Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में सुस्त हो जाती है पाचन अग्नि? आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट से जानें इसे मजबूत बनाने के 5 उपाय

सर्दियों में सुस्त पाचन अग्नि के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे ड‍िहाइड्रेशन, स्‍ट्रेस, गलत खानपान वगैरह। इसे ठीक करने के ल‍िए काली मि‍र्च, सोंठ, लहसुन, अदरक वगैरह का इस्‍तेमाल करना फायदेमंद होता है। 

इस पेज पर:-


आजकल की खराब लाइफस्‍टाइल, लगातार बढ़ता स्‍ट्रेस, नींद की कमी, ड‍िहाइड्रेशन, गलत खानपान का असर डाइजेशन पर पड़ता है। डाइजेशन खराब होने से पोषक तत्‍वों की कमी हो जाती है और कई बीमार‍ियों के बढ़ने का खतरा भी दोगुना हो जाता है। आयुर्वेद के मुताब‍िक, पाचन अग्नि को मजबूत बनाने के ल‍िए लाइफस्‍टाइल और सही खानपान की अहम भूम‍िका है। हेल्‍दी हर्ब्स और सही लाइफस्‍टाइल के जर‍िए आप पाचन को सुधार कर सकते हैं। इस लेख में हम ऐसे कुछ आसान तरीकों के बारे में जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana और Dr. Naushad Ali Rana (BUMD, MD; Associate General Manager, Hamdard Wellness, Hamdard Laboratories से बात की।

मिजाज का असर सबके ल‍िए अलग होता है: Dr. Naushad

Dr. Naushad Ali Rana ने बताया क‍ि यूनानी चिकित्सा के अनुसार, हर व्यक्ति का अपना मिजाज (Mizaj) होता है, जिसके आधार पर कोई मौसम उसके लिए अनुकूल या प्रतिकूल होता है। सर्दी का मौसम गर्म मिजाज वालों के लिए अनुकूल होता है, जबकि ठंडे मिजाज वालों के लिए कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है। इसलिए किसी भी बचाव उपाय को अपनाने से पहले अपना मिजाज जानना बहुत जरूरी है।

सर्दियों का मौसम पाचन के लिए बेहतर माना जाता है: Dr. Naushad Ali Rana

  • शरीर की आंतरिक गर्मी बढ़ जाती है, जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।
  • सूर्यास्त से सूर्योदय तक का समय लंबा होता है, जिससे ज्यादा देर तक नींद मिलती है और पाचन को फायदा होता है।
  • सर्दियों में कम थकान के साथ ज्यादा व्यायाम किया जा सकता है, जो पाचन सुधारने में मदद करता है।

सर्दि‍यों में पाचन क्‍यों खराब हो जाता है?

  • Dr. Naushad Ali Rana ने बताया क‍ि हमारी लाइफस्टाइल की वजह से हमने सर्दियों को पाचन के लिए नुकसानदायक बना लिया है। सर्दियों में भी हम कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम जैसी चीजें खाने लगे हैं। साथ ही तरबूज, खरबूजा और अनानास जैसे फलों की मौसमी प्रकृति आधुनिक स्टोरेज और संरक्षण तकनीकों के कारण बिगड़ गई है।
  • हमारी नींद भी घड़ी पर आधारित हो गई है, जिसमें सूरज के उगने और ढलने के प्राकृतिक संकेतों को नजरअंदाज किया जाता है।
  • सर्दियों में हम आमतौर पर कम एक्टिव होते हैं और शारीरिक गतिविधि घटा देते हैं।
  • सर्दियों में होने वाली आम पाचन समस्याएं- जैसे ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से गैस, पेट फूलना और डकार आना आम समस्‍या बन जाती है। ठंड के लंबे असर के कारण कब्ज, और कुछ मामलों में गैस्ट्रिक डायरिया भी हो सकता है।
  • ज्यादा तीखा और गर्म तासीर वाला खाना खाने से एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्‍या हो सकती है।

सर्दियों में क्‍यों सुस्त हो जाती है पाचन अग्नि?- Causes Of Weak Digestive Fire In Winters

weak-digestion-fire

  • आयुर्वेद की मानें, तो मौसम ठंडा होता है, तो पाचन अग्नि बहुत मजबूत होती है, लेक‍िन अगर पाचन अग्नि कमजोर है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- पानी कम पीना, इससे हाइपर एस‍िड‍िटी हो जाएगी और पाचन कमजोर होगा।
  • अगर आप सर्दि‍यों में एक्‍सरसाइज नहीं करेंगे, तो भी पाचन अग्नि कमजोर हो सकती है। पाचन अग्नि को मजबूत करने के ल‍िए वॉक करें, योग करें, सूर्य नमस्‍कार करें। इससे पाचन अग्नि को एक्‍ट‍िव करने में मदद म‍िलती है।
  • पाचन अग्नि के कमजोर होने का एक कारण स्‍ट्रेस भी है। ज्‍यादा तनाव का असर सीधे डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम पर होता है। स्‍ट्रेस घटाने के उपाय अपनाएं। ध्‍यान करें, डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें और नींद पूरी करें। नींद की कमी से भी पाचन अग्नि कमजोर हो सकती है।

1. फ्रूट सलाद खाएं- Eat Fruit Salad

Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि सर्दि‍यों में डाइजेशन को ठीक रखने के ल‍िए मौसमी फलों को डाइट का ह‍िस्‍सा बनाएं। फ्रूट सलाद बनाकर खा सकते हैं या भोजन से अलग समय पर फल खाएं, तो शरीर को ज्‍यादा फायदा म‍िलेगा।

2. लहसुन-अदरक का इस्तेमाल करें- Use Garlic And Ginger

  • Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि लहसुन और अदरक डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। इनका इस्‍तेमाल सब्‍जी या दाल में कर सकते हैं।
  • सर्दियों में अदरक का सूप पीना भी फायदेमंद होता है।
  • इससे पाचन अग्नि को बढ़ाने में मदद म‍िलती है।

3. सोंठ का इस्तेमाल करें- Use Dry Ginger

  • सर्दि‍यों में पाचन अग्नि को बढ़ाने के ल‍िए सोंठ का सेवन करें।
  • भोजन के बाद थोड़ी-सी मात्रा में सोंठ के गुनगुने पानी के साथ लेने से डाइजेशन सुधरता है।

4. काली मिर्च का इस्तेमाल करें- Use Black Pepper

  • सर्द‍ियों में पाचन अग्नि बढ़ाने के ल‍िए काली म‍िर्च का सेवन करें।
  • यह डाइजेस्‍ट‍िव एंजाइम्‍स को एक्‍ट‍िव‍ेट करती है।
  • सूप, सलाद या सब्‍जी में थोड़ी मात्रा में काली म‍िर्च डालकर खाना फायदेमंद होता है।

5. दिन में दो मील्‍स काफी हैं- Two Proper Meals Are Enough For Day

  • Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma ने बताया क‍ि पाचन अग्नि को संतुल‍ित रखना चाहते हैं, तो द‍िन में दो मील्‍स लेना काफी है।
  • बार-बार या ज्‍यादा बार खाएंगे, तो पाचन अग्नि कमजोर हो सकती है इसल‍िए भारी या मल्‍टीपल मील्‍स से बचें।

निष्कर्ष:

सर्दि‍यों में पाचन अग्नि को मजबूत बनाने के ल‍िए लाइफस्‍टाइल और खानपान को सुधारें। काली म‍िर्च, सोंठ, अदरक जैसे गर्म हर्ब्स का सेवन करें। बैलेंस्‍ड डाइट लें और एक्‍सरसाइज को रूटीन में शाम‍िल करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

सर्दियों में अर्जुन की छाल की चाय के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 21, 2025 16:47 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 21, 2025 16:47 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 21, 2025 16:47 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content