गर्मियों में चिलचिलाती धूप के बाद शरीर को राहत दिलाने और अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए बर्फ जैसे ठंडे ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स को पीना पसंद करते हैं। हालांकि, ये ड्रिंक्स गले और शरीर को तुरंत ठंडक तो देते हैं, लेकिन हमारे पाचन के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। डॉक्टर भी अक्सर लोगों को ज्यादा ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक न पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये सिर्फ सर्दी-जुकाम का कारण नहीं बनता है बल्कि पाचन क्रिया को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए, आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक्स पीने से पाचन पर क्या असर पड़ता है?
ठंडी ड्रिंक्स पीने से पाचन क्रिया पर क्या प्रभाव पड़ता है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि गर्मियों में ठंडी ड्रिंक पीना पाचन क्रिया के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए, इसे पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये पाचन क्रिया को प्रभावित करके पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। BMJ Journals के Gut में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, ठंडे ड्रिंक्स पाचन के लिए हानिकारक हो सकते हैं क्योंकि ये पेट खाली होने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। ठंडा पीने से पेट का तापमान गिर जाता है, जिससे भोजन पचने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है।
1. पाचन पर नकारात्मक प्रभाव
ठंडी ड्रिंक्स में मौजूद गैस पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ा सकती है। इनका ज्यादा सेवन करने से ब्लोटिंग, पेट में जलन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये पाचन क्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे भोजन सही तरीके से नहीं पच पाता है।
इसे भी पढ़ें: खड़े होकर खाना चाहिए या बैठकर? जानें पाचन के लिए क्या है खाने का सही तरीका
2. ज्यादा शक्कर का असर
ठंडी ड्रिंक्स में अक्सर शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो पेट में खराब बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। इससे आंतों का संतुलन बिगड़ सकता है और पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। लंबे समय तक इसका सेवन करने से मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।

3. पोषक तत्वों की कमी
कोल्ड ड्रिंक्स में अक्सर विटामिन, मिनरल्स या फाइबर जैसे गुण नहीं होते हैं, जो अच्छी पाचन के लिए जरूरी होते हैं। इसके बजाय ये शरीर में सिर्फ कैलोरी बढ़ाते हैं, जिससे कोई पोषण नहीं मिलता है और पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
4. आदत बनने का खतरा
बार-बार कोल्ड ड्रिंक्स पीने से इसकी आदत बन जाती है, जिससे लोग पानी या हेल्दी विकल्पों से दूरी बना लेते हैं। यह आदत धीरे-धीरे पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है।
इसे भी पढ़ें: बड़ी फायदेमंद है ये जापानी ग्रीन टी, पाचन क्रिया को तेज करने के साथ स्ट्रेस कम करने में है मददगार
निष्कर्ष
कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन पाचन के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अपने पाचन को बेहतर बनाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनका सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना और संतुलित डाइट अपनाना बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
कमजोर पाचन कैसे ठीक करें?
कमजोर पाचन को ठीक करने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स, पर्याप्त पानी और दही या छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स का सेवन कर सकते हैं।रात को क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?
सुबह पेट साफ करने के लिए रात को फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे दलिया सलाद, पपीता या उबली हुई सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 03, 2026 23:45 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 03, 2026 23:45 IST
Published By : Katyayani Tiwari