Mon Sep 28, 2026 | 11:03 AM IST

Medically Reviewed by Dr Gopal Jee Sharma , Sr. Consultant – Internal Medicine

विटामिन B6 की कमी के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर से जानें

शरीर में विटामिन B6 की कमी से थकान, कमजोरी, स्किन संबंधी समस्या और नसों से जुड़े लक्षण दिख सकते हैं। यहां डॉक्टर से जानिए, विटामिन B6 की कमी के प्रमुख संकेत क्या हो सकते हैं?
विटामिन B6 की कमी के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर से जानेंविटामिन B6 की कमी के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर से जानें

क्या आपको बिना ज्यादा काम किए ही थकान महसूस होती है? क्या बार-बार मुंह के छालों, होंठ फटने, त्वचा में बदलाव या हाथ-पैर में अजीब सी झनझनाहट की समस्या होती है? अगर इन परेशानियों का कोई खास कारण समझ नहीं आ रहा है, तो शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी भी इसकी एक वजह हो सकती है। कैलाश अस्पताल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, विटामिन B6 की कमी हर व्यक्ति में एक जैसे लक्षण नहीं दिखाती। कई बार इसके संकेत इतने सामान्य होते हैं कि लोग इन्हें रोजमर्रा की थकान, तनाव या खान-पान की गड़बड़ी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ लोगों में मुंह और स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, तो कुछ लोगों को नसों से संबंधित लक्षण महसूस हो सकते हैं।

खास बात यह है कि केवल किसी एक लक्षण के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि शरीर में विटामिन B6 की कमी है। डॉक्टर गोपाल जी शर्मा से जानते हैं कि विटामिन B6 शरीर के लिए क्यों जरूरी है, इसकी कमी होने पर कौन से संकेत नजर आ सकते हैं?

शरीर में विटामिन B6 की कमी के लक्षण क्या हैं?

डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, विटामिन B6 दिमाग और नर्वस सिस्टम के सामान्य कामकाज, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में इसकी कमी होने पर कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें अक्सर सामान्य कमजोरी या थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। हालांकि, केवल लक्षणों के आधार पर विटामिन B6 की कमी की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसके लिए डॉक्टर की सलाह और जरूरत पड़ने पर जांच जरूरी होती है।

1. विटामिन B6 की कमी होने पर थकान

डॉ. गोपाल जी शर्मा बताते हैं कि विटामिन B6 की कमी होने पर व्यक्ति को लगातार थकान, कमजोरी या एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। रोजमर्रा के काम करने के बाद सामान्य से ज्यादा थकावट महसूस होना भी इसका एक संकेत हो सकता है। हालांकि, थकान के पीछे नींद की कमी, तनाव, एनीमिया या दूसरी हेल्थ कंडीशन भी जिम्मेदार हो सकती हैं।

2. होंठ और मुंह में बदलाव

विटामिन B6 की कमी का असर मुंह के आस-पास भी दिखाई दे सकता है। होंठों पर ड्राईनेस, दरारें पड़ना या मुंह के कोनों पर बार-बार घाव होना इसके संभावित संकेतों में शामिल हैं। कुछ लोगों में जीभ में सूजन या दर्द और मुंह में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है। अगर किसी को यह समस्या अक्सर होती हैं तो जांच जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन्स की कमी से दांतों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है? बता रहे हैं डॉ लोकेश

3. स्किन पर खुजली और रैशेज की समस्या

डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, विटामिन B6 शरीर में कई जैविक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर कुछ लोगों में स्किन पर ड्राईनेस, खुजली या रैशेज जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं। अगर स्किन में अचानक बदलाव आए हैं और इसके साथ दूसरे लक्षण भी मौजूद हैं, तो डॉक्टर से कारण पता करवाना जरूरी है।

4. हाथ-पैर में झनझनाहट

डॉ. गोपाल जी शर्मा बताते हैं कि विटामिन B6 की कमी का संबंध तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम से भी हो सकता है। ऐसे में हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन या जलन जैसा महसूस हो सकता है। अगर ये लक्षण लगातार बने रहते हैं या बढ़ रहे हैं, तो इन्हें केवल विटामिन की कमी मानकर खुद से सप्लीमेंट लेना सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन की कमी आपके हार्ट को भी नुकसान पहुंचा सकती है? डॉक्टर से जानें

5. मूड में बदलाव

विटामिन B6 न्यूरोट्रांसमीटर को बनाने में भूमिका निभाता है, इसकी कमी होने पर कुछ लोगों में चिड़चिड़ापन, मूड में बदलाव या फोकस से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। हालांकि, मानसिक और भावनात्मक बदलावों के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, इसलिए सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

vitamin b6 deficiency signsvitamin b6 deficiency signs

साल 2023 में NIH की Bookshelf में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन) की कमी और इसके इलाज का तरीका मरीज की उम्र और स्थिति पर निर्भर करता है। स्वस्थ लोगों को यह संतुलित आहार (जैसे अनाज, मांस और अंडे) से मिल जाता है। लेकिन कमी होने पर सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन दिए जाते हैं।

किन लोगों में हो सकता है विटामिन B6 की कमी का खतरा?

डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, विटामिन B6 की कमी सामान्य तौर पर बहुत आम नहीं है, लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशन, लंबे समय तक कुछ दवाओं के सेवन या पोषण की कमी के कारण इसका खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अगर लंबे समय से कमजोरी, स्किन या मुंह से जुड़ी समस्या, झनझनाहट या अन्य लक्षण हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

निष्कर्ष

विटामिन B6 की कमी होने पर थकान, मुंह और होंठों में बदलाव, स्किन संबंधी परेशानी, हाथ-पैर में झनझनाहट और मूड में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं लेकिन ये लक्षण केवल विटामिन B6 की कमी के लिए खास नहीं हैं। इसलिए बार-बार या लंबे समय तक समस्या रहने पर डॉक्टर से सलाह लेकर सही कारण की जांच कराना जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन B6 की ज्यादा मात्रा वाले सप्लीमेंट लेना भी सही नहीं है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • विटामिन B6 शरीर में क्या काम करता है?

    यह शरीर में प्रोटीन के इस्तेमाल, सामान्य मेटाबॉलिज्म, लाल रक्त कोशिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और तंत्रिका तंत्र से जुड़े कई कार्यों में मदद करता है।
  • विटामिन B6 की कमी का पता कैसे चलता है?

    डॉक्टर लक्षणों, खान-पान, हेल्थ हिस्ट्री और जरूरत के अनुसार जांच के आधार पर कमी का आकलन कर सकते हैं।
  • रोजाना विटामिन B6 की कितनी मात्रा चाहिए?

    जरूरत उम्र, लिंग और व्यक्ति की हेल्थ कंडीशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसलिए व्यक्तिगत जरूरत के लिए डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना बेहतर है।

Read Next

→ अकेलापन कैसे आपके दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर से समझें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 28, 2026 09:47 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Gopal Jee Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content