Thu Oct 1, 2026 | 02:46 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

International Day of Older Persons: 60 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जरूरी हैं ये 6 विटामिन्स

International Day of Older Persons: अगर आपके घर में 60 से ऊपर के लोग हैं तो आपको उनकी डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए। जानते हैं उम्र बढ़ने के साथ इन जरूरी सप्लीमेंट्स के फायदे।
International Day of Older Persons: 60 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जरूरी हैं ये 6 विटामिन्स
International Day of Older Persons: 60 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जरूरी हैं ये 6 विटामिन्स

International Day of Older Persons: उम्र बढ़ने के साथ सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं खासकर कि अगर आप 60 से ज्यादा उम्र के हैं तो शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है जिससे शरीर में विटामिन और मिनरल्स का अवशोषण प्रभावित हो जाता है। इससे शरीर में विटामिन के कमी होने लगती है जिससे हड्डियों के साथ शरीर के कई अंगों में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में Ms. Aditi Prasad Apte, Senior-Clinical Nutritionist, Aster RV Hospital, Bangalore कहती हैं कि सीनियर सिटीजन को डाइट में विटामिन डी और बी12 का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा Ms. Edwina Raj, Head of Services-Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore का सुझाव है 60 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति शरीर में पोषक तत्वों की कमी की जांच करवा लेनी चाहिए।

60 के ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जरूरी हैं ये 6 विटामिन

Ms. Aditi Prasad कहती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ, शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें बदल सकती हैं जैसे 60 की उम्र के ऊपर के लोगों को भूख कम लगती है और ऐसे लोगों में पाचन में बदलाव होने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसके अलावा इस उम्र में हड्डियों की सेहत भी प्रभावित होती है जिससे जोड़ों की समस्या बढ़ने लगती है। इसके अलावा भी पुरानी बीमारियां और कुछ दवाइयां, शरीर के लिए जरूरी कुछ पोषक तत्वों को सही मात्रा में पाना मुश्किल बना सकती हैं। ऐसे में डाइट में इन तमाम प्रकार के विटामिन को शामिल करें जैसे-

1. विटामिन D

यह हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और कैल्शियम को शरीर में सोखने में मदद करता है। बुज़ुर्गों में विटामिन D की कमी होने का खतरा ज्यादा होता है, खासकर तब जब उन्हें कम धूप मिलती हो। इसकी कमी से हड्डियों की सेहत खराब हो सकती है और मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में डाइट में विटामिन से भरपूर इन फूड्स को शामिल करें, जैसे

  • अंडे की जर्दी खाएं
  • मशरुम खाएं।
  • संतरे का जूस पिएं।
  • मछली खाएं।

इसे भी पढ़ें: रोज 1 संतरा खाने से शरीर में क्या होता है? जानें सेहत के लिए इसके 7 बड़े फायदे

2. विटामिन B12

विटामिन B12, रेड ब्लड सेल्स (red blood cells) के बनने और नर्वस सिस्टम के सही कामकाज के लिए जरूरी है। बुज़ुर्गों के शरीर में B12 ठीक से नहीं सोख पाता है, खासकर तब जब वे कुछ दवाइयां ले रहे हों या उन्हें पेट या आंतों से जुड़ी कोई बीमारी हो। ऐसे में डाइट में आप विटामिन बी 12 से भरपूर इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं जैसे-

  • सैल्मन, टूना, ट्राउट और सार्डिन जैसी मछलियों को खाएं।
  • बीफ, लैंब, चिकन और टर्की खाएं।

3. फोलेट (विटामिन B9)

फोलेट (विटामिन बी9) कोशिकाओं के सामान्य विभाजन और लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है। इसके लिए आप अपने घर बड़े बुजुर्गों की डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, खट्टे फल और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।

4. विटामिन B6

विटामिन बी6, प्रोटीन मेटाबॉलिज्म, नर्वस सिस्टम के कामकाज और लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है। इसके स्रोतों में पोल्ट्री, मछली, आलू, केले और छोले शामिल हैं जिन्हें आप अपने बड़े बुजुर्गों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

1 (28)1 (28)

इसे भी पढ़ें: Vitamin B12 क्यों जरूरी है? शरीर में इसकी कमी होने से क्या होता है?

5. विटामिन C

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने, कोलेजन बनाने और घाव भरने में मदद करता है, साथ ही यह पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों से आयरन को शरीर में सोखने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है। फल और सब्जियां इसके बेहतरीन स्रोत हैं और आपको भी इन्हें खाना चाहिए। National Institutes of Health के अनुसार आप डाइट में विटामिन सी से भरपूर इन फूड्स को शामिल करें जैसे

  • अमरूद
  • संतरा
  • शिमला मिर्च
  • संतरे
  • नींबू
  • अमरूद
  • कीवी
  • स्ट्रॉबेरी और ब्रोकली।

6. विटामिन A

विटामिन A आंखों की रोशनी, इम्यून सिस्टम और स्वस्थ ऊतकों (tissues) को बनाए रखने के लिए जरूरी है। विटामिन ए के लिए आप डाइट में गाजर, कद्दू, पालक, अंडे और डेयरी उत्पाद शामिल कर सकते हैं जो कि उम्र बढ़ने के साथ आंखों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।

निष्कर्ष:

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि बुज़ुर्गों के लिए, बिना जरूरत के कई तरह के सप्लीमेंट लेने के बजाय सही पोषण पाना मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। कुछ विटामिन की बहुत ज्यादा मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है या दवाइयों के साथ मिलकर बुरा असर डाल सकती है। डॉक्टर या डायटीशियन खान-पान, मेडिकल स्थिति और जरूरत पड़ने पर ब्लड टेस्ट के आधार पर यह तय कर सकते हैं कि सप्लीमेंट लेना सही है या नहीं। हालांकि, 60 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति के लिए विटामिन सप्लीमेंट लेना जरूरी नहीं है, सप्लीमेंट लेने से पहले खान-पान और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की जांच करवा लेनी चाहिए।

FAQ

  • 60 साल के आदमी को कौन सा फल खाना चाहिए?

    60 साल के आदमी को उन फलों का सेवन करना चाहिए जो कि खाने के साथ पाचन में भी आसान हो जैसे- पपीता, केला, संतरा, अनार और ज्यादा पके हुए अमरूद।
  • बुजुर्गों को ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?

    बुजुर्गों को ताकत के लिए दूध पीना चाहिए और कुछ मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन से भरपूर संतुलित डाइट लें।

Read Next

→ क्या खुश रहने वाले लोग ज्यादा लंबी उम्र जीते हैं? जानें रिसर्च क्या कहती है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 01, 2026 12:03 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Oct 01, 2026 11:55 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj