Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

गर्मी में गलत खानपान से खराब हो सकता है पेट, जानें कौन सी गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

गर्मियों में गलत खानपान के कारण डाइजेशन अक्‍सर खराब हो जाता है। तेज गर्मी, डिहाइड्रेशन और गलत फूड व‍िकल्‍पोंं के कारण गर्मि‍यों में गैस, एस‍िड‍िटी और ब्‍लोट‍िंग जैसी पाचन समस्‍याएंं हो सकती हैं।

गर्मियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं और ऐसे में छोटी-छोटी आदतें भी पेट पर भारी पड़ सकती हैं। गर्मी के द‍िनोंं में पानी की कमी के कारण और ज्‍यादा ऑयली एवंं मसालेदार खाने से डायर‍िया और पेट के इंंफेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है। पाचन कमजोर होने से ब्लोटिंग, कब्ज और पेट दर्द जैसी शिकायतें भी हो सकती हैं। गर्मि‍योंं में ज्यादा मीठी चीजोंं का सेवन करने से आंतों में बैड बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। गर्मि‍यों में की जाने वाली डाइट म‍िस्‍टेक्‍स जो पाचन समस्‍याओंं का कारण बन सकती हैं उनके बारे में व‍िस्‍तार से आगे जानते हैं। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. कम पानी पीना

गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से पानी तेजी से बाहर निकल जाता है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो डाइजेशन धीमा हो सकता है और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पानी गट को हाइड्रेट रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- रात में हैवी मील लेने के बाद नहीं होगी पेट की समस्या, बस अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 4 टिप्स

2. ज्यादा तला-भुना खाना

भारी, ऑयली और मसालेदार खाना पचने में समय लेता है और गर्मियों में एसिडिटी को बढ़ाता है। इससे गट में इरिटेशन और सूजन भी हो सकती है। साथ ही गर्मि‍यों में ज्यादा चाय या कॉफी लेने से शरीर डिहाइड्रेट होता है, जिससे गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और एसिडिटी बढ़ सकती है। इसल‍िए ज्‍यादा ज्‍यादा कैफीन लेने से भी बचना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- बार-बार दवा की झंझट खत्‍म, गैस या एसिडिटी से बचने के ल‍िए ऐसे करें दिन की शुरुआत

3. फाइबर की कमी

diet-mistakes

बहुत से लोग गर्मियों में हल्का खाने के चक्कर में फाइबर कम कर देते हैं। गर्मियों में फल, सब्जियां और साबुत अनाज न लेने से पाचन धीमा पड़ सकता है और कब्ज जैसी समस्‍या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- डाइट्री फाइबर पेट को स्वस्थ रखने के लिए क्यों जरूरी है? डायटिशियिन से जानें

4. प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड का ज्यादा सेवन

चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और रेडी-टू-ईट फूड में प्रिजर्वेटिव्स और शुगर ज्यादा होती है जो गट के गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाती है। इसल‍िए इन चीजोंं का ज्‍यादा सेवन करने से बचना चाहि‍ए। बार-बार आइसक्रीम, ठंडे ड्रिंक्स या फ्रिज का पानी लेने से पाचन कमजोर हो सकता है इसल‍िए इन चीजों का सेवन करने से बचें।

यह भी पढ़ें- लो फाइबर डाइट से शरीर के ये 5 फंक्‍शन हो सकते हैं प्रभाव‍ित, शुगर लेवल से डाइजेशन तक द‍िखता है असर

अच्‍छी गट हेल्‍थ के ल‍िए क्‍या करें?

  • दिनभर में पर्याप्‍त मात्रा में पानी पिएं।
  • ताजे फल, सलाद और दही को डाइट में शामिल करें।
  • हल्का और घर का बना खाना खाएं।
  • प्रोबायोटिक्स जैसे छाछ और दही लें।
  • नियमित समय पर भोजन करें।

न‍िष्‍कर्ष:

गर्म‍ियोंं ज्‍यादा तला-भुना खाना, ज्‍यादा कैफीन का सेवन, फाइबर की कमी, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड का ज्यादा सेवन और शरीर में पानी की कमी से पाचन समस्‍याएं हो सकती है। डाइजेशन खराब होने के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

Read Next

क्या अच्छी नींद के लिए दालचीनी वाकई फायदेमंद है? जानें र‍िसर्च और एक्‍सपर्ट की राय 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 05, 2026 20:28 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 05, 2026 20:28 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content