गर्मियों का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, डायरिया और अपच आम हो जाती हैं। बढ़ता तापमान, पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी और खानपान में लापरवाही, ये सभी मिलकर पाचन तंत्र को कमजोर बना देते हैं। अक्सर लोग इस मौसम में बाहर का खाना या तला-भुना खाना ज्यादा लेने लगते हैं, जो पेट को और खराब कर सकता है। इसके अलावा अनियमित समय पर खाना, कम फाइबर लेना और हाइजीन का ध्यान न रखना भी गट हेल्थ को बिगाड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि मौसम के अनुसार अपनी डाइट में सही बदलाव किए जाएं, ताकि पाचन बेहतर बना रहे और आप बीमारियों से दूर रहें। गर्मियों में पाचन को बेहतर रखने के लिए डाइट में किए जाने वाले बदलाव की जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. तला-भुना खाने के बजाय हल्का भोजन खाएंं
भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना गर्मियों में पचने में मुश्किल होता है। इसके बजाय घर का बना हल्का भोजन जैसे दाल, सब्जी, खिचड़ी लें। बासी या लंबे समय तक रखा हुआ भोजन खाने से बचें। बहुत ज्यादा मसाले और नमक पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ा सकते हैं। इसलिए हल्के मसालों का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- गर्मी में गलत खानपान से खराब हो सकता है पेट, जानें कौन सी गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
2. फाइबर से भरपूर फल-सब्जियां खाएं

- तरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा जैसे फल शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।
- सलाद और मौसमी फल रोज खाएं। यह कब्ज और ब्लोटिंग से बचाते हैं।
यह भी पढ़ें- रात में हैवी मील लेने के बाद नहीं होगी पेट की समस्या, बस अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 4 टिप्स
3. प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल करें
- प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे पाचन मजबूत होता है।
- दही, छाछ, लस्सी जैसे फूड्स रोज लें।
- ये डायरिया और इंफेक्शन से बचाव में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या कोल्ड ड्रिंक्स पीने से पाचन खराब होता है? एक्सपर्ट से जानें
4. प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूरी बनाएंं
चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड फूड में शुगर और प्रिजर्वेटिव्स ज्यादा होते हैं। ये गट बैलेंस बिगाड़ते हैं। साथ ही ये पाचन को धीमा करते हैं और सूजन को भी बढ़ाते हैं इसलिए इनका सेवन भी बंद कर दें।
यह भी पढ़ें- रात की ये 4 गलत आदतें गुपचुप तरीके से खराब कर रही हैं आपका स्लीप साइकिल, आज ही बदलें
5. छोटे-छोटे मील्स लें
- एक बार में ज्यादा खाने से पाचन पर दबाव पड़ता है।
- इसके बजाय दिन में चार से पांंच छोटे-छोटे मील्स लें।
- नियमित समय पर खाना खाने की आदत डालें इससे भी पाचन बेहतर होता है।
निष्कर्ष:
गर्मियों में अक्सर पेट खराब रहता है, तो हल्का भोजन करें, फाइबर रिच फल और सब्जियोंं का सेवन करें। प्रोबायोटिक्स को डाइट में शामिल करें। प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूरी बनाएंं और छोटे-छोटे मील्स लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 05, 2026 21:24 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 05, 2026 21:24 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha