जिस तरह कम खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है, ठीक वैसे ही ज्यादा खाने से यानी ओवरईटिंग करने से सेहत खराब हो जाती है। जरूरत से ज्यादा खाएंगे, तो वजन बढ़ेगा, ब्लड शुगर लेवल अनियंंत्रित होगा और हमेशा थकान महसूस होगी। MD Anderson Cancer Center, The University of Texas के मुताबिक, ओवरईटिंग के कारण आराम करने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। ओवरईटिंग के कारण स्लीप साइकिल खराब होती है, हार्मोन्स असंतुलित रहते हैं और नींंद पूरी करने में परेशानी भी होती है। इतना ही नहीं, ओवरईटिंग के कारण मोटापे का शिकार हो सकते हैं जिससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ सकता है और आगे चलकर डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी समस्याएंं भी हो सकती हैं। ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं, तो भोजन करने से पहले खुद से तीन सवाल करने जरूरी हैं ताकि सेहत को बेहतर बनाया जा सके। इन सवालोंं को आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
सवाल 1: क्या मुझे सच में भूख लगी है?- Am I Really Hungry
ओवरईटिंंग से बचने के लिए खुद से यह सवाल करना जरूरी है कि आपको सच में भूख लगी है या यह केवल इमाेशनल ईटिंग है। कई लोग तनाव होने पर जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं। कई लोग, तो खाने के समय खाना जरूर खाते हैं भले ही उन्हें वाकई भूख हो या न हो।Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि खाना तभी खाएं जब सच में भूख लगी हो। जरूरी नहीं है कि आप रूटीन फॉलो करने के मकसद से खाएं। भोजन को भूख के बगैर खाने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Binge Eating Disorder: जरूरत से ज्यादा खाना कौन सी बीमारियों को बढ़ा सकता हैं? डॉक्टर से जानें मैनेज करने के तरीके
सवाल 2: खाने की क्रेविंग है या सच में भूख लग रही है?- Are You Really Hungry Or Is It Craving
ओवरईटिंंग से बचने के लिए गौर करें कि आपको सच में भूख लगी है या केवल खाने की क्रेविंग हो रही है। जैसे मुझे मीठा खाना बहुत पसंंद है इसलिए बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग होती रहती है पर वो मेरे शरीर की जरूरत नहीं है। भूख न लगी हो, तब भी मुझे मीठा खाने का मन करता है। इसी तरह अगर आपको भूख के बगैर किसी खास चीज को खाने का मन कर रहा है, तो उसे भूख न समझें और ओवरईटिंग से बचें।
यह भी पढ़ें- वीकेंड पर जमकर जंक फूड खाया? डाइटिशियन से जानें कैसे करें बॉडी डिटॉक्स और रिकवर
सवाल 3: यह सच में भूख है या प्यास?- Is It Hunger Or Thirst

Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि हमारा दिमाग प्यास को भी भूख समझ लेता है। भूख लगने पर और प्यास लगने पर दिमाग के पास एक जैसा संकेत ही जाता है इसलिए हमें प्यास लगने पर अक्सर यह भ्रम होता है कि हमें भूख लगी है, जबकि हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसलिए समय-समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए और डिहाइड्रेशन से बचना चाहिए।
निष्कर्ष:
ओवरईटिंंग की आदत हो गई है, तो भी आप आसानी से इस समस्या को दूर कर सकते हैं। गौर करें कि जिसे आप भूख समझ रहे हैं वह कहींं प्यास तो नहीं है? इसके अलावा खुद से पूछें कि खाने की क्रेविंग सच में हो रही है या यह केवल भूख है? इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि तभी खाएं जब सच में भूख हो।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 10, 2026 18:02 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 10, 2026 18:02 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha