आजकल तमाम तरीके के सप्लीमेंट्स और दवाएं आ गईं हैं जिससे बुजुर्गों को स्वस्थ रखा जा सकता है, लेकिन पुराने जमाने में जब ज्यादा दवाएं नहीं थीं तब किचन के मसाले ही हर मर्ज का इलाज बना करते थे। मेरी दादी बताती थीं कि उनके जमाने में कोई सप्लीमेंट शब्द का अर्थ जानता नहीं था क्योंकि कभी इसकी जरूरत ही नहीं पड़ती थी, बुजुर्ग हेल्दी डाइट लेते थे, किचन के सभी मसालों को घर पर पीसकर इस्तेमाल किया जाता था जिससे सभी की इम्यूनिटी मजबूत रहती थी, यही कारण है कि पुराने जमाने में लोग नब्बे या सौ साल जीते थे। बुजुर्गों की सेहत के लिए किचन के मसाले फायदेमंद होते हैं। धनिया, सौंफ जैसे ठंडी तासीर वाले मसाले बुजुर्गों के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखकर गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं। इस लेख में जानेंगे ऐसे ही कुछ मसाले और उनके फायदे जो बुजुर्गों की सेहत को बेहतर बनाते हैं।

1. धनिया, छोटी इलायची, जीरा, हल्दी है फायदेमंद- Consume Dhaniya, Green Cardamom, Cumin, Turmeric
Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana ने बताया कि अगर व्यक्ति की पित्त प्रकृति है, तो हम उसे धनिया, छोटी इलायची, जीरा का सेवन करने की सलाह देते हैं। जीरा में कैल्शियम होता है, यह हड्डियों की कमजोरी को दूर करता है और इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल होता है। हल्दी का सेवन सभी के लिए है इसलिए इसे सभी प्रकृति वाले लोग ले सकते हैं। हल्दी से इम्यूनिटी मजबूत होती है और लिवर की हेल्थ बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें- इलायची और अजवाइन का साथ सेवन करने के फायदे
2. गर्म तासीर वाले मसाले- Hot Spices

- बुजुर्गों को सर्दियों में बड़ी इलायची, अजवाइन, सूखा अदरक और काली मिर्च का सेवन करना चाहिए।
- कब्ज की समस्या है, तो अजवाइन का सेवन सीमित मात्रा में करें।
- बड़ी इलायची के सेवन से ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
- बड़ी इलायची को गर्म दूध के साथ लेंगे, तो अनिद्रा की समस्या दूर होगी।
यह भी पढ़ें- सिर्फ इलायची नहीं इसके पत्ते भी हैं फायदेमंद, दूर करते हैं सर्दी-जुकाम जैसी 5 समस्याएं
3. बुजुर्गों के लिए ठंडी तासीर वाले मसाले हैं फायदेमंद- Cold Spices Are Beneficial In Old Age

- बुजुर्गों की सेहत के लिए धनिया, छोटी इलायची और सौंफ जैसे ठंडे मसालों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- बुजुर्गों में धनिया के सेवन से पाचन बेहतर होता है, जोड़ों का दर्द दूर होता है और सूजन कम करने में मदद मिलती है।
- छोटी इलायची खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और गैस, कब्ज से राहत मिलती है।
- सौंफ खाने से पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और आंखों की रोशनी बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें- गैस, एसिडिटी, अपच को दूर करती है इलायची, जानें गट हेल्थ के लिए इसके फायदे
4. लाल मिर्च से बचें- Avoid Red Chilli In Old Age
- बुजुर्गों को लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए इससे एसिडिटी हो सकती है।
- काली मिर्च की सीमित मात्रा ही बुजुर्गों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इसका ज्यादा सेवन करने से बचें।
- बुजुर्गों को ज्यादा मात्रा में लौंग, तेजपत्ता या हींग खाने से भी बचना चाहिए वरना गैस्ट्रिक जलन हो सकती है।
निष्कर्ष:
बुजुर्गों की सेहत के लिए धनिया, छोटी इलायची, सौंफ जैसे मसाले फायदेमंद माने जाते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती है। सर्दियों में बड़ी इलायची, अजवाइन, सूखा अदरक और सीमित मात्रा में काली मिर्च का सेवन भी कर सकते हैं। लाल मिर्च लेने से बचना चाहिए।
यह लेख ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी को पढ़ने के लिए ओनलीमायहेल्थ के साथ बने रहें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 24, 2026 16:58 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 24, 2026 16:58 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 24, 2026 16:58 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma