑक्‍सीजन सप्‍लाई बेहतर होता है। डॉ. श्रेय ने बताया क‍ि डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज ठीक वैसे काम करता है जैसे फूंककर मारकर चूल्‍हे जलाए जाते हैं उसी तरह डीप ब्रीद‍िंग की मदद से ऑक्‍सीजन सप्‍लाई को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी बेवक्त खाते हैं खाना? जानें कैसे सिर्फ 'ईटिंग टाइम' बदलकर हाइपर एसिडिटी से मिल सकती है राहत

3. खाने को रुच‍िकर बनाकर खाएं- Take Interest In Food

benefits-of-spices

Ayurveda Expert, Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि हमें खाना खाते समय इस बात का खास ख्‍याल रखना चाह‍िए क‍ि खाना स्‍वाद‍िष्‍ट और सुगंध‍ित हो। आयुर्वेद में कहा जाता है क‍ि खाना रुच‍िकर होना चाह‍िए। क‍िचन में मौजूद मसाले जैसे अजवाइन, लहसु, अदरक, जीरा, हींग वगैरह का सेवन करें। साथ ही हरी म‍िर्च, लाल म‍िर्च या काली म‍िर्च का सेवन सीमि‍त करें। डॉ. श्रेय का मानना है क‍ि साथ ही खाने में घी को शाम‍िल करें घी के बगैर खाने को हेल्‍दी बनाना संभव नहींं है।

यह भी पढ़ें- पेट की गैस के लिए रामबाण हैं ये 5 ड्रिंक्स, सोने से पहले बस एक गिलास और पाचन रहेगा दुरुस्त

4. खाने से पहले एक बाउल सलाद खाएं- Eat One Bowl Of Salad Before Eating Food

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि खाने से पहले एक बाउल सलाद खाएं। ताजे फल और सब्‍ज‍ियों में फाइबर होता है। आंतों की सेहत को बेहतर बनाने के ल‍िए फाइबर जरूरी है। अनाज का सेवन करने से आंतों की सेहत को कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, आंतों की अच्‍छी सेहत के ल‍िए फाइबर का सेवन जरूरी है। एक और बात का खास ख्‍याल रखें क‍ि सलाद को केवल खाना काफी नहीं है, इसे चबाकर खाएं, तभी डाइजेशन बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें- आंवला जूस, मुरब्बा या चूर्ण, सेहत के लिए कौन-सा तरीका है सबसे असरदार? जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

5. खाने के दौरान अन्‍य चीजों पर फोकस न करें- Do Not Focus On Other Things While Eating

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि खाने के दौरान अन्‍य चीजों पर फोकस नहीं करना चाह‍िए। इससे पाचन खराब हो सकता है। अगर ध्‍यान खाने पर नहीं होगा, तो आप जल्‍दी-जल्‍दी खाएंगे या बड़े टुकड़े खाएंगे। ऐसा करने से एस‍िड‍िटी और अपच की समस्‍या हो सकती है। जल्‍दी-जल्‍दी खाने से पाचक रस की मात्रा बढ़ जाती है और ब्‍लोटि‍ंग की समस्‍या होने लगती है। खाते समय डर या भय नहीं होना चाह‍िए, आपका पूरा ध्‍यान खाने पर होना चाह‍िए, तभी पाचन बेहतर होगा।

न‍िष्‍कर्ष:

पाचन को बेहतर बनाने के ल‍िए खाने से एक या दो घंटे पहले पानी प‍िएं, डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें, खाने से पहले एक बाउल सलाद खाएं, खाने को स्‍वाद‍िष्‍ट बनाने के ल‍िए क‍िचन के हेल्‍दी मसालों का इस्‍तेमाल करें और भोजन के समय फोकस खाने पर होना चाह‍िए।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

ओवरईट‍िंग से बचने के ल‍िए भोजन से पहले हमेशा खुद से पूछें ये 3 सवाल, जवाब में छिपा है सेहत का राज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 10, 2026 18:07 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 10, 2026 18:07 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 10, 2026 18:07 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content