Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

मॉनसून में पेट को आराम दे सकती हैं ये 5 हेल्‍दी फूड च्‍वॉइस, गैस, बदहजमी जैसी समस्‍याओं से म‍िलेगी राहत

मॉनसून में अक्‍सर ज्‍यादा तला-भुना या बासी खाने के कारण पाचन खराब हो जाता है। जानें कुछ हेल्‍दी फूड च्‍वॉइस जो पाचन समस्‍याओं जैसे अपच, गैस, बदहजमी को दूर करने में मदद करेंगे।

कई शहरों में मॉनसून दस्‍तक दे चुका है। मॉनसून में गर्म-गर्म चाय और पकौड़े खाने की बात ही कुछ और है, लेक‍िन इस तरह का भोजन सेहत को खराब कर देता है। खासकर ज्‍यादा तला-भुना खाने से पाचन समस्‍याएं जैसे गैस और अपच होने लगती हैं। इन समस्‍याओं से बचने के ल‍िए मॉनसून डाइट में कई हेल्‍दी चीजों को शाम‍िल कर सकते हैं ज‍िससे बदहजमी या पेट में भारीपन जैसी समस्‍याएं नहीं होंगी और पेट की समस्‍याएं मॉनसून का मजा क‍िरक‍िरा नहीं करेंगी। Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया क‍ि मॉनसून डाइट से भी पाचन को मजबूत बनाया जा सकता है और इससे भी इम्‍यून‍िटी मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। मॉनसून में व‍िटाम‍िन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट्स और प्रोबायोट‍िक्‍स युक्‍त डाइट लेनी चाह‍िए ताक‍ि पाचन समस्‍याएं और इंफेक्‍शन का र‍िस्‍क कम हो सके। जानते हैं ऐसे 5 हेल्‍दी फूड च्‍वॉइस जो मॉनसून में पाचन को मजबूत बना सकते हैं।

1. लहसुन, अदरक और हल्‍दी जैसे मसाले हैं फायदेमंद

simple-food-choices-for-healthy-digestion-in-monsoon

मॉनसून में इंफेक्‍शन का प्रकाेप बढ़ जाता है। इससे छुटकारा पाने के ल‍िए डाइट में हल्‍दी को शाम‍िल करें ज‍िससे इम्‍यून‍िटी बढ़ेगी और पेट के इंफेक्‍शन से बचने में मदद म‍िलेगी। साथ ही अदरक और लहसुन को भी शाम‍िल करें। लहसुन में एंटीमाइक्रोब‍ियल गुण होते हैं और यह इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में मदद करता है और अदरक पाचन को स्‍वस्‍थ रखता है। साल 2021 में Animal Feed Science And Technology नामक एक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, अदरक, लहसुन और हल्‍दी जैसे मसाले पाचन को मजबूत बनाने हैं और मेटाबॉलिक हेल्‍थ को बेहतर बनाते हैं। हालांक‍ि, यह स्‍टडी मछल‍ियों पर की गई थी और इंसानों पर अभी शोध जारी हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपका पाचन तंत्र स्‍वस्‍थ है? डॉक्‍टर के बताए ये 7 संकेत द‍िखें तो मतलब हेल्‍दी है डाइजेशन

2. गट हेल्‍थ को मजबूत करते हैं प्रोबायोट‍िक्‍स

मॉनसून में अक्‍सर लोग दही या छाछ का सेवन बंद कर देते हैं, लेक‍िन इनमें प्रोबायोट‍िक्‍स मौजूद होते हैं। इससे गट हेल्‍थ मजबूत होती है और इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है। डाइजेस्‍टि‍व स‍िस्‍टम को हेल्‍दी बनाने के ल‍िए इन्‍हें डाइट में शाम‍िल करें। एक बात का खास ख्‍याल रखें क‍ि दही या छाछ की तासीर ठंडी होती है इसल‍िए इसे रात में खाने के बजाय द‍िन में खाएं। Mayo Clinic के एक लेख के मुताब‍िक, प्रोबायोट‍िक्‍स एक तरह के सूक्ष्‍मजीव होते हैं जो शरीर को खाना पचाने में मदद करते हैं और प्राकृत‍िक रूप से दही या खमीर उठने वाले प्रोडक्‍ट्स में प्रोबायोट‍िक्‍स पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- पुरानी कब्ज से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें नाश्ते में क्या खाना सबसे बेहतर रहेगा

3. मॉनसून में फल खा सकते हैं?

हां मॉनसून में फलों का सेवन कर सकते हैं। अक्‍सर लोगों को लगता है क‍ि मॉनसून में फलों का सेवन नहीं करना चाह‍िए, लेक‍िन इनमें फाइबर होता है और यह पाचन को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। डाइट में सेब, अनार, जामुन, केला वगैरह को शाम‍िल कर सकते हैं। साल 2025 में Food Science & Nutrition नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, फलों के डाइटरी फाइबर प्रीबायोटिक की तरह काम करते हैं जो गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं और आंतों की सूजन को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या जल्दी-जल्दी खाना चबाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

4. घर का बना गर्म और हल्‍के मसालों में पका भोजन

मॉनसून में ऐसा भोजन करना चाह‍िए जो हल्‍का गर्म हो, म‍िर्च की मात्रा कम हो और घर पर पा हो। मॉनसून में गर्म खाना डाइजेशन को बेहतर बना सकता है। साथ ही ठंडा भोजन करने से बचना चाह‍िए क्‍योंक‍ि मॉनसून में इसके खराब होने का र‍िस्‍क ज्‍यादा होता है। इसके साथ ही मॉनसून में छोटे मील्‍स खाएं। हैवी मील्‍स को डाइजेस्‍ट करना मुश्‍क‍िल होता है। छोटे मील्‍स का सेवन करने से एनर्जी लेवल बना रहता है।

यह भी पढ़ें- गैस और खट्टी डकार से परेशान हैं? रसोई में मौजूद इन 7 चीजों से मिल सकती है राहत

5. मॉनसून के ल‍िए बेस्‍ट है इंड‍ियन थाली

मॉनसून में इंड‍ियन थाली को बेस्‍ट माना जाता है क्‍योंक‍ि इसमें आसानी से पच जाने वाली कई चीजें होती हैं जैसे दाल, चावल, लौकी, तोरई, करेला, सहजन जैसी सब्‍ज‍ियां। इन सब्‍ज‍ियों में एंटीमाइक्रोबि‍यल गुण होते हैं। इन्‍हें मॉनसून डाइट में शाम‍िल करना चाह‍िए। इसके अलावा टोफू, उबले अंडे, चना दाल वगैरह को भी मॉनसून डाइट में शाम‍िल करें। इससे शरीर में एनर्जी रहेगी, पाचन मजबूत रहेगा और सुस्‍ती दूर होगी।

यह भी पढ़ें- क्या दादा-दादी का '32 बार चबाकर' खाने का नियम सच में ओवरईटिंग से बचाता है? एक्‍सपर्ट से जानें

मॉनसून में क‍िन चीजों का सेवन न करें?

मॉनसून में लोग स्‍ट्रीट फूड्स का अध‍िक सेवन करने लगते हैं, लेक‍िन नमी वाले मौसम में बैक्‍टीर‍िया का खतरा अध‍िक होता है ज‍िससे फूड पॉइजन‍िंग हो सकती है इसल‍िए ठेलों पर ब‍िकने वाली चीजों के सेवन से बचें। मोमोज, नूडल्‍स, बर्गर, पानी के बताशे वगैरह के सेवन से बचें। साथ ही ज्‍यादा नमक वाली चीजों का सेवन न करें इससे ब्‍लोट‍िंग हो सकती है। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक का सेवन करने से भी बचें, मॉनसून में इन सब्‍ज‍ियों पर बैक्‍टीर‍िया जमा होते हैं जो पेट के इंफेक्‍शन का कारण बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- स्पाइसी खाना खाने के बाद पेट फूलने से कैसे रोकें? डॉक्टर से जानें

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

  • अगर उल्‍टी या डायर‍िया की समस्‍या 24 घंटे से ज्‍यादा समय के ल‍िए हो, तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।
  • ड्राई माउथ, चक्‍कर आना या यूर‍िन की मात्रा कम होने पर भी डॉक्‍टर से सलाह लें।
  • तेज बुखार हो, स्‍टूल में ब्‍लड आए या पेट में तेज दर्द होने पर भी मेड‍िकल हेल्‍प लें।

न‍िष्‍कर्ष:

मॉनसून में लहसुन, अदरक, हल्‍दी जैसे मसाले, दही और छाछ जैसे प्रोबायोट‍िक्‍स, सेब, अनार, जामुन, केला जैसे फल, घर पर बना और हल्‍के मसालों में पका गर्म और ताजा खाना, लौकी, तोरई, करेला, सहजन जैसी सब्‍ज‍ियां, दालें, टोफू, उबले अंडे जैसे प्रोटीन व‍िकल्‍पों को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। इससे पाचन को सपोर्ट म‍िलेगा और मॉनसून में इम्‍यून‍िटी मजबूत होगी। इसके अलावा मॉनसून में हरी पत्तेदार सब्जियां, ज्‍यादा नमक वाली चीजें, स्‍ट्रीट फूड्स से परहेज करें।

FAQ

  • मॉनसून में इम्‍यून‍िटी को कैसे मजबूत करें?

    मॉनसून में प्रोबायोट‍िक्‍स जैसे दही, छाछ, हाइड्रेशन ड्र‍िंक्‍स कोकोनट वॉटर, नींबू पानी, इम्‍यून‍िटी बूस्‍ट‍िंग हर्ब्स जैसे अदरक, हल्‍दी वगैरह का सेवन कर सकते हैं।
  • मॉनसून में पेट के इंफेक्‍शन से कैसे बचें?

    मॉनसून में उबला हुआ और फ‍िल्‍टर क‍िया हुआ पानी प‍िएं, मॉनसून में फल और सब्‍ज‍ियों में कीड़े हो सकते हैं इसल‍िए उसे गर्म पानी से धोकर खाएं और बासी भोजन खाने से बचें।

Read Next

एक बार में ज्‍यादा प्रोटीन या दिनभर में बांटकर खाना बेहतर है? न्‍यूट्रि‍शन‍िस्‍ट से जानें सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 16, 2026 19:15 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content